Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पाकिस्तान सीमा पर होने वाला है कुछ बड़ा,भारत में पहली बार गरजेगा दुनिया का सबसे एडवांस फाइटर जेट…
    • भारत की सबसे बड़ी वित्तीय डिजिटल लेनदेन इंटरफेस यूपीआई की कामयाबी की अनकही कहानी…
    • उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन की पहल से कोरबा की सड़कों के लिए साढ़े 17 करोड़ स्वीकृत
    • छत्तीसगढ़ में होगी देश की पहली राज्य स्तरीय हॉकी लीग,उप मुख्यमंत्री ने लोगो, टैगलाइन और शुभंकर का किया अनावरण…
    • ई-बसों से बदलेगी शहरों की पब्लिक ट्रांसपोर्ट की तस्वीर, 240 बसों के संचालन के लिए बनी रणनीति
    • प्रदेश की 67 लाख से अधिक महतारियों के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त, ₹631 करोड़ से अधिक की राशि अंतरित
    • “मेरी सगी बहन नहीं… आज माधुरी जी ने वह कमी पूरी कर दी” : राखी बंधवाकर भावुक हुए मुख्यमंत्री श्री साय
    • कोलंबो में जारी भारत-श्रीलंका के बीच चौथे दिन भी बारिश करेगी फैंस का मजा किरकिरा, जानें कैसा है मौसम को लेकर अपडेट…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, August 26
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»छत्तीसगढ़ में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के बाद मतदाता सूची की अंतिम सूची जारी…
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के बाद मतदाता सूची की अंतिम सूची जारी…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inFebruary 21, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर । छत्तीसगढ़ में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SIR) अभियान के बाद मतदाता सूची की अंतिम सूची जारी कर दी गई है। नई सूची के अनुसार प्रदेश में करीब 25 लाख मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं। पहले राज्य में कुल मतदाताओं की संख्या लगभग 2 करोड़ 12 लाख थी, जो अब घटकर 1 करोड़ 87 लाख 30 हजार रह गई है।

    निर्वाचन आयोग द्वारा जारी विज्ञप्ति के मुताबिक 1 जनवरी 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान चार महीने तक चलाया गया। 21 फरवरी 2026 को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया। जारी आंकड़ों के अनुसार राज्य में कुल 1,87,30,914 मतदाता पंजीकृत हैं।

    बीएलओ ने घर-घर किया सत्यापन
    अभियान के दौरान 27,196 बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) ने घर-घर जाकर गणना प्रपत्र वितरित किए और मतदाताओं का सत्यापन व मैपिंग कार्य पूरा किया। प्रारूप प्रकाशन के बाद 2,34,994 मतदाताओं की शुद्ध वृद्धि दर्ज की गई। पुनरीक्षण के दौरान प्राप्त नवीनतम फोटो भी अंतिम सूची में शामिल किए गए हैं।

    23 दिसंबर से 22 जनवरी तक मिले दावे-आपत्तियां
    Election Commission of India के निर्देशानुसार यह विशेष अभियान 27 अक्टूबर 2025 से शुरू हुआ था। 23 दिसंबर 2025 से 22 जनवरी 2026 तक नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन के लिए दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की गईं। इनका निराकरण 14 फरवरी 2026 तक कर लिया गया, जिसके बाद अंतिम सूची जारी की गई।

    निर्वाचन अधिकारियों का कहना है कि इस प्रक्रिया से मतदाता सूची को अधिक सटीक और अद्यतन बनाने में मदद मिली है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन की पहल से कोरबा की सड़कों के लिए साढ़े 17 करोड़ स्वीकृत

    August 26, 2026

    छत्तीसगढ़ में होगी देश की पहली राज्य स्तरीय हॉकी लीग,उप मुख्यमंत्री ने लोगो, टैगलाइन और शुभंकर का किया अनावरण…

    August 26, 2026

    ई-बसों से बदलेगी शहरों की पब्लिक ट्रांसपोर्ट की तस्वीर, 240 बसों के संचालन के लिए बनी रणनीति

    August 26, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.