रायपुर- बालाजी कैंसर रिसर्च अस्पताल जोरा और लाइफ 360 फिजियोथैरेपी सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में श्री साईं दर्शन आवासीय समिति साईं नगर जोरा के बैनर तले निशुल्क फिजियोथैरेपी शिविर आयोजित किया गया जिसमें बड़ी संख्या में जोरा, साईं नगर, कृषक नगर और प्रोफेसर कॉलोनी के पुरुषों और महिलाओं के द्वारा स्वास्थ्य लाभ लिया गया। डॉक्टर नीतू वर्मा डायरेक्टर, फिजियोथैरेपिस्ट में डॉ मुकेश, डॉ थानसिंह और डॉ अंकित तथा रूमा साहू रिसेप्शनिस्ट की विशेष भूमिका निशुल्क शिविर को सफलता के साथ संपन्न करने में रही। शिविर में प्रमुख रूप से द्रौपदी सूर्यवंशी समिति की अध्यक्ष, संतोष शर्मा सचिव, छगनलाल साहू उपाध्यक्ष, सुरेश सोनी और डॉ देवेंद्र कुमार सूर्यवंशी पूर्व अध्यक्ष शामिल रहे। कोविडकाल में भी वैक्सीन के बूस्टर डोज शिविर से लेकर श्री साईं दर्शन आवासीय समिति साईं नगर जोरा द्वारा चिकित्सा जगत के विविध विशेषज्ञों के परामर्श का लाभ आसपास में निवासरत जनता जनार्दन को मिलते आया है और यह स्वास्थ्य सुधार का सिलसिला निरंतर अभी भी जारी है।


