Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़ मंत्रालय में अधिकारियों की पदोन्नति: परमानंद बने अवर सचिव, दो सहायक अनुभाग अधिकारी पदोन्नत होकर बने अनुभाग अधिकारी
    • सिंगापुर की एनर्जी कैपिटल ग्लोबल छत्तीसगढ़ में एआई-रेडी डेटा सेंटर कैंपस में करेगी ₹41,750 करोड़ का निवेश
    • आयरलैंड के काउंटी गॉलवे में कुंवारी मां के पुराने शेल्टर होम के नीचे मिले 109 बच्चों के कंकाल…
    • उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव सड़क एवं राष्ट्रीय राजमार्ग पर राष्ट्रीय चिंतन शिविर में हुए शामिल
    • शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव स्कूल से घर लौट रहे स्कूली बच्चों के बीच पहुंचकर सहज संवाद में जानी पढ़ाई और स्कूल की जरूरतें
    • छत्तीसगढ़: 22 बंदरों की हत्या का आरोप,विभाग को मिले सिर्फ 2 कंकाल…
    • छत्तीसगढ़ में 6 अक्टूबर से बदलेगा मौसम, बारिश और वज्रपात का अलर्ट…
    • छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, प्रशासनिक आधार पर सात पुलिस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, October 6
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»खाना नहीं बनाने पर पिता ने 16 साल के बेटे की गमछे से गला दबाकर हत्या…
    क्राइम

    खाना नहीं बनाने पर पिता ने 16 साल के बेटे की गमछे से गला दबाकर हत्या…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inOctober 4, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    दुमका। काठीकुंड थाना क्षेत्र के मसनिया गांव में खाना नहीं बनाने को लेकर हुए विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। पुलिस के अनुसार, 57 वर्षीय पिता कोर्नेलियुस मुर्मू ने अपने 16 वर्षीय बेटे प्रदीप मुर्मू की गमछे से गला दबाकर हत्या कर दी। घटना के बाद इसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई। जांच के दौरान गले पर मिले निशान से पुलिस को संदेह हुआ और पूछताछ में पिता पर हत्या का आरोप सामने आया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया।

    पहले सामने आई आत्महत्या की बात, गले पर निशान से हुआ शक

    पुलिस के मुताबिक, बुधवार शाम प्रदीप की मौत की सूचना मिली थी और शुरुआती तौर पर इसे आत्महत्या बताया गया। थाना प्रभारी बलराम कुमार सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की तो मृतक के गले पर दाग का निशान मिला। इसके बाद पुलिस ने मामले को संदिग्ध मानते हुए जांच आगे बढ़ाई।

    मृतक की मां फूलमनी बेसरा, जो फिलहाल पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में रहती हैं, ने अपने पति पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को आवेदन दिया। इसके आधार पर हत्या का मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।

    पूछताछ में पिता ने हत्या की बात स्वीकारने का दावा

    एसपी के निर्देश पर पुलिस टीम का गठन कर मामले की जांच शुरू की गई। संदेह के आधार पर पुलिस ने प्रदीप के पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस का दावा है कि पूछताछ के दौरान उसने बेटे की हत्या की बात स्वीकार की।

    पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया गमछा बरामद किया। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

    खाना नहीं बना तो भड़का गुस्सा

    पुलिस के अनुसार, कोर्नेलियुस मुर्मू की दो शादियां हुई थीं। पहली पत्नी से दो बेटे और दूसरी पत्नी से एक बेटा प्रदीप और एक बेटी है। पति से विवाद के बाद करीब एक महीने पहले फूलमनी अपने मायके चली गई थीं। इसके बाद घर में प्रदीप और उसका पिता रह रहे थे।

    बताया गया कि घर में खाना प्रदीप ही बनाता था, जबकि उसका पिता मजदूरी करता था। बुधवार को पिता ने बेटे से खाना बनाने के लिए कहा था। दोपहर में घर लौटने पर खाना तैयार नहीं मिला तो उसने बेटे को फटकार लगाई और वहां से चला गया।

    पुलिस के अनुसार, शाम को आरोपी नशे की हालत में घर लौटा। खाना नहीं मिलने पर वह गुस्से में आ गया और सो रहे बेटे का गमछे से गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की आगे की जांच शुरू कर दी है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    बेंगलुरु में 25 वर्षीय जिम ट्रेनर की हत्या, क्लाइंट के अपार्टमेंट में हुई मारपीट; 4 साथी गिरफ्तार

    October 5, 2026

    छत्तीसगढ़-प्रेमी से बातचीत का राज खुला तो बहू ने उठाया खौफनाक कदम, सास को पिलाया जहरीला कोल्ड ड्रिंक…

    October 5, 2026

    तेज रफ्तार क्रेटा ने बुजुर्ग दंपती को रौंदा, CCTV कैमरे में कैद हुई वारदात; महिला ड्राइवर गिरफ्तार…

    October 4, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.