Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • लॉन्च से पहले छाया Xiaomi 17
    • देश की ऊर्जा सुरक्षा होगी मजबूत, भारत सरकार समुद्री गैस पाइपलाइन पर कर रहा विचार
    • महिला को जबरदस्ती बस में बैठाया, चलती बस में घंटो तक किया बलात्कार, आरोपी सड़क पर फेंककर फरार…
    • उत्तर प्रदेश में,तूफान से अब तक 101 लोगों की मौत,50 से अधिक घायल सीएम ने पीड़ित परिवारों को 24 घंटे के भीतर मुआवजा देने और राहत कार्य तेजी से पूरा करने के दिए निर्देश…
    • देर रात पेट्रोल पंपों में लगी लंबी कतारें रायपुर में पेट्रोल की किल्लत, कई इलाकों में बंद हुए पंप…
    • बंगाल में बकरीद से पहले सरकार ने जारी किया सख्त आदेश, अब बिना परमिट नहीं होगा पशु वध
    • घने जंगलों और नदी-नालों को पार कर स्वास्थ्य दूतों ने बचाई दो मासूमों की जान
    • 10 साल से खाँसी में खून की समस्या झेल रहे युवक को अम्बेडकर अस्पताल में मिली नई जिंदगी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, May 14
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»दिल्ली में 800 लोगों के गायब होने पर हाई कोर्ट ने केंद्र और राज्य सरकार से मांगा जवाब
    राष्ट्रीय

    दिल्ली में 800 लोगों के गायब होने पर हाई कोर्ट ने केंद्र और राज्य सरकार से मांगा जवाब

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inFebruary 12, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    दिल्ली में लापता लोगों के बढ़ते मामलों को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट ने गंभीर चिंता जताई है. कोर्ट ने इस मुद्दे पर केंद्र सरकार, दिल्ली सरकार और दिल्ली पुलिस से उनका पक्ष मांगा है. चीफ डी.के. उपाध्याय और जस्टिस तेजस करिया की बेंच ने यह भी पूछा कि क्या इसी तरह की कोई याचिका सुप्रीम कोर्ट में लंबित है. वहीं मामले की अगली सुनवाई 18 फरवरी को तय की गई है.

    फ्रीडम रिक्लेम्ड नाम के NGO ने दाखिल की याचिका 

    यह जनहित याचिका NGO फ्रीडम रिक्लेम्ड की ओर से दाखिल की गई है, जिसमें दावा किया गया है कि दिल्ली में लापता लोगों की संख्या तेजी से बढ़ रही है और यह एक अभूतपूर्व संकट बन चुका है. याचिका के मुताबिक साल 2026 के पहले महीने के 15 दिनों में ही 800 से ज्यादा लोग लापता हो गए. याचिकाकर्ता का कहना है कि व्यक्ति का मिलना भी एक अधिकार है जो संविधान के अर्टिकल 21 के तहत जीवन और व्यक्तिगत स्वतंत्रता का हिस्सा है.

    याचिकाकर्ता ने दिल्ली पुलिस पर लगाया गंभीर आरोप 

    दिल्ली हाई कोर्ट में दाखिल याचिका में कहा गया है कि पुलिस की जांच और रोकथाम व्यवस्था में ढीलापन दिख रहा है जिससे संगठित अपराध और मानव तस्करी जैसी गतिविधियों को बढ़ावा मिल सकता है. दिल्ली पुलिस के आंकड़ों के मुताबिक, साल 2016 से 15 जनवरी, 2026 तक कुल 2,32,737 लोग लापता हुए, जिनमें से 52,326 अब तक नहीं मिले हैं. इनमें 6,931 बच्चे भी शामिल हैं जो अब भी लापता हैं. याचिका में यह भी आरोप लगाया गया है कि किसी व्यक्ति के लापता होने के बाद का गोल्डन ऑवर यानी शुरुआती महत्वपूर्ण समय अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है और FIR दर्ज करने में देरी होती है.

    दिल्ली हाई कोर्ट ने उच्च स्तरीय कमेटी बनाने की भी करी मांग 

    दिल्ली हाई कोर्ट से मांग की गई है कि हर लापता मामले में तय नियमों का सख्ती से पालन हो. साथ ही एक उच्च स्तरीय कमेटी बनाने की भी मांग की गई है. जो लापता लोगों के रिकॉर्ड का मिलान अस्पतालों में अज्ञात मरीजों और मुर्दाघरों में अज्ञात शवों के डेटा से नियमित रूप से करें. मामला अब 18 फरवरी को फिर सुना जाएगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    देश की ऊर्जा सुरक्षा होगी मजबूत, भारत सरकार समुद्री गैस पाइपलाइन पर कर रहा विचार

    May 14, 2026

    उत्तर प्रदेश में,तूफान से अब तक 101 लोगों की मौत,50 से अधिक घायल सीएम ने पीड़ित परिवारों को 24 घंटे के भीतर मुआवजा देने और राहत कार्य तेजी से पूरा करने के दिए निर्देश…

    May 14, 2026

    बंगाल में बकरीद से पहले सरकार ने जारी किया सख्त आदेश, अब बिना परमिट नहीं होगा पशु वध

    May 14, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.