Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कल का मौसम : आ रहा चक्रवाती तूफान! 48 घंटे इन राज्यों के लिए IMD ने जारी किया अलर्ट…
    • छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की OTS-2 योजना को बड़ी सफलता, अब तक 62.5 प्रतिशत संपत्तियों का विक्रय
    • मारकंडी नदी से शहर तक पहुंचेगा पानी, बस्तर जलप्रदाय योजना के लिए 57.71 करोड़ मंजूर
    • केंद्र सरकार ने आईएएस अधिकारी डॉ. सज्जन सिंह यादव को किया जम्मू-कश्मीर का नया मुख्य सचिव नियुक्त…
    • गढ़फुलझर में बाबा बिशासहे कुल कोलता समाज के वार्षिक स्नेह सम्मेलन एवं बंधु मिलन में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री साय
    • दूसरे T20I मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराया साथ पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त…
    • पिनाकोटा के पास सड़क निर्माण स्थल पर आग लगने से 5 लोगों की मौत…
    • राष्ट्र प्रथम—नारी शक्ति एवं वरिष्ठजन सम्मान के संकल्प के साथ होगा महिला सीनियर सिटीजन पेंशनर्स सम्मेलन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, October 24
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»तकनीकी»कैसे काम करता है इंस्टाग्राम का वायरल इंस्टैंट्स फीचर?
    तकनीकी

    कैसे काम करता है इंस्टाग्राम का वायरल इंस्टैंट्स फीचर?

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMay 24, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    इंस्टाग्राम अब सोशल मीडिया की उस दुनिया को बदलने की तैयारी में है जहां हर फोटो फिल्टर, एडिटिंग और परफेक्ट एंगल से गुजरकर सामने आती है. कंपनी का नया फीचर Instagram Instants यूजर्स को बिना फिल्टर और बिना गैलरी ऐक्सेस के तुरंत फोटो शेयर करने का मौका देगा. खास बात यह है कि फोटो सिर्फ कुछ लोगों तक सीमित रहेगा और एक बार देखने के बाद गायब भी हो जाएगा. इंस्टाग्राम का यह कदम सीधे तौर पर BeReal और Snapchat जैसे प्लेटफॉर्म्स को टक्कर देने वाला माना जा रहा है.

    क्या है Instagram Instants फीचर?

    Instagram Instants एक नया कैमरा-आधारित शेयरिंग फीचर है. जैसे ही यूजर इस ऑप्शन पर टैप करेगा, फोन का कैमरा तुरंत खुल जाएगा और उसी समय फोटो क्लिक करनी होगी. इसमें गैलरी से पुरानी तस्वीर चुनने या किसी तरह का फिल्टर लगाने का विकल्प नहीं मिलेगा. यानी यूजर को जैसा है, वैसा ही फोटो शेयर करना होगा.

    इंस्टाग्राम इस फीचर को ज्यादा रियल और ऑथेंटिक सोशल शेयरिंग एक्सपीरियंस के तौर पर पेश कर रहा है. कंपनी का फोकस अब परफेक्ट फोटो की बजाय असली मोमेंट्स पर है.

    कहां मिलेगा नया फीचर?

    यह फीचर इंस्टाग्राम के DM यानी डायरेक्ट मैसेज सेक्शन में दिखाई देगा. वहां एक अलग बॉक्स या इंस्टेंट शेयरिंग ऑप्शन मिलेगा, जिसके जरिए यूजर अपने दोस्तों को फोटो भेज सकेंगे. यह पोस्ट या स्टोरी की तरह पब्लिक प्रोफाइल पर दिखाई नहीं देगा.

    इसका मतलब साफ है कि इंस्टाग्राम इसे प्राइवेट और क्लोज फ्रेंड्स एक्सपीरियंस बनाना चाहता है, न कि वायरल कंटेंट प्लैटफॉर्म.

    फोटो सिर्फ एक बार दिखेगा

    Instagram Instants की सबसे खास बात इसका डिसअपीयरिंग फीचर है. यूजर द्वारा भेजी गई फोटो सिर्फ एक बार देखी जा सकेगी. जैसे ही सामने वाला व्यक्ति फोटो ओपन करेगा, वह अपने आप गायब हो जाएगी.

    अगर कोई फोटो लंबे समय तक नहीं खोला जाता, तब भी वह ऑटोमैटिक डिलीट हो सकता है. इससे चैट और फोटो शेयरिंग ज्यादा निजी और सुरक्षित महसूस होगी.

    स्क्रीनशॉट और स्क्रीन रिकॉर्डिंग भी ब्लॉक

    इंस्टाग्राम ने इस फीचर में प्राइवेसी को लेकर अतिरिक्त सावधानी बरती है. रिपोर्ट्स के मुताबिक यूजर Instants फोटो का स्क्रीनशॉट या स्क्रीन रिकॉर्डिंग नहीं कर पाएंगे. इससे निजी तस्वीरों के गलत इस्तेमाल की संभावना कम होगी.

    सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर बढ़ती प्राइवेसी चिंताओं के बीच Meta का यह कदम काफी अहम माना जा रहा है.

    क्यों बदल रहा है इंस्टाग्राम का फोकस?

    पिछले कुछ वर्षों में सोशल मीडिया यूजर्स का एक बड़ा वर्ग “फेक परफेक्शन” से दूर जाने लगा है. लोग अब ज्यादा नैचुरल और रियल कंटेंट पसंद कर रहे हैं. इसी वजह से BeReal जैसे ऐप्स तेजी से लोकप्रिय हुए थे.

    अब इंस्टाग्राम भी उसी ट्रेंड को पकड़ने की कोशिश कर रहा है. कंपनी चाहती है कि यूजर बिना एडिटिंग प्रेशर के अपने असली मोमेंट्स शेयर करें. आने वाले समय में यह फीचर युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हो सकता है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    OnePlus का 7,000 mAh बैटरी वाला नया फोन

    September 20, 2026

    31 जुलाई को भारत में लांच होगा OnePlus N6x

    July 27, 2026

    Realme Narzo 100x 5G -50MP कैमरा और 8000mAh बैटरी के साथ लांच

    July 15, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.