Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नाले से मिले थे पति-पत्नी के शव : गांव के ही 4 युवकों ने रची थी हत्या की साजिश, पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री
    • अनियंत्रित होकर दीवार से जा टकराया मजदूरों से भरा ऑटो, 2 लोगों की मौत, 5 घायल
    • डीके शिवकुमार ने नाराज कांग्रेस विधायकों से की अपील
    • जन्म और मृत्य प्रमाणपत्र से जुड़ा बिल राज्यसभा में पास
    • सफलता की कहानी-सेवा सेतु पोर्टल से आसान हुआ विवाह पंजीयन, बड़े बचेली के दंपतियों को मिला योजनाओं का लाभ
    • वायरस से हाहाकार, 22 मौतें, 35 से ज्यादा बच्चे भर्ती, राजकोट, गांधीनगर और सूरत समेत चांदीपुरा प्रभावित
    • इसरो के वैज्ञानिकों ने किया जिला विज्ञान केंद्र दंतेवाड़ा का भ्रमण
    • पैरोल मिलने के बाद जेल से बाहर नहीं आ सका आसाराम बापू, क्या अड़चने आ रही
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, August 5
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»बहराइच में रोडवेज बस और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर; 17 यात्री घायल
    मुख्य समाचार

    बहराइच में रोडवेज बस और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर; 17 यात्री घायल

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 10, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बहराइच : जिले में बहराइच-सीतापुर मार्ग पर मंगलवार रात एक रोडवेज बस और ट्रक की आमने-सामने हुई टक्कर में 17 लोग घायल हो गए। घायलों में से दो की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर उपचार के लिए लखनऊ रेफर किया गया है, जबकि अन्य का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस के अनुसार, हादसा हरदी थाना क्षेत्र के गदामार गांव के पास रात करीब 11 बजे हुआ। बहराइच की ओर से आ रहे ट्रक और लखनऊ से रुपईडीहा जा रही उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बस की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। 

    हादसे में बस सवार कई यात्री और ट्रक का परिचालक घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही हरदी पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने बताया कि घायलों में पप्पू (42) निवासी इमामगंज, थाना दरगाह शरीफ, बहराइच और सत्यदेव शर्मा (26) निवासी आनंदनगर चौराहा, थाना धानेपुर, जनपद गोंडा की हालत गंभीर है, इसलिए उन्हें लखनऊ रेफर किया गया। 

    शेष 15 घायलों का इलाज जिला अस्पताल बहराइच में चल रहा है और उनकी स्थिति खतरे से बाहर है। बहराइच के पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि दुर्घटना के बाद पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल भेजा और यातायात व्यवस्था बहाल की। उन्होंने कहा कि सभी घायलों को आवश्यक चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    अनियंत्रित होकर दीवार से जा टकराया मजदूरों से भरा ऑटो, 2 लोगों की मौत, 5 घायल

    August 4, 2026

    वायरस से हाहाकार, 22 मौतें, 35 से ज्यादा बच्चे भर्ती, राजकोट, गांधीनगर और सूरत समेत चांदीपुरा प्रभावित

    August 4, 2026

    पैरोल मिलने के बाद जेल से बाहर नहीं आ सका आसाराम बापू, क्या अड़चने आ रही

    August 4, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.