छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएसी) भर्ती परीक्षा घोटाले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआइ) ने गुरूवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए आयोग की पूर्व परीक्षा नियंत्रक आरती वासनिक समेत पांच लोगों को हिरासत में लिया।
सूत्रों के अनुसार, सीबीआई टीम ने आरती वासनिक के साथ ही डिप्टी कलेक्टर पद पर चयनित सुम्रित ध्रुव और तीन अन्य से घंटों पूछताछ की। पूछताछ के बाद सभी को हिरासत में लेकर शुक्रवार को विशेष अदालत में पेश किए जाने की तैयारी है, जहां पुलिस रिमांड मांगी जाएगी। सुमित सीजीपीएससी के पूर्व सचिव का पुत्र बताया जा रहा हैं। इससे पहले दिसंंबर 2024 में भी सीबीआइ ने आरती वासनिक से पूछताछ की थी। उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष जुलाई में सीबीआई ने सीजीपीएससी द्वारा 2020-22 में आयोजित परीक्षाओं में डिप्टी कलेक्टर, डीएसपी और अन्य वरिष्ठ पदों पर चयन में कथित पक्षपात की जांच अपने हाथ में ली थी। अब तक आधा दर्जन से अधिक आरोपितों को गिरफतार कर जेल भेजा जा चुका हैं। इनमें तत्कालीन अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी , उनके भतीजो नितेश सोनवानी, साहिल सोनवानी, तत्कालीन उप परीक्षा नियंत्रण ललित गणवीर, उद्योगपति श्रवण गोयल, उनके बेटे शशांक गोयल और बहू भूमिका कटियार शामिल हैं।
Trending
- ऑपरेशन ‘आघात’:जशपुर पुलिस ने पकड़ा सवा करोड़ का गांजा, 2 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार…
- सालों ने जीजा को पेड़ से बांधकर अर्द्धनग्न करके पीटा,साली को ले गया था अपने साथ…
- छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन,नकटी गांव मामले पर स्थगन प्रस्ताव खारिज, हंगामे के बाद विपक्ष निलंबित
- एकतरफा प्यार का खूनी अंजाम: मेडिकल छात्रा की चाकू मारकर हत्या, सिरफिरे क्लासमेट ने रेती गर्दन
- एचएनएलयू रायपुर ने बैंकॉक में रचा इतिहास
- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की जनहितकारी पहल का असर : सीएम हेल्पलाइन 1076 ने 24 घंटे में दिलाया न्याय, सेवक राम के परिवार के चेहरे पर लौटी मुस्कान
- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने ‘भावना दीदी की साइंस पाठशाला’ को दिखाई हरी झंडी
- छत्तीसगढ़ की मनोहारी पर्यटन छटा से अभिभूत हुए, पूर्व पर्यटन महानिदेशक, भारत सरकार

