Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • लोक निर्माण विभाग के सचिव ने जेलों में निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति की समीक्षा की
    • सूरत से महाराष्ट्र जा रही थी बस बाढ़ में फंसी, छत पर चढ़े यात्री, फिर पुलिस ने ली एंट्री, खाकी को सैल्यूट
    • दतिया उपचुनाव, सिंधिया की एंट्री, क्या दौरे से बदल जाएगा चुनाव का पूरा खेल?
    • भारी बारिश से मुंबई-राजस्थान रेल रूट बाधित: 24 ट्रेनें पूरी तरह रद्द
    • Breaking News :10 साल की जेल, 10 करोड़ जुर्माना, पेपर लीक पर कड़ी सजा वाले बिल को मोदी कैबिनेट की मंजूरी
    • पुलिस की वर्दी पहन जंतर-मंतर पर धरने में पहुंचा हरिद्वार का शेर सिंह
    • 7000 रुपये लेन-देन के विवाद में दोस्त ने आधी रात को ले ली दोस्त की जान
    • बादल फटने से अचानक आई बाढ़, चपेट में आए कई घर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, July 24
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»बेंगलुरु में महंगी हुई ऑटो की सवारी, सरकार ने बढ़ाया किराया
    BREKING NEWS

    बेंगलुरु में महंगी हुई ऑटो की सवारी, सरकार ने बढ़ाया किराया

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 15, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बेंगलुरु ।  ऑटो रिक्शा की सवारी महंगी हो गई है। बेंगलुरु शहरी जिला क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण (आरटीए) ने ऑटो रिक्शा के लिए संशोधित किराए की संरचना की घोषणा की है। बेंगलुरु में 1 अगस्त से नए किराए लागू होंगे। प्राधिकरण द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक, संशोधित ऑटो रिक्शा किराया केवल बृहद बेंगलुरु महानगर पालिका (बीबीएमपी) की सीमा के भीतर ही लागू होगा। बता दें कि पहले 2 किलोमीटर के लिए ऑटो रिक्शा का न्यूनतम किराया 30 रुपये से बढ़ाकर 36 रुपये कर दिया गया है। प्रत्येक अतिरिक्त किलोमीटर के लिए किराया 15 रुपये से बढ़कर 18 रुपये हो गया है। रात 10 बजे से सुबह 5 बजे के बीच नियमित किराए पर 50 प्रतिशत का रात्रिकालीन अधिभार लागू होगा।
    कितना बढ़ा किराया?

    प्राधिकरण ने यह भी कहा कि ऑटो मीटरों का 31 अक्टूबर तक पुनः सत्यापन और मुहर लगाई जानी चाहिए और मीटरों पर संशोधित किराया प्रदर्शित किया जाना चाहिए। यात्रियों से पहले पांच मिनट तक कोई प्रतीक्षा शुल्क (Waiting Charges) नहीं लिया जाएगा। उसके बाद, प्रत्येक 15 मिनट के वेटिंग टाइम के लिए 10 रुपये का शुल्क वसूला जाएगा। इसके अलावा 20 किलोग्राम तक का सामान निःशुल्क ले जाया जा सकता है। इस सीमा से अधिक सामान ले जाने पर, प्रत्येक अतिरिक्त 20 किलोग्राम या उसके किसी भाग के लिए 10 रुपये का शुल्क लिया जाएगा। इसके साथ ही किसी भी ऑटो में अधिकतम 50 किलोग्राम तक सीमित सामान लेकर जाया जा सकता है।
    ऑटो यूनियन लंबे समय से कर रही थी मांग

    बता दें कि बेंगलुरु में ऑटो यूनियन द्वारा पिछले काफी समय से किराए में बढ़ोत्तरी की मांग की जा रही थी। उनकी मांग थी कि मिनिमम किराया 40 रुपये और प्रति किमी किाया 20 रुपये तक किया जाए। इसी मामले में राज्य की कांग्रेस सरकार ने यूनियन का मांग को ध्यान में रखते हुए न्यूनतम किराए 36 रुपये तक बढ़ा दिया है। जानकारी के मुताबिक, पिछले 11 सालों में बेंगलुरु में केवल 2 बार भी ऑटो के किराए में बढ़ोत्तरी की गई है। इससे पहले नवंबर 2021 में ऑटो के किराए बढ़ाए गए थे। बता दें कि सरकार के इस फैसले के बाद अब ऑटो चालक राहत महसूस कर रहे हैं। हालांकि जनता को अब अपनी जेब ज्यादा ढीली करनी पड़ेगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    Breaking News :10 साल की जेल, 10 करोड़ जुर्माना, पेपर लीक पर कड़ी सजा वाले बिल को मोदी कैबिनेट की मंजूरी

    July 24, 2026

    Breaking News :- CJP और केंद्र सरकार के बीचबैठक, 2 मांगों पर बनी सहमति, इस्तीफे पर कल तक का समय

    July 24, 2026

    छत्तीसगढ़ : 32 बांधों पर लगेंगे फ्लोटिंग सोलर प्लांट, मिलेगी 2,000 मेगावाट बिजली…

    July 24, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.