Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्य सचिव ने बच्चों के लिए स्वास्थ्य कार्यक्रमों को लेकर यूनिसेफ और विभिन्न विभागों के अधिकारियों की संयुक्त बैठक ली
    • झारखंड विधानसभा के नजदीक बवाल, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर किया लाठीचार्ज और वाटर कैनन का इस्तेमाल
    • ‘लड़कियां रेप का मजा लेती हैं..’ जंतर-मंतर की टिप्पणी पर घिरे टीजी मोहनदास, पुलिस ने घर से लिया हिरासत में
    • चीन में टाइफून डॉल्फिन का कहर, 1300 उड़ानें रद्द, 3 लाख लोग सुरक्षित जगह पहुंचाया गया
    • “ड्रोन और मिसाइलों की बौछार, सात लोगों की जान गई”, सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्की के ‘मक्का रक्षा समझौते’ पर हूतियों का पलटवार
    • FCRA Bill 2026 पर भारत की सफाई, अमेरिका में भारत के राजदूत क्वात्रा ने गिनाए पांच ‘मिथक’, बताया क्या है सरकार का पक्ष
    • सुबह उठते ही आंखों के आगे धुंधलापन और सिर में लगता है भारीपन? तो न करें इग्नोर, हो सकता है इस बीमारी का संकेत
    • 8वें वेतन आयोग की बैठक पूरी, रेलवे कर्मचारी संगठन ने न्यूनतम वेतन 52,600 रुपये करने की रखी मांग
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, August 10
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी देश एवं छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए एक आदर्श : डॉ. रमन सिंह
    छत्तीसगढ़

    पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी देश एवं छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए एक आदर्श : डॉ. रमन सिंह

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 17, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    राजनांदगांव ।  विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आज वर्धमान नगर राजनांदगांव में भारत रत्न  अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर अटल परिसर लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने वर्धमान नगर राजनांदगांव में 50 लाख रूपए की लागत से निर्मित अटल परिसर का लोकार्पण किया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सिंह ने अटल परिसर में भारत रत्न स्वर्गीय  अटल बिहारी वाजपेयी की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सिंह ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न  अटल बिहारी वाजपेयी ने छत्तीसगढ़ निर्माण किया है। वे देश और छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए एक आदर्श है। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी एक अद्भूत कवि, चिंतक, विचारक, राष्ट्रभक्त एवं राजनैतिक क्षेत्र में राजनेता के रूप में विख्यात रहे हैं और विश्व मानसपटल पर 50 वर्षों में लगातार ग्राफ बढ़ता रहा है। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के राजनैतिक जीवन के सफर का स्मरण किया। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि आजीवन सक्रिय रहते हुए, उन्होंने राष्ट्रहित के लिए कार्य किया तथा देश के विकास में अपना योगदान दिया।

    सांसद  संतोष पाण्डेय ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री  पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न  अटल बिहारी वाजपेयी एक श्रेष्ठ राजनेता, एक अच्छे कवि, लेखक, संपादक थे। जिसके कारण उनको भारत रत्न से सम्मानित किया गया। उन्होंने पोखरण में परमाणु परीक्षण कराकर भारत को परमाणु संपन्न राष्ट्र बनाया। उन्होंने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से गांव-गांव तक सड़कों का जाल बिछाया। जिसके कारण वे हमेशा याद किए जाते रहेंगे।

    महापौर  मधुसूदन यादव ने प्रदेश के सभी निकायों में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय  अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा स्थापित करने के लिए मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय एवं छत्तीसगढ़ शासन को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय  अटल बिहारी वाजपेयी ने छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण किया है। उनकी स्मृति में राजनांदगांव नगरीय निकाय क्षेत्र में सभी के सहयोग एवं सहभागिता से बहुत अच्छा अटल परिसर का निर्माण हुआ है। इस अवसर पर अध्यक्ष जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक  सचिन बघेल, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल  नीलू शर्मा, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल  योगेश दत्त मिश्रा, पूर्व विधायक  रामजी भारती, समाजसेवी  कोमल सिंह राजपूत,  खूबचंद पारख,  संतोष अग्रवाल, कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे, नगर निगम आयुक्त  अतुल विश्वकर्मा, एसडीएम राजनांदगांव  खेमलाल वर्मा, पार्षदगण सहित बड़ी संख्या में अन्य जनप्रतिनिधि एवं नगरवासी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    मुख्य सचिव ने बच्चों के लिए स्वास्थ्य कार्यक्रमों को लेकर यूनिसेफ और विभिन्न विभागों के अधिकारियों की संयुक्त बैठक ली

    August 10, 2026

    ‘लड़कियां रेप का मजा लेती हैं..’ जंतर-मंतर की टिप्पणी पर घिरे टीजी मोहनदास, पुलिस ने घर से लिया हिरासत में

    August 10, 2026

    8वें वेतन आयोग की बैठक पूरी, रेलवे कर्मचारी संगठन ने न्यूनतम वेतन 52,600 रुपये करने की रखी मांग

    August 10, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.