Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मानसून की तबाही : हर साल वही कहानी
    • होर्मुज में जहाज पर हमलो के बाद अमेरिका ने ईरान पर किया हमला, दक्षिणी ईरान बने निशाना
    • अमेरिका-ईरान के बिच फिर से तनाव बढ़ने से कच्चे तेल की कीमतों में आई उछाल, दाम 75 डॉलर प्रति बैरल के पार
    • 11 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी और हत्या के मुख्य आरोपी प्रभाष मंडल की पुलिस एनकाउंटर में मौत
    • UAPA मामले में श्रीनगर के दो घरों पर काउंटर इंटेलिजेंस की छापेमारी, दस्तावेज और डिजिटल उपकरण किए जब्त
    • मध्य प्रदेश के बगलामुखी मंदिर के दान और चढावे में आई भारी गड़बड़ी, जिला प्रशासन ने जांच के दिए आदेश
    • एनकाउंटर या कोई गहरा राज छुपाने की साजिश? बारुईपुर पुलिस मुठभेड़ पर TMC सांसद कीर्ति आज़ाद ने उठाए सवाल
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को इंडोनेशिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से अलंकृत किए जाने पर दी बधाई
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, July 8
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»सिरफिरे आशिक की खौफनाक करतूत, मोबाइल नंबर ब्लॉक किया तो युवती पर फेंका तेजाब
    क्राइम

    सिरफिरे आशिक की खौफनाक करतूत, मोबाइल नंबर ब्लॉक किया तो युवती पर फेंका तेजाब

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJanuary 27, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मोतिहारी: बिहार के पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) जिले के पताही थाना क्षेत्र में एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक सिरफिरे युवक ने सोए अवस्था में एक युवती पर एसिड फेंक दिया। इस घटना में युवती पूरी तरह झुलस गई है, जिसे इलाज के लिए एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, ये घटना खुटौना गांव की है। आरोप है कि युवती रविवार की रात को अपने घर के एक कमरे में अपनी मां के साथ बिस्तर पर सोई हुई थी, तभी हमलावर घर के अंदर घुस गया और लाइट ऑफ कर दी। लोग कुछ समझ पाते, तब तक आरोपी ने एसिड फेंक दिया और फरार हो गया। चेहरे पर एसिड पड़ते ही युवती की चीख निकल गई।


    घर में घुसकर डाला एसिड

    एसिड से जलने के कारण लड़की की चीख सुनकर उसकी मां की नींद भी खुल गई। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से पीड़ित युवती को अस्पताल ले जाया गया और इसकी सूचना पुलिस को दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित युवती का भी बयान दर्ज कर लिया गया है।


    मोबाइल नंबर ब्लॉक करने से नाराज

    पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर इस मामले की एक प्राथमिकी पताही थाना में दर्ज कर ली गई है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि यह पूरा मामला एकतरफा प्रेम का है। आरोपी युवती से मोबाइल फोन पर बात करता था, लेकिन कुछ दिन पहले युवती ने उससे बातचीत बंद कर दी थी और उसके नंबर को ब्लैक लिस्ट में डाल दिया था, जो युवक को नागवार गुजरा और उसने इस घटना को अंजाम दिया।

    लड़की से शादी करना चाहता था युवक

    पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि युवक जबरन शादी करना चाहता था। आरोपी पीड़िता का रिश्तेदार बताया जा रहा है। पारिवारिक मामला होने के कारण पुलिस को किसी पक्ष द्वारा शिकायत दर्ज नहीं कराई गई थी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    हत्या के आरोप में मां-भाई गिरफ्तार, प्रेमी से शादी करना चाहती थी बेटी

    July 7, 2026

    दरिंदगी के बाद 12 साल की बच्ची को तालाब में जिंदा फेका, दुष्कर्म और हत्या के मामले में मुख्य आरोपी समेत 3 गिरफ्तार

    July 7, 2026

    मंदिर में पूजा करने गए व्यवसायी की बेरहमी से हत्या, इलाके में सनसनी

    July 4, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.