Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • दूध या दही, आपकी सेहत के लिये क्या है ज्यादा फायदेमंद? 
    • बहुत से लोग दवाओं को तोड़कर खाना पसंद करते हैं. लेकिन क्या आप ये जानते हैं किस दवा को तोड़कर खाना चाहिए और किसे नहीं
    • वक्त से पहले मेनोपॉज हुआ तो बढ़ जाता है इस बीमारी का खतरा
    • महिला की गला दबाकर हत्या करने के बाद युवक ने भी आत्महत्या कर ली 
    • हाजीपुर इलाके में प्रवासी मजदूर ने पत्नी को उतारा मौत के घाट
    • पहला ऑल-विमेन पुलिस थाना, पीड़ित महिलाएं बिना झिझक कह सकेंगी दिल की बात
    • इजरायल का लेबनान पर हमला ; US-ईरान शांति वार्ता को बड़ा झटका, वेंस का स्विट्जरलैंड दौरा रद
    • मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल ने की सौजन्य मुलाकात
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, June 20
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»राजस्थान के 70 हजार से ज्यादा किसानों को बड़ी सौगात, सरकार ने 239 करोड़ अनुदान की दी स्वीकृति
    BREKING NEWS

    राजस्थान के 70 हजार से ज्यादा किसानों को बड़ी सौगात, सरकार ने 239 करोड़ अनुदान की दी स्वीकृति

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 27, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

     राजस्थान  के 70 हजार से ज्यादा किसानों को सरकार ने बड़ी सौगात दी है. इसके तहत सीएम भजनलाल शर्मा ने किसानों को राहत देते हुए साल 2024-25 के बीच ओलावृष्टि से खराब हुए रबी फसल के लिए प्रभावित किसानों को अनुदान देने का फैसला किया है. इसके लिए सरकार ने प्रभावित किसानों को बड़ी राहत देते हुए 239 करोड़ रुपये के कृषि आदान-अनुदान की स्वीकृति दी है. बताया गया है कि यह सहायता प्रदेश के 8 जिलों की 18 तहसीलों के 143 गांवों के 70 हजार से अधिक किसानों को दी जाएगी.

    बता दें, किसानों का जीवनस्तर और बेहतर करने तथा उनकी आय में वृद्धि के लिए मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि, गेंहू की एमएसपी खरीद पर अतिरिक्त बोनस, अल्पकालीन ब्याजमुक्त फसली ऋण तथा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत बीमा क्लेम वितरण जैसे महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं. 

    किसानों के नुकसान की भरपाई

    पिछले वित्त वर्ष 2024-25 में ओलावृष्टि से राज्य के कई जिलों में काफी नुकसान हुआ था. जिसके बाद किसान लगातार सरकार से अनुदान की मांग भी कर रहे थे. वहीं सरकार ने इसका आकलन करने के बाद अनुदान देने का बड़ा फैसला किया है. सरकार 239 करोड़ रुपये की राशि आपदा राहत कोष से जारी करेगी. बताया गया है कि जिन किसानों को ओलावृष्टि की वजह से नुकसान हुआ है. उनके नुकसान की भरपाई के लिए उन्हें सीधे आर्थिक मदद दी जाएगी. ऐसे में किसानों को आगे की कृषि में काफी मदद मिलेगी.

    बता दें, ओलावृष्टि की वजह से खराब हुई फसल को लेकर सीएम भजनलाल ने अधिकारियों को त्वरित गिरदावरी करवाने का निर्देश दिया था. इसके बाद राज्य सरकार द्वारा 33 प्रतिशत से अधिक खराबे वाले 143 गांवों को अभावग्रस्त घोषित किया गया था. अब इन गांवों के किसानों को सरकार द्वारा आर्थिक सहायता दी जाएगी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    हाजीपुर इलाके में प्रवासी मजदूर ने पत्नी को उतारा मौत के घाट

    June 19, 2026

    पहला ऑल-विमेन पुलिस थाना, पीड़ित महिलाएं बिना झिझक कह सकेंगी दिल की बात

    June 19, 2026

    सहारनपुर के किसान ने उगाया जादुई आम का पेड़ जो देता है 12 महीने फल…

    June 19, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.