Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कृषि महाविद्यालय, रायपुर में कारगिल विजय दिवस पर वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि
    • संसद ने वंदे मातरम बिल को मंज़ूरी दी, राज्यसभा में Anti-Paper Leak Bill पर चर्चा
    • बेटी के होने वाले दूल्हे से पिता ने मांगे 40 लाख रुपये, विरोध करने पर बेटी को चाकू मारा
    • दिखो नदी के सैलाब ने मचाई तबाही, उजड़ गया 200 परिवारों का गांव
    • मिड डे मील में बच्चों को मिलेगा अंडा, CM शुभेंदु अधिकारी ने दूर किया कन्फ्यूजन
    • एक ऐसे IIT डायरेक्टर, जिन्होंने आज तक न तो पासपोर्ट बनवाया और न ही कभी की विदेश यात्रा, दिलचस्‍प है वजह…
    • महानदी की बाढ़ में फंसे टूरिस्ट : महिलाएं और बच्चों का SDRF ने किया सफल रेस्क्यू, 24 लोगों की बचाई जान…
    • राज्य सभा में गूंजा कुपोषण और एनीमिया का मुद्दा: सांसद लक्ष्मी वर्मा के प्रश्नों पर केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने दिया विस्तृत जवाब
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, July 30
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»knowledge»लोकसभा में पहली बार Gen-Z स्लैंग्स सुनाई दिए,कुचू-पुचू से लेकर वास्तेगुना हुइंया तक, इन शब्दों से घूम जाएगा दिमाग…
    knowledge

    लोकसभा में पहली बार Gen-Z स्लैंग्स सुनाई दिए,कुचू-पुचू से लेकर वास्तेगुना हुइंया तक, इन शब्दों से घूम जाएगा दिमाग…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 29, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Gen Z Slang Meaning: क्या आपने कभी सोचा था कि सोशल मीडिया की मीम वाली भाषा कभी हमारे देश की संसद में गूंजेगी. भारत के संसदीय इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है जब सदन की गंभीर बहस के बीच ‘वास्तेगुना हुइंया’ ही नहीं कई इंटरनेट के ट्रेंडी Gen-Z स्लैंग्स का इस्तेमाल हुआ और वे आधिकारिक रिकॉर्ड (Parliamentary Records) का हिस्सा बन गए. 28 जुलाई को एंटी-पेपर लीक बिल पर चल रही चर्चा के दौरान सांसदों ने इंटरनेट स्लैंग्स की पूरी डिक्शनरी खोल दी. पहली बार सत्ता पक्ष और विपक्ष के सांसदों ने एक-दूसरे पर निशाना साधने के लिए Gen-Z स्लैंग्स का इस्तेमाल किया. आइए जानते हैं इनमें कौन-कौन से शब्द यूज हुए और उनके क्या मतलब हैं.

    संसद में कौन-कौन से Gen-Z शब्द सुनाई दिए

    1. Clock It

    Clock It का मतलब होता है किसी बात को समझ जाना या किसी चीज को सही तरह से पहचान लेना या फिर किसी समस्या को पकड़ लेना.

    संसद में किसने इस शब्द का इस्तेमाल किया

    बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज ने एंटी-पेपर लीक बिल पर बोलते हुए कहा कि ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस समस्या को समय रहते पहचान लिया. Gen-Z की भाषा में कहें तो ‘Modi ji clocked it.’ यानी मोदी सरकार ने समस्या को समझकर उसका समाधान लाने की कोशिश की.

    2. Delulu

    Delulu शब्द Delusional से निकला है. इसका इस्तेमाल ऐसे व्यक्ति के लिए होता है, जो हकीकत से दूर अपनी ही कल्पना या भ्रम में जी रहा हो. जैसे- बिना पढ़ाई किए टॉपर बनने का सपना देखना या फिर बिना तैयारी के इंटरव्यू क्लियर होने का पूरा कॉन्फिडेंस रखना. Gen-Z ऐसे लोगों को मजाक में Delulu कहती है.

