Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़ के PWD विभाग में 84 अधिकारियों के तबादले:29 कार्टोग्राफर, 14 असिस्टेंट ग्रेड-1 और 41 असिस्टेंट ग्रेड-2 के कर्मचारी भी शामिल
    • राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु को राज्यपाल श्री रमेन डेका ने भेंट की पहाड़ी मैना की प्रतिकृति
    • कातिल पति का गूगल सर्च आया सामने-‘अगर पत्नी आत्महत्या कर ले तो क्या पति जिम्मेदार?’ फिर कर दी प्रेग्नेंट वाइफ की हत्या…
    • अबूझमाड़ के मुहाने पर जलापूर्ति की नई मिसाल जल जीवन मिशन से बदली ग्राम कचोरा की तस्वीर
    • कृषि उत्पादन आयुक्त श्री सिद्धार्थ कोमल परदेशी की अध्यक्षता में कृषि एवं संबद्ध विभागों की संभागीय बैठक सम्पन्न
    • कौन हैं निर्मला सीतारमण के पति परकला प्रभाकर जो प्रकाश राज और अभिजीत दिपके साथ CJP का प्रदर्शन में शामिल होंगे
    • पूरा परिवार संघ का है…PM मोदी ने गुजरात के दिवंगत BJYM कार्यकर्ता के पिता को लगाया फोन, भावुक ऑडियो आया सामने
    • आशुतोष-सौरव को जमानत कोई जीत नहीं, शायना एनसी ने कहा- कोर्ट को भी लगा ये लोग अशांति फैला सकते हैं
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, October 22
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»व्यापार»तकनीकी»…LTPO Display आखिर कैसे करती है काम?
    तकनीकी

    …LTPO Display आखिर कैसे करती है काम?

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inOctober 3, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    स्मार्टफोन की स्क्रीन अब सिर्फ बड़ी और चमकदार होने तक सीमित नहीं रही है. आज फोन खरीदते समय AMOLED, OLED और pOLED जैसे डिस्प्ले नाम आम हो चुके हैं. इसी के साथ प्रीमियम स्मार्टफोन में LTPO का नाम भी तेजी से सुनने को मिलता है. खासकर जब किसी फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट या Always-On Display की बात होती है, तब LTPO को भी खास फीचर के तौर पर बताया जाता है, लेकिन LTPO खुद कोई अलग तरह का स्क्रीन पैनल नहीं है. यह एक ऐसी टेक्नोलॉजी है, जो डिस्प्ले को जरूरत के हिसाब से उसका रिफ्रेश रेट बदलने में मदद करती है. तो आइए जानते हैं कि LTPO Display काम कैसे करती है. 

    LTPO Display क्या है?

    LTPO का पूरा नाम Low-Temperature Polycrystalline Oxide है. यह एक डिस्प्ले बैकप्लेन टेक्नोलॉजी है, जिसमें दो तरह के Thin-Film Transistors यानी TFTs का इस्तेमाल किया जाता है. इसमें Low-Temperature Polycrystalline Silicon यानी LTPS और Oxide TFTs शामिल हैं, जो आमतौर पर IGZO यानी Indium Gallium Zinc Oxide पर आधारित होते हैं. 

    LTPO Display काम कैसे करती है

    LTPO में स्विचिंग सर्किट के लिए LTPS का इस्तेमाल होता है, जबकि डिस्प्ले को चलाने के लिए Oxide TFTs काम करते हैं. इन दोनों को मिलाकर बनाई गई यह व्यवस्था डिस्प्ले को तेज काम करने के साथ कम पावर इस्तेमाल करने में मदद करती है.  LTPO, OLED या AMOLED का ऑप्शन नहीं है. बल्कि यह इन स्क्रीन के नीचे काम करने वाली टेक्नोलॉजी है, जो पिक्सल को कंट्रोल करती है. इसी वजह से किसी फोन के स्पेसिफिकेशन में LTPO AMOLED Display लिखा दिखाई दे सकता है. 

    LTPO को पहली बार कब इस्तेमाल किया गया?

    LTPO टेक्नोलॉजी को Apple ने 2018 में Apple Watch Series 4 के लिए LTPO बैकप्लेन के तौर पर विकसित किया था. इसके बाद यह टेक्नोलॉजी धीरे-धीरे प्रीमियम स्मार्टफोन और स्मार्ट वॉच में ज्यादा इस्तेमाल होने लगी.

    LTPO Display में क्या खास है?

    LTPO का सबसे बड़ा फायदा पावर की बचत है. ज्यादा रिफ्रेश रेट पर चलने वाली स्क्रीन ज्यादा पावर खर्च करती है, जबकि हर तरह के कंटेंट के लिए हाई रिफ्रेश रेट की जरूरत नहीं होती है. LTPO इसी जरूरत के हिसाब से रिफ्रेश रेट को कम या ज्यादा कर सकता है. जैसे अगर आप ई-बुक पढ़ रहे हैं या स्क्रीन पर कोई स्थिर तस्वीर देख रहे हैं, तो डिस्प्ले बहुत कम रिफ्रेश रेट पर चल सकता है. वहीं स्क्रॉलिंग शुरू करने पर यह रिफ्रेश रेट बढ़ा देता है, जिससे स्क्रीन पर मूवमेंट ज्यादा स्मूद दिखाई देता है. इस तरह यूजर को हाई रिफ्रेश रेट और बेहतर पावर एफिशिएंसी में से किसी एक को चुनने की जरूरत नहीं पड़ती है. 

    LTPO Display में क्या दिक्कतें हो सकती हैं?

    LTPO की मैन्युफैक्चरिंग सामान्य OLED डिस्प्ले की तुलना में ज्यादा मुश्किल होती है. यही वजह है कि यह टेक्नोलॉजी आमतौर पर हाई-एंड स्मार्टफोन और स्मार्ट वॉच में देखने को मिलती है. इसके अलावा कुछ मामलों में डिस्प्ले डेंसिटी को लेकर भी समझौता करना पड़ सकता है, हालांकि ऐसा कम ही देखने को मिलता है. LTPO में बड़े IGZO TFTs के इस्तेमाल से कुछ स्थितियों में डिस्प्ले डेंसिटी प्रभावित हो सकती है. 

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    31 अक्टूबर तक iPhone 17 Pro पर ऑफर, क्रोमा से फोन खरीदने पर बैंक कैशबैक और ढेरों ऑफर

    October 22, 2026

    6330mAh बैटरी वाला POCO X8s लॉन्च, जानें कैमरे और परफॉर्मेंस की डिटेल

    October 22, 2026

    महंगी चिप्स का iPhone 18 Pro पर असर, Apple ने 15% घटाए ऑर्डर

    October 10, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.