Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अब धमाकों की नहीं, रेडियो की गूंज,दूरस्थ वनांचल छिंदनार के लोगों ने सुनी प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’
    • विष्णु भैया की पहल से तालाब बना महिलाओं की तरक्की का आधार
    • महत्वपूर्ण एवं रणनीतिक खनिजों की नीलामी के लिए नवा रायपुर में कल होगा रोड शो का आयोजन
    • छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार-2026’
    • नारी शक्ति सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं का मुख्यमंत्री ने किया सम्मान
    • नेपाल में बाढ़ के बाद भारतीय नागरिकों के लापता होने पर मंत्री श्री राजेश अग्रवाल चिंतित
    • इतिहास, संस्कृति और स्वदेशी से आत्मनिर्भरता तक—‘मन की बात’ में देश की विकास यात्रा के विविध आयामों पर प्रधानमंत्री का प्रेरक संदेश
    • रंग-तरंग में सजेगा छत्तीसगढ़ का लोक-संगीत, संस्कृति और आधुनिक सुरों का संगम
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, August 30
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»गिरिडीह के बगोदर इलाके में मिला युवती का अधजला शव, हत्या या हादसा…
    क्राइम

    गिरिडीह के बगोदर इलाके में मिला युवती का अधजला शव, हत्या या हादसा…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJanuary 30, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    झारखंड के गिरिडीह जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक गांव के पास एक युवती का अधजला शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी गई है।

    युवती का अधजला शव मिलने से दहशत
    जिले के बगोदर थाना क्षेत्र अंतर्गत बको के बंगाली टोला गांव के पास एक युवती का अधजला शव मिलने से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है। ग्रामीणों ने जब शव को देखा तो तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बगोदर थाना की पुलिस टीम बड़ी संख्या में जवानों के साथ घटनास्थल पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को घेराबंदी कर सुरक्षित कर लिया। पुलिस जांच में सामने आया है कि शव आंशिक रूप से जला हुआ है। फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो सकी है।

    शव करीब एक से दो दिन पुराना हो सकता है
    पुलिस सूत्रों के अनुसार शव करीब एक से दो दिन पुराना हो सकता है। मृत युवती की उम्र लगभग 20 से 25 वर्ष के बीच आंकी जा रही है। एहतियात के तौर पर घटनास्थल के आसपास आम लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है ताकि साक्ष्यों से छेड़छाड़ न हो सके। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आसपास के थाना क्षेत्रों में भी पहचान के लिए पूछताछ की जा रही है।

    गांव और आसपास के इलाकों में भय और तनाव का माहौल
    इस मामले में बगोदर थाना प्रभारी विनय कुमार यादव ने बताया कि पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह हत्या का मामला है या किसी अन्य कारण से युवती की मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी। घटना के बाद से गांव और आसपास के इलाकों में भय और तनाव का माहौल बना हुआ है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    महिला की हत्या कर शव को दो हिस्सों में काट आधे को ट्रेन में फेंक आधे को पका बनाई बिरयानी आरोपी जोड़ा गिरफ्तार…

    August 29, 2026

    समोसे का झांसा और कंक्रीट से हमला, सिजोफ्रेनिया पीड़ित बेटे का पिता ही निकला हत्यारा, साथी संग गिरफ्तार

    August 29, 2026

    बरेली में चाकू से ताबड़तोड़ वार कर BJP नेता की निर्मम हत्या, मचा हड़कंप

    August 29, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.