Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • महिला आरक्षण से आधी आबादी को मिलेगा उनका पूरा हक, निर्णय प्रक्रिया में बढ़ेगी भागीदारी – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
    • तेज रफ्तार कार ने खड़ी गाड़ी को टक्कर मार दी, दो की मौत…7 लोग घायल
    • सरकाघाट छात्रा मर्डर केस : गेहूं के खेत में छिपा बैठा था कातिल, गुस्साए ग्रामीणों ने घेरा, ले गई पुलिस
    • बैंक्वेट हॉल में भिड़ गए 2 दूल्हे, पुलिस ने पूछा- किसके साथ जाना है? और हो गई दुल्हन की विदाई
    • रावी दरिया में डूबने से इकलौते बेटे की मौत
    • बहुचराजी मंदिर दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं को ट्रक ने रौंदा, 7 की मौत
    • राजधानी रायपुर समेत प्रदेश में 15 अप्रैल से लू का अलर्ट गर्मी ने शुरू कर दिए तेवर दिखाने…
    • आखिरकार सुनी गई आधी आबादी की आवाज़-आर. विमला, आईएएस
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, April 13
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»राजधानी रायपुर समेत प्रदेश में 15 अप्रैल से लू का अलर्ट गर्मी ने शुरू कर दिए तेवर दिखाने…
    छत्तीसगढ़

    राजधानी रायपुर समेत प्रदेश में 15 अप्रैल से लू का अलर्ट गर्मी ने शुरू कर दिए तेवर दिखाने…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 13, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर  छत्तीसगढ़ में अब गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में तापमान तेजी से बढ़ रहा है। रविवार को रायपुर में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन का अब तक का सबसे अधिक तापमान रहा।

    वहीं बिलासपुर और राजनांदगांव में भी पारा 40 डिग्री के आसपास पहुंच गया, जिससे लोगों को तेज गर्मी का सामना करना पड़ा। प्रदेश के मध्य हिस्सों में आने वाले दिनों में हीट वेव यानी लू जैसी स्थिति बनने के संकेत मिल रहे हैं।

    मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों में प्रदेश में कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई और मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है। वहीं अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

    मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि उत्तर-पश्चिम से आ रही गर्म और शुष्क हवाओं के कारण तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। उन्होंने जानकारी दी कि 15 अप्रैल से प्रदेश के मध्य क्षेत्रों में लू चलने या लू जैसे हालात बनने की पूरी संभावना है।

    मौसम विभाग ने आज रायपुर में आसमान साफ रहने का अनुमान जताया है, जहां अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान करीब 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। गर्मी के बढ़ते असर को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने और जरूरी सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    महिला आरक्षण से आधी आबादी को मिलेगा उनका पूरा हक, निर्णय प्रक्रिया में बढ़ेगी भागीदारी – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

    April 13, 2026

    अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से की मुलाकात, सम्मेलन के लिए दिया न्योता

    April 13, 2026

    विशाल चंद्राकर बने अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के जिला युवा अध्यक्ष

    April 13, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.