Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कुम्हारी में दुर्घटना पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने जताया गहरा दुःख : मृतकों के परिजनों को 9-9 लाख रुपये सहायता राशि देने की घोषणा
    • “नर्सिंग सिस्टर” अब कहलाएंगी “सीनियर नर्सिंग ऑफिसर”
    • दफ्तरों की भागदौड़ पर लगा ब्रेक, सिंगल विंडो ने कम की दूरी
    • रासायनिक खरपतवार नाशकों का नियंत्रित और प्रभावी उपयोग किया जाए: डाॅ. नायक
    • दुर्ग जिले के कुम्हारी क्षेत्र में खाना बनाते समय फटा गैस सिलेंडर: 2 बच्चों समेत 4 लोगों की मौत…
    • रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में IPL का हाई-वोल्टेज मुकाबला प्लेऑफ की जंग में आमने-सामने RCB और KKR
    • छत्तीसगढ़ ‘माड़ बचाओ अभियान’ के तहत सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता नक्सलियों के डंप से करोड़ों की नकदी और हथियार बरामद
    • जुगाड़ू गाड़ी देखकर हैरान सचिन तेंदुलकर ने हाल ही में अपने आधिकारिक X हैंडल से एक वीडियो शेयर किया कही ये बात…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, May 13
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»अमेरिका-इजरायल के विरोध में प्रदर्शन को लेकर सरकार ने जारी किया अलर्ट, पुलिस को दिए निर्देश
    राष्ट्रीय

    अमेरिका-इजरायल के विरोध में प्रदर्शन को लेकर सरकार ने जारी किया अलर्ट, पुलिस को दिए निर्देश

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMarch 2, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अमेरिका और इजरायल के हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत हो गई। इसके बाद भारत के कई शहरों में अमेरिका और इजरायल के विरोध में प्रदर्शन किए गए। देशभर में प्रदर्शनों को लेकर गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है और सुरक्षा एजेंसियों को पूरी तरह से सतर्क रहने को कहा है। मंत्रालय ने साफ कहा है कि अंतर्राष्ट्रीय घटनाक्रम का असर भारत की आंतरिक सुरक्षा पर पड़ सकता है।

    दूतावासों की सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश

    गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों को एक निर्देश भेजा है, जिसमें कहा गया है कि प्री-ईरान और एंटी-ईरान संगठनों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाए। खासतौर पर ईरान, अमेरिका और इजरायल के दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों के बाहर सुरक्षा कड़ी करने के आदेश दिए गए हैं।

    पर्यटक स्थलों और संवेदनशील जगहों पर नजर

    दरअसल, मंत्रालय को खुफिया इनपुट मिला है। अलर्ट में प्रमुख पर्यटन स्थलों, यहूदी संस्थानों और पश्चिमी देशों से जुड़े प्रतिष्ठानों को भी संभावित निशाना बताया गया है। केंद्र सरकार ने राज्यों को संवेदनशील और महत्वपूर्ण स्थानों पर सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। स्थानीय पुलिस को भीड़भाड़ वाले इलाकों में सघन चेकिंग करने और आईईडी जैसे विस्फोटकों का पता लगाने के लिए नियमित तलाशी अभियान चलाने को कहा गया है।

    खुफिया इनपुट के बाद अलर्ट

    दरअसल, खुफिया इनपुट में आशंका जताई गई है कि शिया मिलिशिया के अलावा आतंकी संगठन जैसे आईएसआईएस (इस्लामिक स्टेट) और अल-कायदा मौजूदा तनावपूर्ण माहौल का फायदा उठाकर अशांति फैलाने की कोशिश कर सकते हैं। इसी के मद्देनजर यह अलर्ट जारी किया गया है।

    सोशल मीडिया पर रखी जाएगी नजर

    वहीं मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर भी नजर रखने को कहा है। मंत्रालय का संदेश है कि इससे भड़काऊ मैसेज और अफवाहों को रोका जा सकता है। सभी राज्यों के पुलिस महानिदेशकों (DGP) को रैपिड रिस्पॉन्स टीम्स को अलर्ट मोड में रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से तुरंत निपटा जा सके। गृह मंत्रालय लगातार स्थिति की समीक्षा कर रहा है और राज्यों के संपर्क में है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति ने नर्सिंग कर्मियों को प्रदान किया राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार…

    May 12, 2026

    चुनाव आयोग के सीईओ को चीफ सेक्रेटरी बनाने पर बंगाल में घमासान, CM ने दिया जवाब

    May 12, 2026

    बारामूला पहुंचे LG मनोज सिन्हा, नशा मुक्ति अभियान में लिया हिस्सा

    May 12, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.