Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पेशावर शहर में स्कूल की छत गिरने से बड़ा हादसा, 27 बच्चों की मौत; घायलों में कई की हालत नाजुक…
    • छत्तीसगढ़ की शक्तिपीठ परियोजना,पांच प्रमुख शक्तिपीठों का होगा विकास
    • महाराष्ट्र के उल्हासनगर में हरेश गजवानी हत्या चाकू से काटा, फिर सिर में दो गोलियां दागीं हत्याकांड के बाद पुलिस का ऐक्शन…
    • विश्व खाद्य दिवस विशेष: खेत से बाजार तक ही नहीं, खेत से मूल्य संवर्धन तक
    • छत्तीसगढ़ सचिवालय सेवा में बड़ा फेरबदल,कर्मचारियों के बदले प्रभार; देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी…
    • जनजातीय क्षेत्रों में तिलहन उत्पादन बढ़ाने हेतु प्रदेश स्तरीय कार्यशाला आयोजित
    • ब्लू ड्रम हत्याकांड में बड़ा फैसला: मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, ‘हमें इंसाफ मिला, मुस्कान की बड़ी बेटी को अपनाएंगे, छोटी को नहीं…’, मृतक सौरभ की मां का बयान…
    • छत्तीसगढ़ में पहली बार होगा अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट मैच, मुख्यमंत्री श्री साय ने जताई प्रसन्नता
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, October 15
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»धर्म आस्था»पितृ पक्ष में करना है पितर का श्राद्ध, लेकिन नहीं पता है मृत्यु की तिथि, पंचांग से कैसे जानें?
    धर्म आस्था

    पितृ पक्ष में करना है पितर का श्राद्ध, लेकिन नहीं पता है मृत्यु की तिथि, पंचांग से कैसे जानें?

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inSeptember 23, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Shradh TiThi Kaise Pata Kare: इस साल पितृ पक्ष का प्रारंभ 27 सितंबर दिन रविवार से हो रहा है. पितृ पक्ष की 15 तिथियों में पितरों के लिए श्राद्ध, तर्पण, पिंडदान, दान, पंचबलि कर्म आदि किए जाते हैं. परिवार के सदस्य का देहांत जिस तिथि को हुआ है, उस तिथि को ही उस पितर का श्राद्ध, तर्पण आदि करते हैं. अब कुछ लोगों के सामने समस्या यह आती है कि जिस सदस्य की मृत्यु हुई है, उसकी तारीख पता है, लेकिन उस दिन तिथि क्या थी, यह ज्ञात नहीं है. ऐसे में उस व्यक्ति के निधन की तिथि कैसे पता करें?

    श्राद्ध तिथि कैसे पता करें?

    उदाहरण के लिए मनोहर के पिता की मृत्यु 1 अगस्त 1998 को हुई थी, लेकिन उस समय वह बालक था, इस वज​ह से उसे अपने पिता की मृत्यु की तिथि पता नहीं है. इससे को जानने का सबसे आसान तरीका है पंचांग. आप पंचांग की मदद से उस तारीख पर कौन सी तिथि थी, पता कर सकते हैं.

    इसके लिए आप 100 साल वाले पंचांग को बाजार से ले सकते हैं या फिर ऑनलाइन पंचांग देखें. आप कोई भी ऑनलाइन पंचांग अपने मोबाइल में खोल लें. अब अप उस पंचांग के कैलेंडर में 1 अगस्त 1998 की तारीख सेलेक्ट करें.

    जैसे ही वो तारीख पंचांग में आएगी तो उस दिन के पूरे ग्रह नक्षत्र की स्थिति सामने आ जाएगी. 1 अगस्त 1998 को सावन माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि थी. अष्टमी तिथि 06:42 ए एम तक थी, लेकिन सूर्योदय 05:42 ए एम पर हो चुका था, ऐसे में उदयातिथि के आधार पर पूरे दिन अष्टमी होगी, न कि नवमी तिथि. अब आपको यह पता चल गया कि मनोहर के पिता की मृत्यु अष्टमी तिथि को हुई थी.

    अंग्रेजी कैलेंडर में रात 12 बजे के बाद दिन बदलता है क्योंकि एक दिन 24 घंटे का होता है, वहीं पंचांग में तिथि 24 घंटे की नहीं होती है. य​ह 24 घंटे से कम या ज्यादा भी हो सकती है. इस वजह से तिथि की गणना सूर्योदय समय के साथ होती है. सूर्योदय के समय जो तिथि होगी, वह पूरे दिन के लिए मान्य होगी. जैसे 1 अगस्त 1998 को अष्टमी तिथि 06:42 ए एम तक ही थी, लेकिन उस दिन अष्टमी तिथि में सूर्योदय हो चुका था, तो पूरे दिन अष्टमी तिथि ही रहेगी. इस तरह से कोई भी व्यक्ति अपने परिजनों की तिथि ज्ञात कर सकता है.

    कब करें श्राद्ध?

    अब मनोहर जानता है कि उसके पिता की मृत्यु अष्टमी तिथि को हुई थी. तो जब पितृ पक्ष का प्रारंभ होगा तो वह अष्टमी श्राद्ध को अपने पिता के लिए तर्पण, श्राद्ध, पिंडदान आदि करेगा. अष्टमी श्राद्ध पितृ पक्ष में आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को किया जाता है.

    ऐसे ही पितृ पक्ष में 15 तिथियां होती हैं, प्रतिपदा से लेकर अमावस्या तक. किसी भी व्यक्ति की मृत्यु किसी भी मा​ह के किसी भी पक्ष की किसी भी तिथि को हुई हो, पितृ पक्ष में उसका श्राद्ध, तर्पण आदि कार्यक्रम उस तिथि पर ही होगा.

    जिनको मृत्यु की तारीख नहीं पता

    यदि आपको अपने परिवार के किसी सदस्य के मृत्यु की तारीख नहीं पता है तो परेशान न हों. शास्त्रों में उसका भी विधान है. पितृ पक्ष में सर्वपितृ अमावस्या का दिन होता है, जिसे आश्विन अमावस्या भी कहते हैं. उस दिन आप अपने परिवार के उस सदस्य का श्राद्ध, पिंडदान, तर्पण आ​​दि कर सकते हैं.

    (Disclaimer): इस लेख में दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। यहां दी गई ज्योतिष, वास्तु या धार्मिक जानकारी मान्यताओं और विभिन्न स्रोतों पर आधारित है। किसी भी उपाय, सलाह या विधि को अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के प्रमाणित विशेषज्ञ या विद्वान से परामर्श अवश्य लें।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री को क्या चढ़ाएं? जानें भोग, मंत्र और पूजा की पूरी विधि…

    October 11, 2026

    सर्वपितृ अमावस्या, जानें श्राद्ध-तर्पण का शुभ मुहूर्त और जरूरी नियम

    October 10, 2026

    Baba Neem Karauli : ‘जब बच्चों की आत्माओं ने खाया भंडारा’, जानिए कैसे कब्रिस्तान को तीर्थ बना गए बाबा नीम करौली? 

    October 9, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.