Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • तहसील कार्यालय बेमेतरा द्वारा आयोजित राजस्व पखवाड़ा शिविर में 118 आवेदन प्राप्त, 96 का मौके पर निराकरण…
    • राष्ट्रव्यापी अभियान माय भारत बजट क्वेस्ट 2026′ के समापन में शामिल होगा रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय होंगे शामिल
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने पद्मश्री जागेश्वर यादव के जीवन पर आधारित पुस्तक “बिरहोर जननायक” का किया विमोचन
    • केरल के पलक्कड़ से आई छात्रा श्रीनंदा  कर्नाटक में ट्रैकिंग के दौरान चंद्रद्रोणा पहाड़ी से गायब हुई, 3 दिन बाद 2000 फीट गहरी खाई से मिला शव
    • कारगिल युद्ध मे 16000 फीट पर फहराया था तिरंगा, ‘लद्दाख के शेर’ महावीर चक्र विजेता कर्नल सोनम वांगचुक का निधन
    • पवन खेड़ा को बड़ी राहत, तेलंगाना हाईकोर्ट ने दी एक सप्ताह की अग्रिम जमानत
    • हुमायूं कबीर के 2 हजार करोड़ वाले स्टिंग पर अमित शाह ने पहली बार तोड़ी चुप्पी
    • एक्शन में छत्तीसगढ़ सरकार: तीन वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की लिस्ट
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, April 10
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»राशनकार्डधारियों के लिए खुशखबरी : तीन माह के चावल वितरण की समय-सीमा में बढ़ोतरी, अब 31 जुलाई तक मिलेगा राशन
    छत्तीसगढ़

    राशनकार्डधारियों के लिए खुशखबरी : तीन माह के चावल वितरण की समय-सीमा में बढ़ोतरी, अब 31 जुलाई तक मिलेगा राशन

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 2, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के लाखों राशनकार्डधारियों को राहत देते हुए चावल उत्सव के तहत तीन माह के चावल वितरण की समय-सीमा 30 जून से बढ़ाकर 31 जुलाई 2025 कर दी है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री दयालदास बघेल ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि यह निर्णय भारत सरकार द्वारा राज्यों की मांग पर लिया गया है। साथ ही चावल वितरण को लेकर सभी कलेक्टरों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

    खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री दयालदास बघेल ने बताया कि भारत सरकार के खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग द्वारा जारी 6 मई एवं 9 मई 2025 के निर्देश के अनुसार माह जून 2025 से अगस्त 2025 तक 3 माह का चावल का वितरण किया जा रहा है। भारत सरकार द्वारा पूर्व में इसके वितरण की समय-सीमा 30 जून 2025 निर्धारित की गई थी, जिसे छत्तीसगढ़ एवं देश के अन्य राज्यों की मांग के आधार पर 31 जुलाई 2025 तक बढ़ाया गया है तथा इस आशय संबंधी पत्र संयुक्त निदेशक, खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग, भारत सरकार द्वारा 30 जून 2025 को समस्त राज्यों को जारी किया गया है। सचिव, खाद्य विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा भी 3 माह के चावल वितरण की समय-सीमा 31 जुलाई 2025 तक बढ़ाए जाने के संबंध में सभी कलेक्टर को पत्र जारी कर दिया गया है।

    चावल वितरण का क्या है स्थिति ?

    राज्य में 2 जुलाई 2025 तक कुल 81.03 लाख राशनकार्डधारी परिवारों में से 70.04 लाख (86 प्रतिशत) राशनकार्डधारियों द्वारा चावल का उठाव किया जा चुका है। प्रदेश के 13 जिलों बालोद, बलौदाबाजार, धमतरी, बेमेतरा, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, कांकेर, खैरागढ़, कोरिया, मुंगेली, रायगढ़, रायपुर, राजनांदगांव तथा सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 90 प्रतिशत से अधिक राशनकार्डधारियों द्वारा राशन सामग्री का उठाव किया जा चुका है।

    11 लाख राशन कार्ड धारियों को वितरण बाक़ी

    राज्य शासन द्वारा 3 माह के लिए कुल 7.82 लाख मीट्रिक टन चावल का आबंटन 13,965 उचित मूल्य दुकानों को जारी किया गया है, जिसके विरुद्ध 6.72 लाख मीट्रिक टन चावल का वितरण राशनकार्डधारियों को किया जा चुका है। भारत सरकार द्वारा राशनकार्डधारी परिवारों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 3 माह के खाद्यान्न के वितरण की समय-सीमा 31 जुलाई 2025 तक बढ़ाई गई है। राज्य में वितरण के लिए शेष 11 लाख राशनकार्डधारी परिवारों को चावल वितरण का कार्य आगामी 1 सप्ताह के भीतर ही पूर्ण होने का अनुमान है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    तहसील कार्यालय बेमेतरा द्वारा आयोजित राजस्व पखवाड़ा शिविर में 118 आवेदन प्राप्त, 96 का मौके पर निराकरण…

    April 10, 2026

    राष्ट्रव्यापी अभियान माय भारत बजट क्वेस्ट 2026′ के समापन में शामिल होगा रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय होंगे शामिल

    April 10, 2026

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने पद्मश्री जागेश्वर यादव के जीवन पर आधारित पुस्तक “बिरहोर जननायक” का किया विमोचन

    April 10, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.