Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘जेल भेजेंगे तो चला जाऊंगा’, स्कूल अभियान नहीं रुकेगा’, FIR के बाद अभिजीत दीपके का सीधा चैलेंज
    • 22 दिन में तीन महिलाओं को खा गए, 20 को नोचा,मुरादाबाद में 100 से ज्यादा तेंदुओं ने मचाई दहशत…
    • स्वाइन फ्लू का बढ़ा कहर! 24 घंटे में 138 नए केस, दिल्ली में अस्पतालों को अलर्ट…
    • राजस्थान हाईकोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस के कामकाज पर उठा सवाल, CJI सूर्यकांत ने कहा-तय प्रक्रिया के तहत विचार होगा
    • आरंग: सीमेंट पोल से वार कर महिला की हत्या, खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में सनसनी…
    • दिल्ली दंगा मामले में उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत याचिका का दिल्ली पुलिस ने किया विरोध, बताया ‘मास्टरमाइंड’
    • बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित 24 साल बाद टीवी पर होस्ट बनकर लौट रहीं …
    • बॉलीवुड संगीत:कुमार सानू और उदित नारायण की जोड़ी फिर आएगी साथ…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, August 28
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मनोरंजन»पत्नी सुनीता आहूजा के ‘तू बाप है कि क्या है?’ वाले तंज पर गोविंदा ने तोड़ी चुप्पी
    मनोरंजन

    पत्नी सुनीता आहूजा के ‘तू बाप है कि क्या है?’ वाले तंज पर गोविंदा ने तोड़ी चुप्पी

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inFebruary 10, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बॉलीवुड के ‘हीरो नंबर 1’ गोविंदा अब घरेलू विवादों में सुर्खियों में हैं. उनकी पत्नी सुनीता आहूजा कई बार ये दावा कर चुकी हैं कि गोविंदा ने अपने बेटे यशवर्धन आहूजा के करियर में कभी सपोर्ट नहीं किया. इस आरोप पर गोविंदा ने पहली बार चुप्पी तोड़ी है. गोविंदा ने इन आरोपों को खारिज करते हुए साफ किया है कि उन्होंने अपने परिवार और बच्चों की भलाई को ध्यान में रखते हुए राजनीति से दूरी बनाई और साथ ही बेटे के फिल्म करियर में मार्गदर्शन के लिए भी कदम उठाए.

    गोविंदा ने बेटे के करियर को बनाने में मदद न करने पर बात की. उन्होंने कहा कि आजतक किसी ने मेरे से ये नहीं पूछा, लेकिन आज ये सवाल हुआ, तो जवाब देता हूं.

    सुनीता के तंज पर गोविंदा का जवाब

    गोविंदा ने पत्नी सुनीता के तंज पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ‘मैंने परिवार के लिए राजनीति छोड़ दी क्योंकि मैं नहीं चाहता था कि राजनीतिक जीवन मेरे परिवार पर, खासकर बच्चों पर बुरा प्रभाव डाले. इसलिए मैं राजनीति से बाहर हो गया.’ उन्होंने आगे जोड़ा कि उन्होंने प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला से संपर्क किया और कहा, ‘मैंने नाडियाडवाला से कहा, तो उन्होंने यश को गाइडेंस दी कि फिल्में कैसे बनाई जाती हैं, काम कैसे किया जाता है.’

    ‘तू बाप है कि क्या है?’

    सुनीता आहूजा ने मिस मालिनी को दिए इंटरव्यू में गोविंदा पर तीखा हमला बोला था. उन्होंने कहा, ‘यश एक सेल्फ-मेड बॉय है. उसने अपने पिता से कोई मदद नहीं ली. गोविंदा के बेटे होने के बावजूद उसने 90 ऑडिशन दिए. उसने गोविंदा से किसी को कॉल करने को नहीं कहा. गोविंदा ने भी यश की मदद नहीं की. मैंने गोविंदा से सीधे कहा, ‘तू बाप है कि क्या है? अगर तुम अपने बच्चों की मदद नहीं करोगे तो कौन करेगा?’ देखिए शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन, सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ कैसे अपने बेटों को सपोर्ट कर रहे हैं.’ सुनीता ने आगे कहा कि उन्होंने गोविंदा को बेटे का सपोर्ट करने की सलाह दी, लेकिन उनकी सोच नहीं समझ आती.

    हंड्रेड में यशवर्धन!

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, साजिद खान यशवर्धन आहूजा को अपनी अगली फिल्म में लीड रोल में लॉन्च करने वाले हैं. फिल्म का नाम ‘हंड्रेड’ है, जो एक हॉरर फिल्म है और इसमें ‘लापता लेडीज’ फेम नितांशी गोयल भी मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म की शूटिंग हाल ही में शुरू हो चुकी है. सुनीता आहूजा ने भी इस फिल्म की पुष्टि की है और कहा है कि यह 200 करोड़ से ज्यादा कमाएगी.

    38 साल के विवाह में दरार का लंबा इतिहास

    गोविंदा और सुनीता की 1987 में हुई शादी को 38 साल से भी ज्यादा हो चुके हैं और यह जोड़ी लंबे समय से बॉलीवुड के प्यारे कपल्स में गिनी जाती रही है. हालांकि, पिछले कुछ समय से उनके रिश्ते में खटास की खबरें लगातार आ रही हैं. सुनीता ने कई इंटरव्यूज में गोविंदा पर अफेयर के आरोप लगाए हैं और 2025 को अपने लिए ‘बहुत बुरा साल’ बताया था. गोविंदा ने इन सभी आरोपों और विवादों को अपने ‘खिलाफ एक बड़ी साजिश’ करार दिया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित 24 साल बाद टीवी पर होस्ट बनकर लौट रहीं …

    August 27, 2026

    बॉलीवुड संगीत:कुमार सानू और उदित नारायण की जोड़ी फिर आएगी साथ…

    August 27, 2026

    मेगास्टार चिरंजीवी के बर्थडे पर पवन कल्याण की पत्नी अन्ना कोनिडेला ने शेयर की खास तस्वीर, बताया परिवार का गाइड

    August 25, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.