Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़ के PWD विभाग में 84 अधिकारियों के तबादले:29 कार्टोग्राफर, 14 असिस्टेंट ग्रेड-1 और 41 असिस्टेंट ग्रेड-2 के कर्मचारी भी शामिल
    • राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु को राज्यपाल श्री रमेन डेका ने भेंट की पहाड़ी मैना की प्रतिकृति
    • कातिल पति का गूगल सर्च आया सामने-‘अगर पत्नी आत्महत्या कर ले तो क्या पति जिम्मेदार?’ फिर कर दी प्रेग्नेंट वाइफ की हत्या…
    • अबूझमाड़ के मुहाने पर जलापूर्ति की नई मिसाल जल जीवन मिशन से बदली ग्राम कचोरा की तस्वीर
    • कृषि उत्पादन आयुक्त श्री सिद्धार्थ कोमल परदेशी की अध्यक्षता में कृषि एवं संबद्ध विभागों की संभागीय बैठक सम्पन्न
    • कौन हैं निर्मला सीतारमण के पति परकला प्रभाकर जो प्रकाश राज और अभिजीत दिपके साथ CJP का प्रदर्शन में शामिल होंगे
    • पूरा परिवार संघ का है…PM मोदी ने गुजरात के दिवंगत BJYM कार्यकर्ता के पिता को लगाया फोन, भावुक ऑडियो आया सामने
    • आशुतोष-सौरव को जमानत कोई जीत नहीं, शायना एनसी ने कहा- कोर्ट को भी लगा ये लोग अशांति फैला सकते हैं
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, October 23
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»व्यापार»नवरात्रि के दूसरे दिन सोना-चांदी हुआ सस्ता, जानें ताजा रेट…
    व्यापार

    नवरात्रि के दूसरे दिन सोना-चांदी हुआ सस्ता, जानें ताजा रेट…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inOctober 12, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    सोने
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नवरात्रि के दूसरे दिन सोना और चांदी खरीदने वालों के लिए राहत की खबर है. सोमवार, 12 अक्टूबर को दोनों की कीमतों में गिरावट देखने को मिली. घरेलू बाजार में सोना और चांदी सस्ते हुए हैं. वहीं, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर भी सोने और चांदी के वायदा भाव लाल निशान में कारोबार करते दिखे. अगर आप नवरात्रि में सोना या चांदी खरीदने की सोच रहे हैं, तो आज के भाव जरूर चेक कर लें.

    MCX पर सोने-चांदी में गिरावट

    मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 4 दिसंबर 2026 की एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर सोमवार सुबह 10:43 बजे 1,50,188 रुपये पर कारोबार कर रहा था. इसमें 1,311 रुपये यानी 0.87% की गिरावट दर्ज की गई. कारोबार के दौरान सोने का भाव 1,50,188 रुपये से 1,51,596 रुपये के बीच रहा.

    वहीं, 4 दिसंबर 2026 की एक्सपायरी वाला सिल्वर फ्यूचर सुबह 10:44 बजे 2,24,500 रुपये पर आ गया. इसमें 1,255 रुपये यानी 0.56% की गिरावट आई. चांदी का भाव दिन के कारोबार में 2,24,326 रुपये से 2,25,864 रुपये के बीच ट्रेड कर रहा है.

    देश में सोने-चांदी का भाव कितना है?

    Bullion.co.in के मुताबिक, सोमवार सुबह करीब 6:15 बजे भारत में सोने की कीमत 1,51,720 रुपये प्रति 10 ग्राम थी. 22 कैरेट सोने का भाव 1,39,077 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया. वहीं, चांदी की कीमत 2,26,140 रुपये प्रति किलो और 925 स्टर्लिंग सिल्वर का भाव 2,09,180 रुपये प्रति किलो था.

    दिल्ली से मुंबई तक 24 कैरेट गोल्ड रेट

    देश के प्रमुख शहरों में 24 कैरेट सोने की कीमतें इस तरह रहीं…

    • मुंबई: 1,51,440 रुपये प्रति 10 ग्राम
    • दिल्ली: 1,51,180 रुपये प्रति 10 ग्राम
    • चेन्नई: 1,51,880 रुपये प्रति 10 ग्राम
    • कोलकाता: 1,51,240 रुपये प्रति 10 ग्राम
    • बेंगलुरु: 1,51,560 रुपये प्रति 10 ग्राम
    • हैदराबाद: 1,51,680 रुपये प्रति 10 ग्राम

    22 कैरेट सोने के ताजा रेट

    अगर आप गहने खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो 22 कैरेट सोने के भाव भी जान लीजिए…. 

    मुंबई में इसकी कीमत 1,38,820 रुपये प्रति 10 ग्राम, दिल्ली में 1,38,582 रुपये और चेन्नई में 1,39,223 रुपये रही. वहीं, कोलकाता में 22 कैरेट सोना 1,38,637 रुपये, बेंगलुरु में 1,38,930 रुपये और हैदराबाद में 1,39,040 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था.

    इन शहरों में आज चांदी कितनी सस्ती?

    सोने के साथ चांदी के भाव भी चेक कर लें. 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत मुंबई में 2,25,730 रुपये प्रति किलो रही. दिल्ली में इसका भाव 2,25,340 रुपये और चेन्नई में 2,26,390 रुपये प्रति किलो दर्ज किया गया. इसके अलावा कोलकाता में चांदी 2,25,430 रुपये, बेंगलुरु में 2,25,910 रुपये और हैदराबाद में 2,26,090 रुपये प्रति किलो पर रही.

    बता दें कि देश के अलग-अलग शहरों में सोने-चांदी के भाव अलग-अलग हो सकते हैं. इसलिए खरीदारी से पहले अपने लोकल ज्वेलर से रेट के बार में जरूर पता कर लें. अगर आप सोने-चांदी का गहना बनवाते हैं तो कीमत में मेकिंग चार्ज और  टैक्स भी जुड़ सकते हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    31 अक्टूबर तक iPhone 17 Pro पर ऑफर, क्रोमा से फोन खरीदने पर बैंक कैशबैक और ढेरों ऑफर

    October 22, 2026

    6330mAh बैटरी वाला POCO X8s लॉन्च, जानें कैमरे और परफॉर्मेंस की डिटेल

    October 22, 2026

    Indian Stock Market : 600 पॉइंट टूटा सेंसेक्स, हर सेक्टर में बिकवाली, जानिए कहां-कहां हुआ नुकसान

    October 22, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.