    संसद में किसने यूज किया

    सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ने एक-दूसरे के दावों पर तंज कसते हुए इस शब्द का इस्तेमाल किया. शिवसेना सांसद श्रीकांत एकनाथ शिंदे ने विपक्ष के प्रदर्शन पर चुटकी लेते हुए कहा, ‘विपक्ष पहले 37 दिनों तक ‘MIA’ था, फिर उन्हें ‘FOMO’ हुआ तो प्रदर्शन करने लगे और आखिरी में वे ‘Delulu’ में आ गए कि छात्र उनके साथ आएंगे, लेकिन कोई नहीं आया.’

    3. FOMO

    FOMO का फुल फॉर्म Fear Of Missing Out है. मतलब कहीं कोई मौका, इवेंट या ट्रेंड छूट न जाए, इसी डर को FOMO कहते हैं. आसान तरीके से कहें तो दोस्त घूमने चले जाएं और आपको बुलाया न जाए या कोई वायरल ट्रेंड हो और आपको लगे कि आप पीछे रह गए.

    संसद में किसने इस शब्द का इस्तेमाल किया

    शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे ने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि पहले वे आंदोलन से दूर रहे और बाद में FOMO की वजह से विरोध-प्रदर्शन में शामिल हुए.

    4. MIA

    MIA का पूरा नाम Missing In Action होता है. इसका मतलब किसी जरूरी मौके पर गायब रहना है. जैसे- मीटिंग हो और टीम का सबसे जरूरी मेंबर ही न पहुंचे. Gen-Z कहेगी कि ‘He is MIA.’

    संसद में किसने और कैसे इस्तेमाल किया

    शिवसेना सांसद श्रीकांत एकनाथ शिंदे ने ही इस शब्द को इस्तेमाल किया और विपक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा गया कि आंदोलन के शुरुआती दिनों में वे MIA थे.

    5. Kuchu Puchu

    यह कोई डिक्शनरी वाला शब्द नहीं है. इसे प्यार जताने, किसी को ज्यादा लाड़-प्यार देने या किसी बात का हल्का मजाक उड़ाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है. सोशल मीडिया पर यह कई मीम्स और वायरल वीडियो के बाद काफी पॉपुलर हुआ.

    संसद में किसने इस शब्द का इस्तेमाल किया

    कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने सरकार की नीतियों और दावों पर तंज कसने के लिए वायरल मीम डायलॉग ‘वास्तेगुना हुइंया और ‘कुचू पुचू’ का इस्तेमाल किया.

    6. वास्तेगुना हुइंया

    इस समय इंटरनेट पर यह शब्द सबसे ज्यादा छाया हुआ है. जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के दौरान यह शब्द (Vasteguna Huiya) काफी पॉपुलर हुआ और अभी सबसे ज्यादा चर्चा में है. अगर आप इसका मतलब ढूंढ रहे हैं तो शायद आपको भी जवाब नहीं मिलेगा. क्योंकि इसका कोई ऑफिशियल शब्दकोश वाला मतलब ही नहीं है. यह एक वायरल इंटरनेट ऑडियो और मीम कल्चर से निकला एक्सप्रेशन है. आजकल लोग इसे किसी अजीब, मजेदार या हैरान कर देने वाली सिचुएशन पर रिएक्शन देने के लिए बोलते हैं. यानी इसका इस्तेमाल ज्यादा फीलिंग दिखाने के लिए होता है, किसी तय मतलब के लिए नहीं.

    संसद में किसने किया इस्तेमाल

    कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने सरकार पर निशाना साधते हुए इस शब्द का यूज किया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    एक ऐसे IIT डायरेक्टर, जिन्होंने आज तक न तो पासपोर्ट बनवाया और न ही कभी की विदेश यात्रा, दिलचस्‍प है वजह…

    July 30, 2026

    दुनिया में कई ऐसे देश हैं जो दो महाद्वीपों में फैले हुए हैं,नाम जानते हैं आप!

    July 17, 2026

    सबसे छोटा इलेक्ट्रो-मैकेनिकल रोबोटिक आर्म बनाकर नागपुर के 17 साल के हितेन ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड…

    July 13, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.