Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘रक्षा सूत्र’ अभियान के तहत भेंट की गई राखियां,दूरस्थ क्षेत्रों में तैनात जवानों तक पहुंचेगा बहनों का स्नेह…
    • देश के नाम पर संसद में बर्बाद किए अरबों
    • केंद्रीय मंत्री अब विश्वविद्यालयों में…
    • पेपर लीक,  राम मंदिर, चंदा चोरी, वंदे मातरम पर कांग्रेस अभियान…
    • 21 भारतीयों वाले जहाज पर ईरानी हमले, होर्मुज में IRGC की ताबड़तोड़ फायरिंग से क्रू ने ऐसे बचाई जान
    • जनजातीय कारीगरों के हुनर को मिलेगा व्यापक बाजार, 20 कलाकारों एवं कारीगरों ने लगाए स्टॉल
    • ‘पत्नी को वापस बुलाने के लिए दी बलि’, 40 वर्षीय शख्स की हत्या कर सिर धड़ से किया अलग
    • बहनों की राखियां समय पर भाइयों तक पहुंचाने भारतीय डाक विभाग का विशेष प्रबंध 23 अगस्त रविवार को भी खुले रहेंगे रायपुर संभाग के डाकघर एवं उपडाकघर…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, August 23
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»व्यापार»तकनीकी»WhatsApp पर किन-किन लोगों को कर रखा है आपने ब्लॉक? कैसे पता करें
    तकनीकी

    WhatsApp पर किन-किन लोगों को कर रखा है आपने ब्लॉक? कैसे पता करें

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMarch 23, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    WhatsApp दुनिया के सबसे पॉपुलर मैसेजिंग प्लेटफॉर्म्स में से एक है. इसमें आपको कई काम के फीचर्स मिलते हैं, जिनमें से एक है किसी भी कॉन्टैक्ट को ब्लॉक करने का ऑप्शन. कई बार हम स्पैम कॉल्स, अनजान लोगों के मैसेज या बार-बार परेशान करने वालों से बचने के लिए नंबर ब्लॉक कर देते हैं. लेकिन ऐसा भी होता है कि गलती से किसी जरूरी कॉन्टैक्ट को भी ब्लॉक कर देते हैं.

    ऐसे में टेंशन लेने की जरूरत नहीं है. WhatsApp आपको एक खास फीचर देता है, जिसकी मदद से आप एक ही जगह पर अपने सभी ब्लॉक किए गए कॉन्टैक्ट्स की लिस्ट देख सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे.

    iPhone में ब्लॉक किए गए कॉन्टैक्ट्स कैसे देखे?

    • सबसे पहले अपने फोन में WhatsApp खोलें. 
    • इसके बाद नीचे दाईं तरफ दिख रहे अपने प्रोफाइल आइकन पर टैप करें.
    • अब यहां से Privacy वाले ऑप्शन में जाएं. 
    • थोड़ा नीचे स्क्रॉल करेंगे तो आपको Contacts का सेक्शन दिखेगा. उसी पर टैप करें.
    • यहां आपको Blocked contacts का ऑप्शन मिलेगा, जहां आप देख सकते हैं कि आपने कितने लोगों को ब्लॉक किया हुआ है. 
    • अगर आप किसी को unblock करना चाहते हैं, तो उस नंबर पर टैप करके आसानी से unblock कर सकते हैं.

    Android में ब्लॉक किए गए कॉन्टैक्ट्स कैसे देखे?

    • सबसे पहले अपने फोन में WhatsApp खोलें.
    • अब स्क्रीन के ऊपर दाईं तरफ दिख रहे तीन डॉट मेन्यू पर टैप करें.
    • सबसे नीचे दिख रहे Settings पर टैप करें 
    • इसके बाद Privacy वाले ऑप्शन में जाएं.
    • यहां आपको Contacts सेक्शन मिलेगा. उस पर क्लिक करें.
    • अब आपको Blocked accounts का ऑप्शन दिखेगा, जहां आप देख सकते हैं कि आपने कितने लोगों को ब्लॉक किया हुआ है.
    • जिसे भी unblock करना है, बस उसके नंबर पर टैप करें और उसे आसानी से unblock कर दें.

    ध्यान देने वाली बातें

    अगर आपने किसी को ब्लॉक कर दिया है, लेकिन आप दोनों एक ही ग्रुप में हैं, तो वहां आप एक-दूसरे के मैसेज फिर भी देख पाएंगे. इसलिए बेहतर है कि ऐसे ग्रुप्स जॉइन करने से बचें, जहां ऐसे लोग हों जिनसे आप बात नहीं करना चाहते. साथ ही, अगर आपकी प्राइवेसी सेटिंग ‘Everyone’ पर है, तो ब्लॉक करने के बाद भी उस ग्रुप की ऑनलाइन लिस्ट में आपका नाम दिख सकता है. हालांकि, अच्छी बात ये है कि वो व्यक्ति यह नहीं देख पाएगा कि आप ऑनलाइन हैं या नहीं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    दूरसंचार विभाग का नया नियम: एक व्यक्ति के नाम पर होंगे अधिकतम 9 सिम

    August 21, 2026

    7050mAh बैटरी के साथ iQOO Z11 लांच

    August 20, 2026

    iPhone यूजर्स के लिए Apple ने जारी किया बेहद जरूरी Security Update

    August 18, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.