Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कच्चे घर से पक्के आशियाने तक : पीएम जनमन आवास योजना ने सरिता बैगा के जीवन में भरी खुशियों की नई रोशनी
    • चिंतन शिविर 3.0 से विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री
    • “बंगाल की जनता अपना फैसला दे चुकी है”, संजय झा ने साधा ममता बनर्जी पर निशाना
    • सफलता की कहानी-गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं की नई पहचान बना PHC चेरपाल
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 112 करोड़ से अधिक के कार्यों का करेंगे लोकार्पण-भूमिपूजन
    • डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी: राष्ट्र प्रथम का अमर संदेश
    • जामुन खाकर न करें गुठली को फेंकने की गलती, इन 5 बीमारियों में मददगार
    • भारत की सबसे अनोखी ट्रेन, 145 साल से लगातार ढो रही है नमक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, July 7
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मनोरंजन»फिल्म ‘गोविंदा नाम मेरा’ को लेकर गोविंदा ने जाहिर की अपनी नाराजगी
    मनोरंजन

    फिल्म ‘गोविंदा नाम मेरा’ को लेकर गोविंदा ने जाहिर की अपनी नाराजगी

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inFebruary 11, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली. गोविंदा 90 के दशक में सुपरस्टार रहे हैं. बॉक्स ऑफिस पर उनकी मूवीज दनादन हिट होती थीं. हालांकि अब वह कई सालों से बड़े पर्दे से गायब हैं. अब गोविंदा ने साल 2022 में आई फिल्म ‘गोविंदा नाम मेरा’ को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की है. बॉलीवुड के हीरो नंबर 1 का कहना है कि उनके नाम का इस्तेमाल किए जाने से वह असहज महसूस कर रहे थे, साथ ही उन्हें ऐसा लगा कि फिल्म की कहानी के कुछ हिस्से उनकी असल जिंदगी से मेल खाते हैं.

    एएनआई से बात करते हुए गोविंदा ने बिना नाम लिए फिल्म निर्माता करण जौहर पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, ‘किसी ने मेरे नाम से फिल्म बना दी शायद गोविंदा नाम मेरा. मुझे पक्का नहीं पता, लेकिन मुझे लगता है कि वह करण जौहर की फिल्म थी.’

    करण जौहर ने प्रोड्यूस की थी गोविंदा नाम मेरा मूवी

    शशांक खैतान के निर्देशन में बनी गोविंदा नाम मेरा फिल्म में विक्की कौशल, भूमि पेडनेकर और कियारा आडवाणी मुख्य भूमिकाओं में थे. फिल्म की कहानी एक ऐसे पति के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी पत्नी और गर्लफ्रेंड के बीच फंस जाता है, जिससे रिश्तों में कई उतार-चढ़ाव और गलतफहमियां पैदा होती हैं. गोविंदा का कहना है कि वह सिनेमा में हंसी-मजाक को समझते हैं, लेकिन उनका मानना है कि जब बात किसी के निजी जीवन की हो, तो थोड़ी संवेदनशीलता बरतनी चाहिए. उन्होंने अपनी बात रखते हुए कहा, ‘मैं वादा करता हूं कि मैं कोई बदतमीजी नहीं करूंगा, बस हाथ जोड़कर एक विनती है. मजाक हर जगह और हर तरह से अच्छा नहीं लगता है.’

    बेटे यशवर्धन पर गोविंदा को पूरा भरोसा

    गोविंदा को अपने बेटे यशवर्धन आहूजा के टैलेंट पर पूरा भरोसा है और वह उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे. गोविंदा ने आत्मविश्वास के साथ कहा कि उनका बेटा एक्टिंग के मामले में उनसे भी आगे निकलेगा. यशवर्धन के बारे में बात करते हुए गोविंदा ने कहा, ‘यश मुझसे बेहतर एक्टर बनेगा. वह टेक्निकली मुझसे कहीं ज्यादा स्ट्रॉन्ग है और उसका व्यक्तित्व भी शानदार है.

    बेटे के लिए हर तरह की मदद कर रहे गोविंदा

    गोविंदा ने यह भी बताया कि वह पर्दे के पीछे रहकर अपने बेटे के सफर में हर मुमकिन मदद कर रहे हैं. उन्होंने साझा किया, ‘मेरे कहने पर साजिद नाडियाडवाला ने उसे अपने ऑफिस में केबिन दिया, ताकि वह फिल्म मेकिंग की बारीकियों और अलग-अलग पहलुओं को करीब से सीख सके.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    हाई-प्रोफाइल शादी:टेलर स्विफ्ट की शादी में ‘TT’ गिफ्ट बॉक्स के अंदर निकली ऐसी लग्जरी चीजें, हर तरफ हो रही चर्चा…

    July 4, 2026

    ‘सलमान खान फिल्म्स’ ने दी सफाई, ‘मातृभूमि’ को लेकर सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट विवाद की खबरें झूठी

    July 4, 2026

    भारत के बाद जापान फतह करने निकली ‘धुरंधर’, टूटेगा RRR का रिकॉर्ड? रणवीर सिंह ने फैंस से की खास अपील

    July 3, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.