Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अपनी माँ के नाम पर लगाया पीपल का पौधा, वन महोत्सव-2026 का हुआ शुभारंभ
    • रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों से बातचीत के लिए CM हेमंत ने बनाई 4 मंत्रियों की कमिटी
    • डीपफेक और बाल शोषण पर घिरा मेटा: जुकरबर्ग ने सरकार से मांगी माफी
    • विश्व स्तनपान सप्ताह : स्वास्थ्य मंत्री करेंगे राज्य स्तरीय कार्यक्रम की अध्यक्षता,छत्तीसगढ़ में स्थापित होगा पहला मातृ दूध कोष (मदर मिल्क बैंक)
    • वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने किया सम्मानित, 13,912 आवेदनों के सफल निराकरण से बनाया रिकॉर्ड
    • ‘मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना’के तहत तिल्दा की विभिन्न ग्राम पंचायतों में 41 लाख से 10 नए रंगमंचों का निर्माण
    • डीजी जेल हिमांशु गुप्ता ने बिलासपुर केंद्रीय जेल का किया आकस्मिक निरीक्षण
    • Breaking : राज्यसभा से जजों की संख्या बढ़ाने वाला बिल पास
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, August 5
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मनोरंजन»“हाथ पकड़ के गलत तरीके से छूने लगा”, बॉलीवुड अभिनेत्री ने  खौफनाक घटना का किया खुलासा किया
    मनोरंजन

    “हाथ पकड़ के गलत तरीके से छूने लगा”, बॉलीवुड अभिनेत्री ने  खौफनाक घटना का किया खुलासा किया

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 16, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सलमान खान के साथ फिल्म ‘जय हो’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली अभिनेत्री डेजी शाह ने हाल ही में अपने साथ हुए कास्टिंग काउच के कड़वे अनुभव को साझा किया है। डेजी ने बताया कि किस तरह से उन्हे गलत तरीके से छुआ गया। उनके इस खुलासे के बाद काफी फैंस हैरान रह गए हैं। क्या है पूरा मामला, चलिए जानते हैं।

    डेजी शाह ने बताया डरावना अनुभव

    डेजी ने ‘फ्री प्रेस जर्नल’ से बात करते हुए बताया कि ये किस्सा उनके शुरुआती दौर का है। उन्होंने इसके बारे में बात करते हुए कहा कि मुंबई में एक कास्टिंग मीटिंग के दौरान काफी असहज स्थिति का सामना करना पड़ा था। ये घटना उस समय की है जब वो इंडस्ट्री में अपने लिए नए मौके तलाश रही थीं और अलग-अलग फिल्म निर्माताओं से मुलाकात कर रही थीं। इस दौरान साउथ के एक निर्माता के साथ उनकी मुलाकात हुई थी।

    डेजी शाह बोलीं- मैं पूरी तरह से हिल गई थी

    इसी घटना के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा, दक्षिण भारतीय सिनेमा के एक फिल्ममेकर उस समय मुंबई एक फिल्म के ऑडिशन के लिए आए हुए थे। वो इस दौरान कई लड़कियों से मुलाकात कर रहे थे। इसी दौरान मैं भी उनसे मिलने के लिए पहुंचीं। डेजी शाह ने कहा कि वो घटना पूरी तरह से झकझोर देने वाली थी।

    गलत तरीके से छूने लगा- डेजी शाह

    इस दौरान डेजी ने बताया कि बातचीत के दौरान फिल्ममेकर का बर्ताव उन्हें बिल्कुल भी ठीक नहीं लगा। उन्होंने कहा कि उन्हें बिना परमिशन के छूना और हाथ पकड़ना उन्हें बेहद असहज लगा। यही वजह रही कि उन्होंने उस मौके के बाद दोबारा उस व्यक्ति से संपर्क नहीं किया।

    किन-किन फिल्मों में नजर आ चुकीं अभिनेत्री

    अपने करियर के दौरान डेजी शाह कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। उन्होंने ‘जय शो’, ‘हेट स्टोरी 3’, ‘रेस 3’, ‘गुजरात 11’ और ‘मिस्ट्री ऑफ द टैटू’ जैसी फिल्मों में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। इन फिल्मों के जरिए उन्होंने अलग-अलग तरह के किरदार निभाए और इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई। डेजी शाह हाल ही में कुछ साल पहले शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ में भी नजर आई थीं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    SVC 63 में 6 हफ्ते तक चलेगी फाइटिंग सीन्स की शूटिंग?, दिखेगा सलमान खान का हाई-वोल्टेज एक्शन

    August 5, 2026

    भोजपुरी हॉरर फिल्म ‘पिया का घर’ का फर्स्ट लुक रिलीज, रोमांच और रहस्य से भरपूर नजर आई काजल राघवानी की फिल्म की पहली झलक…

    August 5, 2026

    दुनियाभर में टॉप 10 में शामिल 8 एपिसोड की सांसें रोक देने वाली नेटफ्लिक्स हॉरर सीरीज, महल में आत्माओं का साया, जिंदा नहीं बचता कोई भी युवराज…

    August 4, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.