Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ क्या है और इसके संस्थापक अभिजीत दीपके कौन हैं?24 घंटे में हजारों फॉलोअर्स! आखिर क्या है Cockroach Janta Party?
    • वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने पुलिस लाइन उर्दना में अत्याधुनिक पुलिस जिम का किया लोकार्पण
    • नारायणपुर के वनांचल में थमी भटकन,संताय पोटाई को शिविर में ही मिला नया राशन कार्ड
    • छत्तीसगढ़ में हाईटेक हुई पुलिसिंग,बलौदाबाजार में ‘नेक्स्ट जेन डायल-112’ वाहनों को राजस्व मंत्री ने दिखाई हरी झंडी
    • सेवाभाव और संकल्प की मिसाल : मिनपा स्वास्थ्य केंद्र को राष्ट्रीय पहचान
    • शहर को सुव्यवस्थित, आधुनिक और जनसुविधाओं से समृद्ध बनाने लगातार किए जा रहे कार्य : वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी
    • प्रतिदिन 281 घरों में लग रहे हैं सोलर संयंत्र
    • जमीन विवाद को लेकर बेटे ने अपने परिवार पर कराया हमला, CCTV में कैद वारदात
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, May 20
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»बद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर हाईटेंशन लाइन में फंसा ; महिला पायलट की सूझबूझ से टला हादसा
    BREKING NEWS

    बद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर हाईटेंशन लाइन में फंसा ; महिला पायलट की सूझबूझ से टला हादसा

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMay 20, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Uttarakhand News: उत्तराखंड में जनपद टिहरी गढ़वाल के चंबा-आराकोट से लेकर सत्यो-सकलाना क्षेत्र तक बुधवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आसमान में उड़ रहा एक हेलीकॉप्टर अचानक हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आ गया। हेलीकॉप्टर के पिछले रोटर में 11000 वोल्ट की बिजली लाइन का तार फंसने से कुछ देर के लिए बड़ा हादसा होने की आशंका पैदा हो गई, लेकिन महिला पायलट की सूझबूझ और साहस से सभी यात्रियों की जान बच गई। 

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रांस भारत एविऐशन कंपनी का हेलीकॉप्टर बद्रीनाथ धाम से यात्रियों को लेकर गुप्तकाशी जा रहा था। इसी दौरान गुप्तकाशी में अचानक वीआईपी मूवमेंट होने के चलते पायलट को हेलीकॉप्टर सीधे देहरादून ले जाने का संदेश मिला। निर्धारित मार्ग बदलने के बाद हेलीकॉप्टर चम्बा-आराकोट क्षेत्र के ऊपर से गुजर रहा था, तभी उसके पिछले रोटर में 11000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन का तार फंस गया। प्रत्यक्षदर्शियों और यात्रियों के अनुसार, तार फंसते ही हेलीकॉप्टर हवा में अनियंत्रित होकर जोरदार हिचकोले खाने लगा और तेजी से नीचे आने लगा। अचानक बने इस संकट से यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। 

    हालांकि, हेलीकॉप्टर की महिला पायलट ने बेहद संयम और साहस का परिचय देते हुए स्थिति को संभाला और हेलीकॉप्टर को नियंत्रित रखा। बताया जा रहा है कि हाईटेंशन लाइन का भारी बिजली तार चम्बा-आराकोट से लेकर सत्यो-सकलाना क्षेत्र तक हेलीकॉप्टर के पिछले हिस्से में फंसा हुआ घिसटता रहा, जिससे हेलीकॉप्टर का पिछला भाग क्षतिग्रस्त हो गया। इसके बावजूद पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए सत्यो-सकलाना के खुले खेतों में हेलीकॉप्टर की सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग करा दी। 

    घटना में हेलीकॉप्टर में सवार सभी छह यात्री और पायलट पूरी तरह सुरक्षित बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद यात्रियों ने महिला पायलट की बहादुरी और कुशल निर्णय क्षमता की जमकर सराहना करते हुए उन्हें ‘जिंदगी बचाने वाली फरिश्ता’ बताया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और संबंधित एजेंसियों की टीम मौके पर पहुंच गई तथा मामले की जांच शुरू कर दी गई है। 

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    Breaking: महिला एवं बाल विकास विभाग में बड़ी प्रशासनिक फेरबदल, 30 सुपरवाइजर इधर से उधर

    May 20, 2026

    रत्नागिरी के जंगल में 25 जिंदा बम बरामद, लकड़ी बीनने गई महिला हुई बम धमाके की शिकार

    May 20, 2026

    नकली ट्यूब पर ब्रांड की मुहर लगाकर बेचने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार

    May 20, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.