Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बढ़ा हुआ है यूरिक एसिड, तो इस सब्जी से बनाएं दूरी…
    • युवक को लड़की के साथ डेट पर जाना पड़ गया भारी, लड़की ने थमाया 21 हजार रुपये का बिल, मना करने पर बाउंसरों से पिटवाया…
    • मुंबई के लालबाग महागणपति पंडाल के पास करंट फैलने से 8 वर्ष की बच्ची मौत मृतक की मौसी ने बताई पंडाल के पास हुए हादसे की कहानी…
    • धमतरी में आस्था पर डाका! 4 गणेश पंडालों में चोरी, दानपेटी और पूजा सामग्री ले उड़े चोर…
    • भारतीय परंपरा और आधुनिक चिकित्सा विज्ञान के समन्वय से समझाया मानव ऊर्जा एवं आभामंडल का विज्ञान
    • आज का राशिफल:सिंह और कन्या राशि को धनलाभ, कुंभ राशि वाले रहें सावधान, पढ़ें दैनिक राशिफल
    • छत्तीसगढ़ में मौसम : प्रदेश में अब तक 996.5 मिमी बारिश, जानिए कहां सबसे ज्यादा और कहां कम बरसे बादल…
    • सेवा संकल्प अभियान के तहत जीपीएम में संकुल स्तरीय चित्रकला, रंगोली एवं भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, September 20
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मौसम»हीटवेव की चेतावनी, चार दिन इन जिलों में ‘आग उगलेगा’ सूरज…
    मौसम

    हीटवेव की चेतावनी, चार दिन इन जिलों में ‘आग उगलेगा’ सूरज…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 21, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    राजस्थान में गर्मी का असर तेज हो गया है। पिछले 24 घंटे में राज्य में कहीं-कहीं उष्णलहर दर्ज की गई। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान कोटा में 42.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे लू के थपेड़ों से लोग बेहाल नजर आए। राज्य में न्यूनतम तापमान पाली में 14.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

    मौसम केन्द्र जयपुर के अनुसार 24 अप्रेल तक उष्णलहर का असर रहेगा। इस दौरान धीरे-धीरे एक से 2 डिग्री तक तापमान में बढ़ोतरी होगी। मौसम विभाग ने 21 अप्रेल के लिए मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है, जिसमें झुंझुनूं, खैरथल-तिजारा, कोटपूतली-बहरोड़ जिले में लू चलने का अलर्ट जारी​ किया गया है।

    22 और 23 अप्रेल को भरतपुर, डीग, धौलपुर, झुंझुनूं, करौली, खैरथल-तिजारा, कोटपूतली-बहरोड़, चूरू, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर जिले के लिए ऊष्ण लहर का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है। 24 अप्रेल को भरतपुर, डीग, धौलपुर, करौली और खैरथल-तिजारा के लिए ऊष्ण लहर का अलर्ट मौसम विभाग की ओर से जारी किया गया है।

    भीषण गर्मी और लू के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से आमजन को जागरूक किया जा रहा है। विशेष रूप से बुजुर्ग, गर्भवती महिलाएं, बच्चे एवं बीमार व्यक्तियों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

    प्रतापगढ़ के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विनोद खांट ने बताया कि जिले में तापमान 40 डिग्री से ऊपर पहुंच चुका है। ऐसे में धूप से बचाव और शरीर में पानी की पर्याप्त मात्रा बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में डिहाइड्रेशन और त्वचा रोगों के मामले बढ़ जाते हैं। इसे देखते हुए जिला चिकित्सालय सहित सभी सीएचसी और पीएचसी में छाया, हवा और पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

    अस्पतालों में ओआरएस कॉर्नर स्थापित किए गए हैं और आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से घर-घर सर्वे कर जरूरतमंदों को ओआरएस पैकेट वितरित किए जा रहे हैं। 108 एंबुलेंस में भी गर्मी से बचाव के लिए आवश्यक दवाइयां, आइस पैक और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

    पर्याप्त मात्रा में पानी, छाछ, नींबू पानी जैसे तरल पदार्थ लें। हल्के, ढीले और सूती कपड़े पहनें। धूप में निकलते समय सिर को ढककर रखें। बहुत जरूरी होने पर ही बाहर निकलें, विशेषकर दोपहर में। घर से निकलते समय पानी साथ रखें और बच्चों, बुजुर्गों व बीमार व्यक्तियों का विशेष ध्यान रखें।

    तेज धूप में अनावश्यक बाहर नहीं निकलें। खाली पेट धूप में नहीं जाएं। लंबे समय तक धूप में काम करने से बचें। शरीर में पानी की कमी नहीं होने दें और लक्षण दिखाई देने पर लापरवाही नहीं बरतें। यदि किसी व्यक्ति में चक्कर आना, तेज बुखार, उल्टी, कमजोरी या बेहोशी जैसे लक्षण दिखाई दें तो उसे तुरंत छांव में लाकर पानी या ओआरएस दें और नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में उपचार कराएं। स्वास्थ्य विभाग ने आमजन से अपील की है कि किसी भी स्वास्थ्य समस्या होने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र, आशा या एएनएम से संपर्क कर समय पर उपचार लें।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ में मौसम : प्रदेश में अब तक 996.5 मिमी बारिश, जानिए कहां सबसे ज्यादा और कहां कम बरसे बादल…

    September 20, 2026

    गुजरात में भारी बारिश की चेतावनी, रेड-ऑरेंज अलर्ट जारी

    September 16, 2026

    छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट, 16 सितंबर का वेदर अपडेट जारी…

    September 11, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.