Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • एटली और प्रिया एटली ने बेटी के नाम का किया खुलासा, दिल छू लेने वाले पोस्ट में बताया नाम
    • ऑरेंज कैप टेबल में सुदर्शन और गिल ने किया पहले और दूसरे नंबर पर कब्जा
    • सोने से हटेगा पैसा, तो कहां बरसेगी ‘लक्ष्मी’? पीएम मोदी की अपील के बाद रियल एस्टेट और शेयर बाजार में तेजी के संकेत
    • AC और फ्रिज पर लगे ये छोटे स्टार बचा सकते हैं हर साल हजारों रुपये
    • मलमास आरंभ, क्या करें क्या नहीं
    • महिंद्रा यूनिवर्सिटी और हिदायतुल्लाह राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर; कानूनी शिक्षा और अनुसंधान को मिलेगा नया आयाम
    • बालिका सशक्तिकरण की दिशा में एनटीपीसी सीपत की बड़ी पहल, 130 छात्राओं के लिए ‘जेम-2026’ अभियान शुरू
    • Ebola Virus, 80 लोगों की मौत! WHO ने घोषित की ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, May 17
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»हनीमून, झगड़ा और …शादी के बाद हनीमून पर गए कपल ने एक के बाद किया सुसाइड
    राष्ट्रीय

    हनीमून, झगड़ा और …शादी के बाद हनीमून पर गए कपल ने एक के बाद किया सुसाइड

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inDecember 29, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बेंगलुरु– बेंगलुरु में एक परिवार की दर्दनाक कहानी हर किसी को झकझोर कर रख देगी, जहां पर पत्‍नी की आत्‍महत्‍या के दो दिन बाद पति ने अपनी जान दे दी. वहीं अब इस शख्‍स की मां भी जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है. दहेज उत्‍पीड़न के आरोप, पारिवारिक विवाद और आत्‍महत्‍या की यह कहानी कई सवाल छोड़ गई है.

    बेंगलुरु से नागपुर तक एक परिवार की त्रासदी ने सनसनी फैला दी है. 36 साल के सूरज शिवन्‍ना बेंगलुरु से करीब एक हजार किमी दूर महाराष्‍ट्र के नागपुर स्थित एक होटल में पहुंचते हैं और शनिवार को आत्‍महत्‍या कर लेते हैं. शिवन्‍ना की मां भी बेंगलुरु से उनके साथ गई थी, उन्‍होंने भी आत्‍महत्‍या की कोशिश की. उन्‍हें गंभीर हालत में अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है.

    यह घटना सूरज शिवन्‍ना की पत्‍नी की मौत के दो दिन बाद हुई है. दरअसल, गणवी ने बेंगलुरु में छत के पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली थी. गणवी की मौत के बाद उसके माता-पिता द्वारा दर्ज शिकायत के आधार पर सूरज के खिलाफ उसे आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया था.

    सूरज और गणवी की 29 अक्टूबर को बेंगलुरु में शादी हुई थी और उसके बाद हनीमून के लिए दोनों श्रीलंका गए थे. हालांकि, विवाद के चलते दोनों अपनी इस यात्रा को बीच में ही खत्‍म कर पिछले सप्ताह बेंगलुरु लौट आए थे.

    गणवी के परिवार का दावा है कि ससुराल वालों द्वारा कथित तौर पर अपमान झेलने के बाद वे 26 साल की गणवी को अपने घर वापस ले आए थे. मंगलवार को गणवी ने आत्महत्या का प्रयास किया और उन्हें अस्पताल ले जाया गया. बाद में उन्हें ब्रेन डेड घोषित कर दिया गया और वेंटिलेटर पर रखा गया. गुरुवार को उसकी मौत हो गई.

    गणवी की मौत के बाद उसके परिवार ने बेंगलुरु में शिवन्ना और उसके परिवार के सदस्यों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई. उन्होंने ससुराल के सामने प्रदर्शन भी किया और उनकी गिरफ्तारी की मांग की.

    अपने शहर में विरोध का सामना करने के बाद शिवन्ना और उसकी मां जयंती नागपुर चले गए थे, जहां बाद में शिवन्ना मृत पाया गया. सूरज के भाई संजय शिवन्ना ने वर्धा रोड स्थित एक होटल में आत्महत्या के प्रयास की सूचना नागपुर पुलिस को दी.सूरज के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जबकि उसकी मां स्थानीय अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रही है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    “कुछ युवा कॉकरोच की तरह होते हैं”, सुप्रीम कोर्ट ने एक सुनवाई के दौरान की सख्त टिप्पणी

    May 16, 2026

    आम लोगों को मिली राहत, भारत-नेपाल सीमा से कस्टम ड्यूटी नियम पर  नेपाल सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

    May 16, 2026

    बीजेपी ने अपने ही पूर्व प्रवक्ता को 1 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस भेजा, जानें क्या है पूरा मामला

    May 15, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.