Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • विकसित भारत के संकल्प से जगमगाया जशपुर, पर्यटन मंत्री श्री राजेश अग्रवाल के नेतृत्व में निकली ‘सेवा ज्योति यात्रा’
    • यूसीसी पर महिलाओं ने रखी बेबाक राय-लिव-इन के पंजीयन, पैतृक संपत्ति में बराबरी और भरण-पोषण पर एक समान कानून की मांग
    • बहतराई की खेल भूमि ने देश को दिए कई प्रतिभावान खिलाड़ी : श्री अरुण साव
    • ‘कहानीकार’ कार्यशाला के दूसरे दिन कहानी, कला और किताबों से जुड़ी रचनात्मक गतिविधियों में शामिल हुए शिक्षक
    • राज्य स्तरीय रोजगार मेले के पहले दिन 5,018 प्रतिभागियों ने कराया पंजीयन
    • प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष देश के विकास और परिवर्तन की प्रेरक यात्रा : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
    • ₹43,600 करोड़ की प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्रतिबद्धताएं, कौशल विकास समझौता और वैश्विक साझेदारियां : छत्तीसगढ़ के लिए उपलब्धियों से भरा रहा सिंगापुर दौरा
    • दीक्षारंभ कार्यक्रम का गरिमामय समापन, नवप्रवेशित विद्यार्थियों से कुलपति ने किया संवाद
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, October 7
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»खेल»गिल-अभिषेक आईसीसी अवार्ड के लिए नॉमिनेट, शेफाली-श्रीचारणी-अटापट्टू प्लेयर ऑफ द मंथ की रेस में
    खेल

    गिल-अभिषेक आईसीसी अवार्ड के लिए नॉमिनेट, शेफाली-श्रीचारणी-अटापट्टू प्लेयर ऑफ द मंथ की रेस में

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inOctober 7, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    एजेंसियां— दुबई, भारतीय कप्तान शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, शेफाली वर्मा और श्री चारणी को सितंबर के आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया है। आईसीसी ने मंगलवार को सितंबर महीने के लिए मेंस और वूमंस कैटेगरी के नॉमिनेशन का ऐलान किया। मेंस कैटेगरी में गिल और अभिषेक के साथ जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को जगह मिली है। वहीं, वूमंस में शेफाली और श्री चरणी के अलावा श्रीलंका की कप्तान चमारी अटापट्टू को नॉमिनेट किया गया है। भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने सितंबर में वेस्टइंडीज के खिलाफ दो वनडे में 333 रन बनाए।

    उन्होंने पहले वनडे में 110 रन की पारी खेली। इसके बाद दूसरे वनडे में 133 गेंदों पर 223 रन बनाए। यह वनडे इतिहास की सबसे तेज डबल सेंचुरी है। गिल पांचवीं बार आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड की रेस में हैं। अभिषेक शर्मा ने सितंबर में चार टी-20 इंटरनेशनल में 229 रन बनाए। अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे टी-20 में उन्होंने 34 गेंदों पर 108 रन बनाए। इस पारी में अभिषेक ने 30 गेंदों में शतक पूरा किया, जो किसी भारतीय बल्लेबाज का सबसे तेज टी-20 इंटरनेशनल शतक है।

    वोटिंग से चुने जाएंगे विजेता

    आईसीसी की स्वतंत्र वोटिंग एकेडमी और दुनिया भर के फैंस विजेताओं का चयन करेंगे। वोटिंग में एकेडमी के वोट का वेटेज 90 फीसदी और फैंस के वोट का 10 फीसदी होगा। विजेताओं की घोषणा हर महीने के दूसरे हफ्ते में आईसीसी के डिजिटल चैनल्स पर की जाती है।

    अंतरिम मुख्य चयनकर्ता के तौर पर काम कर रहे प्रज्ञान ओझा

    मुंबई। बीसीसीआई की चयन समिति में बड़ा बदलाव हुआ है। अजीत अगरकर का चीफ सिलेक्टर के रूप में कार्यकाल चार अक्तूबर को खत्म हो गया। इसके बाद गुवाहाटी में हुई टीम चयन बैठक में अगरकर मौजूद नहीं थे। रिपोर्ट के मुताबिक, बीसीसीआई ने फिलहाल चयन समिति के सदस्य और पूर्व भारतीय स्पिनर प्रज्ञान ओझा को जिम्मेदारी संभालने को कहा है। ओझा अब अंतरिम चीफ सिलेक्टर के तौर पर काम कर रहे हैं।

    प्रज्ञान ओझा स्थायी चीफ सेलेक्टर पद के लिए भी विकल्प बनकर उभरे हैं। चयन समिति में मौजूद सदस्यों में ओझा ने सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेले हैं। उन्होंने भारत के लिए 24 टेस्ट खेले हैं। एक सूत्र ने कहा, आप बीसीसीआई में कभी नहीं जानते कि क्या हो सकता है। ओझा सभी के लिए स्वीकार्य उम्मीदवार नजर आते हैं। हालांकि अभी यह तय नहीं है कि ओझा ही स्थायी रूप से इस पद पर बने रहेंगे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम के सभी फॉर्मेट से कप्तानी छोड़ने का किया ऐलान

    October 6, 2026

    Asian Games Final : टीम इंडिया के धुरंधरों ने पाकिस्तान को किया पस्त, जापान में फहराया स्वर्णिम परचम 

    October 3, 2026

    Asian Games 2026: भारत को मिला 18वां स्वर्ण पदक, प्रणवी उर्स ने गोल्फ में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास

    October 3, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.