Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • जितने भी हमारे धर्म, ग्रंथ और शास्त्र हैं, वे सभी भगवान श्रीकृष्ण के आदेश हैं — गुरुदेव श्री संकर्षण शरण जी
    • गीता एक ऐसा समुद्र है जिसमें जिस प्राणी को जीवन में जो भी ढूंढना है प्राप्त कर सकता है……
    • शासकीय कर्मचारियों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा की मंजूरी, मंत्रालय कर्मचारी संघ ने जताया आभार
    • राज्योत्सव 2026 : प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में मुख्य अतिथि निर्धारित, राज्य शासन ने जारी किया आदेश
    • आधुनिक तकनीक और नवाचार से अधोसंरचना विकास को मिलेगी नई दिशा : आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी
    • मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न संवर्गों में नवनियुक्त 520 कर्मचारियों को प्रदान किए नियुक्ति पत्र
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने ‘छत्तीसगढ़ हर्बल्स’ के दिवाली गिफ्ट पैक का किया लोकार्पण
    • साय कैबिनेट की बैठक में लिए गए अहम फैसले: 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा कैशलेस इलाज…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, October 28
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»भारत दौरे पर आए हेरेडिटरी प्रिंस एलोइस का राष्ट्रपति भवन प्रांगण में किया गया औपचारिक स्वागत…
    राष्ट्रीय

    भारत दौरे पर आए हेरेडिटरी प्रिंस एलोइस का राष्ट्रपति भवन प्रांगण में किया गया औपचारिक स्वागत…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inOctober 27, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली– भारत दौरे पर आए लिकटेंस्टीन के हेरेडिटरी प्रिंस एलोइस का मंगलवार को राष्ट्रपति भवन प्रांगण में औपचारिक स्वागत किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रिंस एलोइस का गर्मजोशी से स्वागत किया। प्रिंस सोमवार को गुजरात के वडोदरा से राष्ट्रीय राजधानी पहुंचे। हवाई अड्डे पर केंद्रीय राज्य मंत्री (एमओएस) जयंत सिंह ने उनका स्वागत किया।

    विदेश मंत्रालय (एमईए) ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, भारत और लिकटेंस्टीन के संबंधों में एक नया अध्याय। लिकटेंस्टीन के प्रिंस एलोइस अपनी भारत यात्रा के तहत वडोदरा का दौरा करने के बाद नई दिल्ली पहुंचे। हवाई अड्डे पर केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत सिंह ने उनका स्वागत किया। यह यात्रा दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों को नई गति देगी।

    प्रिंस एलोइस का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए, केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत सिंह ने ‘एक्स’ पर लिखा: दावोस में हमारी पिछली मुलाकात के बाद, मुझे उम्मीद है कि भारत और लिकटेंस्टीन के बीच के मैत्रीपूर्ण संबंधों को और सुदृढ़ किया जाएगा और आपसी सहयोग के जरिए हमारे साझा हितों को आगे बढ़ाया जाएगा।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर राजकीय यात्रा पर आए प्रिंस ने दौरे की शुरुआत मुंबई से की थी। उनके साथ पत्नी राजकुमारी सोफिया और उद्योगपतियों का एक उच्च-स्तरीय आधिकारिक और व्यावसायिक प्रतिनिधिमंडल भी आया है।
    यह 2026 में प्रिंस एलोइस की भारत की दूसरी यात्रा है; इससे पहले वे फरवरी में ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ में शामिल होने के लिए नई दिल्ली आए थे। वे इससे पहले 2010 और 2018 में भी भारत आ चुके हैं।

    प्रिंस एलोइस राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देंगे और विदेश मंत्री एस. जयशंकर के साथ बैठक करेंगे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    राहुल गांधी की बढ़ी मुश्किलें: मार्च के दौरान गर्भवती महिला को धक्का देने का आरोप, सुप्रीम कोर्ट से नोटिस जारी

    October 27, 2026

    अमृतसर में पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता, 100 करोड़ की नशे की खेप के साथ 7 गिरफ्तार; 14 पिस्टल भी बरामद

    October 27, 2026

    SIR विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, याचिकाकर्ताओं को जवाब देने के लिए मिला 10 दिन का समय

    October 27, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.