Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ड्यूटी पर तैनात डायल-112 के एक आरक्षक पर देर रात डंडे से हमला…
    • हरियाणा-राजस्थान में लाखों में बेचते थे बच्चे,दिल्ली में बच्चा चोर गिरोह का भंडाफोड़, 20 से ज्यादा बच्चे बेचे , 12 गिरफ्तार…
    • फर्जीवाड़ा:सॉल्वर से SSC परीक्षा और मेडिकल टेस्ट दिलवाकर कॉन्स्टेबल की नौकरी हासिल की,12 दिन की ट्रेनिंग के बाद पकड़ा गया…
    • ‘लिपस्टिक फ्री कैंपस’ अभियान, पहला कॉस्मेटिक मुक्त कैंपस जिला बना कोल्लम
    • हाथों में आरती की थाली, साथ में घंटी बजाता पंडित, जम्मू कश्मीर के CM खीर भवानी मंदिर में की पूजा
    • अपने काफिले को रोका, सड़क पर खड़े लोगों से की मुलाकात, सीएम थलपति विजय का यह अंदाज
    • कर्नाटक MLC चुनाव में बीजेपी को बड़ा धक्का, दो विधायकों ने की क्रॉस वोटिंग
    • तेज रफ्तार कार से बचने के चक्कर में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, पूर्व सैनिक की मौत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, June 18
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»MP में किसानों को अब जमीन के बदले मिलेगा चार गुना मुआवजा, कैबिनेट ने दी मंजूरी
    राष्ट्रीय

    MP में किसानों को अब जमीन के बदले मिलेगा चार गुना मुआवजा, कैबिनेट ने दी मंजूरी

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 23, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मध्य प्रदेश में अब प्रदेश सरकार किसी भी किसान की जमीन लेने पर उसे दिशानिर्देशों के मूल्य के हिसाब से चार गुना भुगतान करेगी. इसका मतलब है कि किसान को भू-अर्जन की जाने वाली भूमि का 4 गुना मुआवजा मिलेगा. यह फैसला मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में बुधवार (22 अप्रैल) को हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में लिया गया, जिसकी घोषणा खुद उन्होंने अपने आवास पर आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में की. उन्होंने इस फैसले को ‘अद्भुत-अकल्पनीय और ऐतिहासिक’ करार देते हुए कहा कि इस निर्णय से अब किसानों को उनकी भूमि का वाजिब मूल्य और उन्हें सम्मानजनक जीवन मिलेगा.

    उन्होंने कहा, ‘अब प्रदेश सरकार किसी भी किसान की जमीन लेने पर उसे गाइडलाइन वैल्यू का चार गुना भुगतान करेगी. यानी, किसान को भू-अर्जन की जाने वाली भूमि का 4 गुना मुआवजा मिलेगा.’ यादव ने कहा कि इस फैसले से प्रदेश में परियोजनाएं समय पर पूरी होंगी, विकास को तेज रफ्तार मिलेगी और किसान भी समृद्ध होंगे.

    मुआवजा 4 गुना होने से परियोजनाओं को मिलेगी गति

    उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में प्रदेश में तय व्यवस्था के तहत किसानों को गाइडलाइन दर का दोगुना मुआवजा दिया जाता रहा है और संबंधित अधिनियम के तहत तय दर शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में समान रूप से लागू होती थी. उन्होंने कहा कि व्यवहारिक दृष्टि से जमीन की गाइडलाइन दर कम होने के कारण किसानों को वाजिब दाम नहीं मिल पा रहा था, जबकि विकास परियोजनाओं की गति तेज हो रही थी. मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वजह से सरकार ने इस दोगुना मुआवजे को बढ़ाकर 4 गुना कर दिया.

    उन्होंने कहा, ‘यह निर्णय भू-अर्जन परियोजनाओं पर लागू होगा. इस निर्णय का सीधा सकारात्मक प्रभाव सिंचाई परियोजनाओं, नई सड़कों, पुलों, रेलवे लाइनों और बांधों के निर्माण जैसे महत्वपूर्ण अधोसंरचना कार्यों पर पड़ेगा.’ उन्होंने कहा कि विशेष रूप से, यह लाभ उन सभी लंबित प्रकरणों में भी दिया जाएगा जहां आज तक अंतिम अवॉर्ड पारित नहीं किया गया है.

    किसानों का कल्याण पहली प्राथमिकता

    यादव ने कहा कि किसानों का कल्याण उनके नेतृत्व वाली सरकार की पहली प्राथमिकता है. ऐसे में किसानों को उनकी भूमि का सही दाम मिल सके, इसलिए राज्य सरकार ने अधिनियम में संशोधन करने का निर्णय लिया. उन्होंने कहा कि किसानों के जीवन में यह बदलाव करने के लिए मंत्रिमंडलीय समिति का गठन किया गया था और फिर यह निर्णय लिया गया. किसान हित को सरकार की पहली प्राथमिकता बताते हुए यादव ने कहा कि सरकार चाहती है कि विकास और किसान हित साथ-साथ आगे बढ़ें. उन्होंने कहा कि विकास को लेकर आगे बढ़ना है तो भूमि अधिग्रहण पर बड़े फैसले लेने होंगे.

    उन्होंने कहा, ‘हम विकास में किसानों को सहभागी बना रहे हैं. कई पुरानी परियोजनाएं हैं जो वर्षों पहले पूरे हो जाने चाहिए थे, लेकिन भूमि की वजह से पूरे नहीं हो पाए. अब हमने इसका हल निकाला है.’  मोहन यादव ने कहा, ‘हमारी सरकार हमेशा किसानों के साथ खड़ी है. सरकार ने किसानों को बोनस भी बढ़ाकर दिया है. पिछले साल का गेहूं अभी भी गोदामों में भरा है. इसके बावजूद हम इसे खरीद रहे हैं.’ मुख्यमंत्री ने कहा कि भूमि अधिग्रहण में बड़ा विवाद मुआवजे का होता है और यह निर्णय लेकर सरकार ने विकास के रास्ते खोले हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    कर्नाटक MLC चुनाव में बीजेपी को बड़ा धक्का, दो विधायकों ने की क्रॉस वोटिंग

    June 18, 2026

    जुलाई के पहले सप्ताह में रायपुर-विशाखापट्टनम कॉरिडोर का करेंगे निरीक्षण करेंगे केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी

    June 18, 2026

    ममता को कलकत्ता HC से बड़ा झटका, स्पीकर का फैसला बरकरार; ऋतब्रत बनर्जी ही होंगे नेता प्रतिपक्ष

    June 18, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.