Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • दुर्ग में करवाचौथ पर टला बड़ा हादसा: किचन में फटा गैस सिलेंडर; मोहल्ले वालों ने बुझाई आग…
    • मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को तत्काल फसल क्षति का सर्वेक्षण कराने और पात्र किसानों को सहायता राशि उपलब्ध कराने के दिए निर्देश
    • शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन और निर्माण कार्यों में तेजी लाई जाएरू मुख्य सचिव श्री विकासशील
    • कुछ लोगों को देश का विकास अच्छा नहीं लग रहा’- पीएम मोदी
    • गुजरात में 2 नाबालिग लड़कियों का धर्मांतरण, 3 दिन तक दरगाह में रखा, बुर्का पहनाया और कलमा पढ़ाया
    • सीमित चुनावों के बड़े संकेत
    • डिजिटल पर्सनल डाटा प्रोटैक्शन एक्ट : पत्रकारिता की स्वतंत्रता पर सवाल!
    • विधान परिषद के नतीजे भविष्य की इमारत के संकेत?
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, October 30
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»दिसंबर में बेल्जियम की राजधानी ब्रुसेल्स का दौरा करेंगे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…
    राष्ट्रीय

    दिसंबर में बेल्जियम की राजधानी ब्रुसेल्स का दौरा करेंगे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inOctober 30, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली –  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिसंबर में बेल्जियम की राजधानी ब्रुसेल्स का दौरा करेंगे, जहां भारत और यूरोपीय संघ (ईयू) के बीच होने वाले मुक्त व्यापार समझौते पर औपचारिक हस्ताक्षर किए जाएंगे। यह जानकारी यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा ने दी है। भारत और ईयू के बीच समझौते पर हस्ताक्षर होने से यह लागू होने के करीब आएगा। इस समझौते से भारत और 27 सदस्यों वाले समूह के बीच आर्थिक रिश्ते और गहरे होंगे।

    कनाडा में मॉन्ट्रियल काउंसिल ऑन फॉरेन रिलेशंस के एक समारोह में कोस्टा ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी दिसंबर में समझौते पर हस्ताक्षर करने आएंगे। मोदी का दौरा 17 दिसंबर को ब्रुसेल्स में होने वाली यूरोपीय नेताओं की बैठक से ठीक पहले हो सकता है। भारत-ईयू ने साल की शुरुआत में इस समझौते पर बातचीत पूरी की थी।

    इस समझौते से 2 अरब से अधिक लोगों का बाजार एक साथ आने का अनुमान है, जो वैश्विक अर्थव्यवस्था का एक चौथाई हिस्सा है। भारत और ईयू के बीच होने वाले इस समझौते का उद्देश्य व्यापार में रुकावटों को कम करना और दोनों तरफ के कारोबार के लिए बाजार की उपलब्धता को बेहतर बनाना है। समझौते से भारत को अपने 99 प्रतिशत से अधिक निर्यात के लिए यूरोपीय बाजार में ड्यूटी-फ्री पहुंच मिलेगी, जिससे टेक्सटाइल, लेदर, आभूषण, रत्न जैसे सेक्टर को फायदा होगा। बदले में, ईयू को भारत भेजे जाने वाले सामान के एक बड़े हिस्से पर टैरिफ में कमी या छूट मिलेगी।

    समझौते के तहत ऑटोमोबाइल और ऑटो पार्ट्स जैसे सेंसिटिव सेक्टर पर टैरिफ में कटौती धीरे-धीरे की जाएगी। भारत ने घरेलू खेती और डेयरी उद्योग को समझौते से अलग रखा है। यह समझौता इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, प्रोफेशनल सर्विसेज़, बिजनेस कंसल्टिंग और रिसर्च एंड डेवलपमेंट जैसी सर्विसेज़ पर भी लागू होती है।

    हाल के सालों में भारत और ईयू के बीच व्यापार लगातार बढ़ रहा है। 2024-25 में सामान का व्यापार 136.54 अरब डॉलर (13 लाख करोड़ से अधिक) तक पहुंच गया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    कुछ लोगों को देश का विकास अच्छा नहीं लग रहा’- पीएम मोदी

    October 30, 2026

    भूटान में फटा ग्लेशियर झील, असम-बंगाल में बाढ़ का खतरा, केंद्रीय जल आयोग ने जारी की एडवाइजरी

    October 30, 2026

    अनंत सिंह को सुप्रीम कोर्ट से झटका, दुलारचंद यादव हत्याकांड मामले में करना होगा सरेंडर

    October 30, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.