Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘जेल भेजेंगे तो चला जाऊंगा’, स्कूल अभियान नहीं रुकेगा’, FIR के बाद अभिजीत दीपके का सीधा चैलेंज
    • 22 दिन में तीन महिलाओं को खा गए, 20 को नोचा,मुरादाबाद में 100 से ज्यादा तेंदुओं ने मचाई दहशत…
    • स्वाइन फ्लू का बढ़ा कहर! 24 घंटे में 138 नए केस, दिल्ली में अस्पतालों को अलर्ट…
    • राजस्थान हाईकोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस के कामकाज पर उठा सवाल, CJI सूर्यकांत ने कहा-तय प्रक्रिया के तहत विचार होगा
    • आरंग: सीमेंट पोल से वार कर महिला की हत्या, खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में सनसनी…
    • दिल्ली दंगा मामले में उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत याचिका का दिल्ली पुलिस ने किया विरोध, बताया ‘मास्टरमाइंड’
    • बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित 24 साल बाद टीवी पर होस्ट बनकर लौट रहीं …
    • बॉलीवुड संगीत:कुमार सानू और उदित नारायण की जोड़ी फिर आएगी साथ…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, August 27
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»भव्य आयोजनः निर्धन सफाईकर्मी की दो बेटियों की शादी में अयोध्या-हरिद्वार से आएंगे संत,आज शादी…
    मुख्य समाचार

    भव्य आयोजनः निर्धन सफाईकर्मी की दो बेटियों की शादी में अयोध्या-हरिद्वार से आएंगे संत,आज शादी…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inFebruary 19, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सीकर शहर की गलियों को साफ रखने वाले सफाईकर्मी राधेश्याम ने शायद कभी नहीं सोचा होगा कि एक दिन पूरा शहर उनकी बेटियों की शादी का जिम्मा अपने कंधों पर उठा लेगा। पिछले 20-25 वर्षों से सफाई का काम कर रहे राधेश्याम की बेटियां निकिता 20 और निशा 22 अब सम्मान और धूमधाम से विदा होंगी। आज दोनों की शादी है।

    चिंता में थे पिता, आर्थिक हालात बेहद खराब, फिर कई समाज के लोग आए आगे

    आर्थिक सीमाओं के कारण पिता चिंतित थे, लेकिन जैसे ही उनकी परेशानी सामने आई, एक बड़े ट्रस्ट और कुछ अन्य लोगों ने इस शादी का जिम्मा उठाने की बात कही। उनका कहना था कि अब यह हमारे घर की शादी है और इस शादी को पूरा शहर याद रखेगा। पिता राधेश्याम की आंखे भर आई और उन्होंने बेटी की शादी करा रहे लोगों का आभार जताया।

    भव्य आयोजनः हजारों कार्ड, महंगा गार्डन और संतों की मौजूदगी

    दोनों बेटियों की शादी के लिए सीकर के दयालबाग मैरिज गार्डन को चुना गया है। शहरभर में 5 हजार से अधिक निमंत्रण पत्र बांटे गए हैं और करीब 5 से छह हजार लोगों के भोजन की व्यवस्था की गई है। हलवाई पारंपरिक व्यंजन तैयार कर रहे हैं। आयोजन में अयोध्या और हरिद्वार सहित देशभर से संतों को आमंत्रित किया गया है। सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण और नागरिक कर्तव्यों का संदेश भी निमंत्रण पत्र में शामिल किया गया है। आयोजन को लेकर प्रदेश स्तर से भी शुभकामनाएं मिली हैं। ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने बताया कि कि राधेश्याम वर्षों से मोहल्ले में सेवा दे रहे हैं। ऐसे में उनकी बेटियों की शादी को परिवार की जिम्मेदारी मानकर पूरा समाज आगे आया है।

    विदाई में सम्मानः गृहस्थी का पूरा सामान और नई शुरुआत

    शादी समारोह में दोनों बेटियों को गृहस्थी का संपूर्ण सामान भेंट किया जाएगा जिसमें बेड, सोफा, एलईडी टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन, अलमारी, दुल्हन के वस्त्र सहित अन्य आवश्यक सामग्री। दोनों दूल्हों को एक.एक बाइक भी दी जाएगी। निशा की शादी अजमेर के कल्याणीपुरा निवासी योगेश से और निकिता की शादी फतेहपुर निवासी विशाल से आज हो रही है। राधेश्याम ही नहीं उनकी पत्नी भी इस पूरे काम से भावुक हो रही हैं, उनका कहना है कि हमेशा से बेटियों की शादी की चिंता थी, कभी नहीं सोचा था कि पूरा शहर इसमें योगदान देगा।

    उल्लेखनीय है कि यह आयोजन सिर्फ दो बेटियों का विवाह नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और समरसता की मिसाल बन गया है, जहां पद, वर्ग और सीमाएं पीछे रह गईं और इंसानियत आगे खड़ी नजर आ रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    ‘जेल भेजेंगे तो चला जाऊंगा’, स्कूल अभियान नहीं रुकेगा’, FIR के बाद अभिजीत दीपके का सीधा चैलेंज

    August 27, 2026

    22 दिन में तीन महिलाओं को खा गए, 20 को नोचा,मुरादाबाद में 100 से ज्यादा तेंदुओं ने मचाई दहशत…

    August 27, 2026

    स्वाइन फ्लू का बढ़ा कहर! 24 घंटे में 138 नए केस, दिल्ली में अस्पतालों को अलर्ट…

    August 27, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.