Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, संचालनालय उद्यानिकी एवं प्रक्षेत्र वानिकी तथा प्रकृति की ओर सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होगा राष्ट्रीय आम महोत्सव
    • BSP के पारंपरिक वोटों को छिटकने से रोकने की जद्दोजहद में जुटीं मायावती
    • मैहर में अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा द्वारा ‘प्रतिभा – जननी सम्मान समारोह’ का भव्य आयोजन, मेधावियों का होगा सम्मान
    • श्रमिकों के बच्चों के लिए डॉक्टर बनने का सुनहरा मौका- ESIC मेडिकल कॉलेजों में 700 सीटें आरक्षित
    • किराए के मकान में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, महिला समेत 3 गिरफ्तार
    • Influencer Ronisha के मामले में मां ने खोले कई राज
    • ढोंगी तांत्रिक ने झाड़-फूंक के बहाने छात्रा से किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी लाल मोहम्मद को किया गिरफ्तार
    • सवारियों से भरी वाहन खाई में गिरी, 3 लोगों की मौत…5 गंभीर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, May 28
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»मैहर में अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा द्वारा ‘प्रतिभा – जननी सम्मान समारोह’ का भव्य आयोजन, मेधावियों का होगा सम्मान
    मुख्य समाचार

    मैहर में अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा द्वारा ‘प्रतिभा – जननी सम्मान समारोह’ का भव्य आयोजन, मेधावियों का होगा सम्मान

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMay 28, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा, जो कि एक 132 वर्ष पुरानी प्रतिष्ठित और ऐतिहासिक संगठन है, के तत्वावधान में जिला इकाई मैहर (म.प्र.) द्वारा एक भव्य ‘प्रतिभा – जननी सम्मान समारोह’ का आयोजन किया जा रहा है। यह गौरवमयी कार्यक्रम दिनांक 31 मई 2026, रविवार को सुबह 11:00 बजे से पटेल मैरिज गार्डन, कटनी रोड, मैहर में आयोजित होगा, जिसमें सत्र 2025–26 में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण होने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं और उनकी माताओं को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश कटियार होंगे और अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ) डॉ. रश्मि सिंह करेंगी। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष बाल कुमार पटेल, छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभूषण वर्मा, मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष गिरिधर कुमायूँ , म.प्र. की प्रदेश अध्यक्ष (महिला) डॉ. हेम कुमारी कुर्मी , और म.प्र. के प्रदेश अध्यक्ष (युवा) प्रतिपाल पटेल उपस्थित रहेंगे। इनके साथ ही आमंत्रित अतिथियों में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इंजी. बृजबिहारी पटेल, राष्ट्रीय सचिव कुँवर पटेल, राष्ट्रीय सचिव मान सिंह, और प्रदेश अध्यक्ष (शिक्षा प्रकोष्ठ) डी.पी. पटेल भी शामिल होकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाएंगे।

    इस वृहद समारोह को सफल बनाने के लिए आयोजक मंडल और निवेदक समिति पूरी कर्मठता से जुटी हुई है। आयोजन समिति में प्रदेश महासचिव अखिलेश सिंह भरहुत, प्रदेश उपाध्यक्ष दिलीप सिंह, प्रदेश सचिव अयोध्या सिंह, वरिष्ठ समाज सेवी रिटा. शिक्षक कोदूलाल सिंह, प्रदेश सचिव हरिहर सिंह, संभागीय अध्यक्ष मनोज पटेल, जिला अध्यक्ष मैहर (पुरोहित) अखिलेश पटेल, जिला अध्यक्ष सतना बलराज सिंह, जिला अध्यक्ष रीवा सुनील सिंह, जिला अध्यक्ष महिला सतना श्रीमती पुष्पा सिंह, जिला अध्यक्ष महिला मैहर श्रीमती सविता सिंह जी, जिला अध्यक्ष महिला रीवा श्रीमती डॉ. प्रतिभा सिंह जी, ब्लॉक अध्यक्ष रामनगर गोमती पटेल, जिला महासचिव सतना श्रीनाथ सिंह (बल्लू) और रामपुर युवा समाज सेवी सदस्य आशुतोष सिंह प्रमुख रूप से व्यवस्था संभाल रहे हैं। वहीं निवेदक मंडल में जयपाल सिंह मैहर, पुरुषोत्तम पटेल करौंदिया, काशी प्रसाद पटेल अजवाईन, नत्थू पटले भरेवा (पूर्व सरपंच), देवशरण पटेल धतूरा, इन्द्रजीत सिंह पटेल हरदासपुर, निलेन्द्र प्रताप सिंह हरदासपुर, विकास सिंह (विक्की) मैहर, राजनाथ सिंह मैहर, राजेन्द्र सिंह (बल्लू) सोनवारी, लक्ष्मी प्रसाद सिंह कुटाई, इन्द्रभान सिंह बारी, संतोष सिंह अमरपाटन, बाबूलाल सिंह तनाजा, अर्जुन पटेल मैहर, राजकुमार सिंह श्युआ, संतोष पटेल रामनगर, अखण्ड प्रताप सिंह इटमा, प्रहलाद पटेल बन्ची, आर.के. सिंह खेरवाकला, जागेश्वर पटेल अमदरा, लक्ष्मण पटेल बदेरा, रामसुजान पटेल खरमसेणा, और रामानुज पटेल रामनगर शामिल हैं, आयोजन समिति और निवेदक मंडल ने सभी स्वजातीय बंधुओं से सपरिवार इस कार्यक्रम में पधारने की भावभीनी अपील की है। साथ ही सूचित किया गया है कि गरिमामयी समारोह के समापन के पश्चात सभी आगंतुकों के लिए स्वरुचिभोज की विशेष व्यवस्था रहेगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    किराए के मकान में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, महिला समेत 3 गिरफ्तार

    May 28, 2026

    Influencer Ronisha के मामले में मां ने खोले कई राज

    May 28, 2026

    सवारियों से भरी वाहन खाई में गिरी, 3 लोगों की मौत…5 गंभीर

    May 28, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.