Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने हितग्राहियों को अपने हाथों से पहनाया नजर का चश्मा
    • प्रशासन में एआई के प्रयोग से पारदर्शिता के साथ ही घर बैठे समस्या का शीघ्र निदान हुआ संभव: श्री सोनमणि बोरा
    • सुशासन तिहार में भावुक पल: मुख्यमंत्री से मिलकर बच्चों और अभिभावकों की आंखों में छलकी खुशी
    • प्रधानमंत्री आवास योजना से मिला सुरक्षित आशियाना, कच्चे घर से पक्के मकान तक पहुंची जिंदगी
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बरगद के पेड़ के नीचे लगाई चौपाल, सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
    • हादसे की हार, हौसले की जीत: नर्मदा प्रसाद को मिला शासन की योजनाओं का संबल
    • मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से उपभोक्ताओं को बड़ी राहत
    • रेत के अवैध उत्खनन पर खनिज विभाग लगातार कर रहा है कार्रवाई
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, May 22
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»हाईकोर्ट का फैसला: त्विषा केस में AIIMS दिल्ली की टीम करेगी दोबारा पोस्टमार्टम, समर्थ की अग्रिम जमानत अर्जी वापस
    BREKING NEWS

    हाईकोर्ट का फैसला: त्विषा केस में AIIMS दिल्ली की टीम करेगी दोबारा पोस्टमार्टम, समर्थ की अग्रिम जमानत अर्जी वापस

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMay 22, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    जबलपुर। भोपाल के हाई-प्रोफाइल त्विषा शर्मा संदिग्ध मौत मामले में हाईकोर्ट की सुनवाई के दौरान कई अहम घटनाक्रम सामने आए हैं। मामले के मुख्य आरोपी समर्थ सिंह की ओर से उसके अधिवक्ता ने अग्रिम जमानत याचिका वापस लेने का निवेदन किया, जिसे अदालत ने स्वीकार करते हुए याचिका निरस्त कर दी। जानकारी के अनुसार अब समर्थ सिंह भोपाल कोर्ट में सरेंडर कर सकता है।

    सुनवाई के दौरान त्विषा के मायके पक्ष की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता तुषार मेहता ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अपना पक्ष रखा। उन्होंने मामले की गंभीरता और निष्पक्ष जांच का हवाला देते हुए दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग की, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया।

    दोबारा होगा पोस्टमार्टम, कोर्ट को सौंपेंगे सीलबंद रिपोर्ट

    मृतका का शव लंबे समय से सुरक्षित रखे जाने के कारण उसकी स्थिति को देखते हुए कोर्ट ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। आदेश के अनुसार अब दिल्ली एम्स की विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम भोपाल पहुंचकर नए सिरे से पोस्टमार्टम करेगी। अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में सीधे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत की जाएगी, ताकि जांच प्रक्रिया की गोपनीयता और निष्पक्षता बनी रहे।

    शव सौंपने की ससुराल पक्ष की मांग नामंजूर

    सुनवाई के दौरान त्विषा के ससुराल पक्ष की ओर से शव सौंपने की मांग भी रखी गई, लेकिन अदालत ने इसे स्वीकार नहीं किया। कोर्ट ने फिलहाल जांच प्रक्रिया को प्राथमिकता देते हुए मांग खारिज कर दी।

    गिरिबाला की जमानत पर भी उठे सवाल

    मामले में मृतका की सास और पूर्व जज गिरिबाला सिंह को मिली अग्रिम जमानत को चुनौती देने वाली याचिका पर भी सुनवाई हुई। वरिष्ठ अधिवक्ता तुषार मेहता ने कोर्ट में तर्क दिया कि जमानत का कथित रूप से दुरुपयोग करते हुए साक्ष्यों को प्रभावित या नष्ट करने की आशंका है।

    न्यायमूर्ति अवनींद्र सिंह की एकलपीठ ने इस मामले में संबंधित पक्षों को नोटिस जारी कर दिए हैं। गिरिबाला सिंह की जमानत रद करने संबंधी याचिका पर अगली सुनवाई सोमवार को होगी। अब पूरे मामले की नजरें आगामी सुनवाई और एम्स दिल्ली के विशेषज्ञ टीम की पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    इंजीनियरिंग कॉलेज में छात्रा की संदिग्ध मौत, मचा बवाल

    May 22, 2026

    लाइव फुटेज भेजने वाला जासूसी नेटवर्क बेनकाब, पाकिस्तान को CCTV के जरिए देता था पल-पल की जानकारी

    May 22, 2026

    महिलाओं को दी बड़ी सौगात:शुभेंदु सरकार ने पूरा किया वादा, 1 जून से बसों में कर सकेंगी मुफ्त सफर…

    May 22, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.