Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • विश्व स्तनपान सप्ताह : स्वास्थ्य मंत्री करेंगे राज्य स्तरीय कार्यक्रम की अध्यक्षता,छत्तीसगढ़ में स्थापित होगा पहला मातृ दूध कोष (मदर मिल्क बैंक)
    • वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने किया सम्मानित, 13,912 आवेदनों के सफल निराकरण से बनाया रिकॉर्ड
    • ‘मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना’के तहत तिल्दा की विभिन्न ग्राम पंचायतों में 41 लाख से 10 नए रंगमंचों का निर्माण
    • डीजी जेल हिमांशु गुप्ता ने बिलासपुर केंद्रीय जेल का किया आकस्मिक निरीक्षण
    • Breaking : राज्यसभा से जजों की संख्या बढ़ाने वाला बिल पास
    • महिलाओं के लिए फ्री बस योजना ; केरल के मंत्री सीपी जॉन के बयान पर बवाल
    • बेंगलुरु में रोहित ने लगाई फांसी तो हमीरपुर में नंदिनी ने पी लिया तेजाब
    • अमेरिका में गोमूत्र पर पेटेंट, वैज्ञानिकों ने मानी अद्भुत शक्ति
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, August 5
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मनोरंजन»शाहरुख खान की बात याद कर भावुक हुए हनी सिंह
    मनोरंजन

    शाहरुख खान की बात याद कर भावुक हुए हनी सिंह

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMay 28, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Honey Singh: मशहूर सिंगर और रैपर हनी सिंह ने हाल ही में अपने करियर और निजी जिंदगी को लेकर कई बड़े खुलासे किए हैं. एक समय ऐसा था जब हनी सिंह सफलता के शिखर पर थे, लेकिन उसी दौरान वह नशे की लत और मानसिक परेशानियों से जूझ रहे थे. अब उन्होंने बताया है कि बॉलीवुड के कई बड़े सितारों ने उन्हें समय रहते सावधान किया था और गलत रास्ते से दूर रहने की सलाह दी थी.

    शाहरुख और अक्षय कुमार ने दी थी सलाह

    एक पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान हनी सिंह ने बताया कि सुपरस्टार शाहरुख खान और अक्षय कुमार अक्सर उन्हें नशे से दूर रहने के लिए समझाते थे. उन्होंने कहा कि दोनों सितारों ने कई बार उन्हें चेतावनी दी थी कि यह आदत उनके करियर और जिंदगी को बर्बाद कर सकती है.

    हनी सिंह ने बताया कि शाहरुख खान उनसे कहते थे, “ये तुम्हें खत्म कर देगा और बर्बाद कर देगा.” वहीं अक्षय कुमार भी उन्हें लाइफस्टाइल सुधारने और गलत चीजों से दूरी बनाने की सलाह देते थे.

    डाउनफॉल के लिए खुद को ठहराया जिम्मेदार

    हनी सिंह ने साफ कहा कि वह अपने करियर के खराब दौर के लिए एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को जिम्मेदार नहीं मानते. उनके मुताबिक, उनकी सोच और फैसले ही उनके डाउनफॉल की सबसे बड़ी वजह बने.

    उन्होंने कहा कि कम उम्र में उन्हें इंडस्ट्री के बड़े सितारों के साथ काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन, सलमान खान और अक्षय कुमार जैसे कलाकारों को करीब से देखा. हनी सिंह के अनुसार, ये सभी कलाकार बेहद सरल और अनुशासित जीवन जीते हैं.

    बाइपोलर डिसऑर्डर और नशे से जूझ रहे थे हनी सिंह

    हनी सिंह ने पहले भी खुलासा किया था कि वह लंबे समय तक बाइपोलर डिसऑर्डर और नशे की समस्या से परेशान रहे. इसी वजह से उन्हें कुछ समय के लिए इंडस्ट्री से दूरी बनानी पड़ी थी. हालांकि अब वह धीरे-धीरे अपनी जिंदगी को फिर से पटरी पर ला रहे हैं और संगीत की दुनिया में वापसी कर चुके हैं.

    फैंस के बीच फिर बढ़ रही लोकप्रियता

    लंबे ब्रेक के बाद हनी सिंह एक बार फिर अपने गानों और लाइव शोज के जरिए फैंस के बीच लोकप्रिय हो रहे हैं. उनके नए गानों को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. वहीं हालिया इंटरव्यू में किए गए खुलासों ने सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा बटोरी है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    SVC 63 में 6 हफ्ते तक चलेगी फाइटिंग सीन्स की शूटिंग?, दिखेगा सलमान खान का हाई-वोल्टेज एक्शन

    August 5, 2026

    भोजपुरी हॉरर फिल्म ‘पिया का घर’ का फर्स्ट लुक रिलीज, रोमांच और रहस्य से भरपूर नजर आई काजल राघवानी की फिल्म की पहली झलक…

    August 5, 2026

    दुनियाभर में टॉप 10 में शामिल 8 एपिसोड की सांसें रोक देने वाली नेटफ्लिक्स हॉरर सीरीज, महल में आत्माओं का साया, जिंदा नहीं बचता कोई भी युवराज…

    August 4, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.