Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • जेवर के नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से किसानों ने फ्लाइट में लखनऊ के लिए भरी उड़ान, महिलाओं ने फ्लाइट में गाएँ गीत
    • टीवी और फिल्मों में काम कर चुकीं एक्ट्रेस ‘कुमकुम भाग्य’ फेम संचिता उगले ने की आत्महत्या
    • तुगलकाबाद अग्निकांड में बड़ा खुलासा, पैसों के विवाद में गई 3 की जान, 4 गिरफ्तार
    • “हम खून-खराबा खत्म करना चाहते हैं”, NDA को समर्थन देने पर TMC बागी सांसद का बयान
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
    • फ्रांस में ‘भारत इनोवेट्स 2026’ कार्यक्रम में बोले पीएम मोदी, ‘भारत अब दुनिया को समाधान दे रहा’
    • बॉडीबिल्डर YouTuber महबूब चांदी की साले ने की हत्या, 18 महीने पहले सलमा से की थी लव मैरेज
    • तमिलनाडु में AIADMK से अभिनेत्री गौतमी तडिमल्ला ने दिया इस्तीफा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, June 15
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»‘मामा पापा को जाकर संभाल लो…’, नाबालिग ने पिता को उतारा मौत के घाट
    क्राइम

    ‘मामा पापा को जाकर संभाल लो…’, नाबालिग ने पिता को उतारा मौत के घाट

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 10, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    राजस्थान के अलवर जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक नाबालिग बेटे ने अपने पिता का गला काटकर हत्या कर दी. हत्या के बाद नाबालिग बेटे ने अपने मामा को फोन कर कहा कि जाकर पापा को संभाल लें.

    बताया जा रहा है कि घटना के वक्त मृतक पिता और नाबालिग बेटा दोनों घर पर अकेले थे. इस दौरान घर में सो रहे पिता पर बेटे ने धारदार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतार दिया.

    मामा की शादी से लौटे थे पिता-पुत्र

    घटना अलवर जिले के अरावली विहार थाना इलाके की है. परिजनों ने बताया कि सात जून को आरोपी के मामा की शादी थी परिवार के सभी सदस्य शादी में गए हुए थे. आठ जून को पिता-पुत्र दोनों वापस आ गए थे. बताया जा रहा है कि मृतक शराब पीने का आदी था और वह ई रिक्शा चलाता था.

    हत्या के कारणों का खुलासा नहीं

    अब तक हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हुआ कि आखिर नाबालिग बेटे ने पिता को क्यों मारा. वहीं घटना के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंच कर पुलिस ने शव को अस्पताल पहुंचाया जहां शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है.

    लोहे की रॉड से उतारा मौत के घाट

    घटना मंगलवार रात करीब 10 बजे की बताई जा रही है. पुलिस को मिली सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर परिजनों के भी बयान लिए हैं. थानाधिकारी रामेश्वर लाल ने बताया कि शव के पास से धारदार हथियार और लोहे की रॉड बरामद की है जल्द ही मामले का खुलासा करेंगे.

    पुलिस कर रही मामले की जांच

    आरोपी नाबालिग है और 10वीं कक्षा में पढ़ता है. घटना के बाद पुलिस ने नाबालिग बेटे को हिरासत में ले लिया है. प्रारंभिक पूछताछ में हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से जांच कर रहे हैं और जल्द ही कारण भी स्पष्ट हो जाएंगे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    बॉडीबिल्डर YouTuber महबूब चांदी की साले ने की हत्या, 18 महीने पहले सलमा से की थी लव मैरेज

    June 14, 2026

    मेडिकल स्टोर पर दिनदहाड़े अज्ञात बदमाशों ने सीधे कैशियर को निशाना बनाते हुए चला दीं ताबड़तोड़ गोलियां…

    June 13, 2026

    मुंबई लोकल ट्रेन में सीट को लेकर झगड़ा, युवक के पेट में घोंपा चाकू

    June 13, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.