Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • धमतरी:घर में घुसकर चोरी और महिला पर हमला, CCTV में कैद हुआ नकाबपोश बदमाश…
    • कार सवारों को एक बेहद आम लेकिन जोखिम भरी चुनौती बारिश में कार का शीशा हो जाता है धुंधला, तो तुरंत काम आएगा ये खास फीचर
    • सावधान!दिल्ली समेत इन राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट अगले 3 घंटे भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट….
    • राष्ट्रीय टीम में चुनी गईं कांसाबेल की मधु सिदार और बोड़ला की गीता यादव खेलो इंडिया एक्सीलेंस सेंटर, बिलासपुर में ले रहीं प्रशिक्षण
    • क किलो का ट्यूमर निकाल महिला को दिया नया जीवन
    • मुख्यमंत्री श्री साय ने की जनसंपर्क विभाग के ‘मुस्कुराता बस्तर’ पहल की सराहना
    • विकास और युवाओं के स्वर्णिम भविष्य के लिए प्रतिबद्ध
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को बड़ी उपलब्धि
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, August 7
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»डोंगरगढ़ नवरात्रि मेले में लगेगा निजी चिकित्सालय का नि:शुल्क शिविर- दर्शनार्थियों एवं पदयात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधा
    छत्तीसगढ़

    डोंगरगढ़ नवरात्रि मेले में लगेगा निजी चिकित्सालय का नि:शुल्क शिविर- दर्शनार्थियों एवं पदयात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधा

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMarch 7, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    राजनांदगांव – कलेक्टर  जितेन्द्र यादव की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में चैत्र नवरात्रि पर्व के अवसर पर माँ बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़ में आयोजित मेले में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं एवं पदयात्रियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निजी चिकित्सालयों के संचालकों एवं प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर ने कहा कि 19 मार्च 2026 से प्रारंभ हो रहे चैत्र नवरात्रि मेले के दौरान बड़ी संख्या में डोंगरगढ़ पहुंचने वाले दर्शनार्थियों एवं श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए शासकीय स्वास्थ्य केंद्रों के साथ-साथ निजी चिकित्सालय भी सहभागिता सुनिश्चित करें। उन्होंने सेवा पंडालों एवं प्रमुख मार्गों पर अस्थायी मेडिकल कैम्प, एम्बुलेंस सेवाएं और आपातकालीन ड्यूटी के लिए निजी चिकित्सालयों से सक्रिय सहयोग का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि मेडिकल कैम्प की स्थापना प्रमुख मेला पंडालों में निजी चिकित्सालयों द्वारा की जाएगी। जहां प्राथमिक उपचार केन्द्र संचालित कर मेले के दौरान रोटेशन के आधार पर निजी चिकित्सकों एवं नर्सिंग स्टाफ की ड्यूटी लगाई जाएगी। प्राथमिक उपचार एवं दवाई वितरण की सुविधा नि:शुल्क प्रदान की जाएगी। साथ ही एम्बुलेंस सेवा आपात स्थिति के लिए निजी अस्पतालों की एम्बुलेंस मेला क्षेत्र के समीप तैनात रहेंगी। इसी प्रकार बाईक एम्बुलेंस की भी व्यवस्था की जाएगी। कलेक्टर ने मानवीय दृष्टिकोण रखते हुए नि:शुल्क प्राथमिक उपचार एवं दवाई वितरण की सुविधा प्रदान करने की अपील की।

    बैठक में बताया गया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा 24*7 कंट्रोल रूम स्थापित किया जा रहा है, जिसके साथ निजी चिकित्सालयों का सीधा समन्वय रहेगा। 48 संस्थानों द्वारा सेवाएं प्रदान की जाएंगी। बैठक में उपस्थित इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के सदस्यों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती शीतल बंसल, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.नेतराम नवरत्न, जिला आरसीएच नोडल अधिकारी डॉ.अल्पना लूनिया, जिला कार्यक्रम प्रबंधक  संदीप ताम्रकार एवं अन्य जिला स्तरीय विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    राष्ट्रीय टीम में चुनी गईं कांसाबेल की मधु सिदार और बोड़ला की गीता यादव खेलो इंडिया एक्सीलेंस सेंटर, बिलासपुर में ले रहीं प्रशिक्षण

    August 7, 2026

    क किलो का ट्यूमर निकाल महिला को दिया नया जीवन

    August 7, 2026

    मुख्यमंत्री श्री साय ने की जनसंपर्क विभाग के ‘मुस्कुराता बस्तर’ पहल की सराहना

    August 7, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.