Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्‍तीसगढ़ मंत्रालयीन कर्मचारी संघ ने राज्य के कर्मचारियों एवं पेंशनरों को केंद्र के समान 60 प्रतिशत महंगाई भत्ता देने की मांग
    • राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा के निवास पर आयोजित तीज मिलन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री साय
    • सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत
    • जंगल की महक से बाजार की पहचान तक पहुंचा महुआ
    • चंपारण्य में ₹73.42 करोड़ के महाप्रभु श्री वल्लभाचार्य स्टैच्यू कॉम्प्लेक्स को केंद्र की मंजूरी
    • जनसेवा ही सुशासन सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता : पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल
    • उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने जिला पंचायत प्रतिनिधियों से वीसी द्वारा की वीबी-जीरामजी के प्रभावी क्रियान्वयन पर की चर्चा
    • बैटरी चलित ट्रायसायकल से बदला 75% अस्थिबाधित सोमारू का जीवन, मिली आत्मनिर्भरता की नई उड़ान
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, September 22
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»लेख-आलेख»अश्लील सामग्री से बच्चों को कैसे दूर रखें?
    लेख-आलेख

    अश्लील सामग्री से बच्चों को कैसे दूर रखें?

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inSeptember 22, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में कक्षा चार में पढऩे वाले एक बच्चे ने अपनी बहन का न्यूड वीडियो बनाया। उसके साथ अश्लील हरकतें भी कीं। अचानक मां कमरे में आई,  तो उसने बच्चे को ऐसा करते देखा। मोबाइल पर पोर्न चल रहा था।  उसने अपनी अध्यापिका का भी बहुत गंदा चित्र बनाया था। अपने साथ पढऩे वाली बच्चियों के साथ भी गलत हरकतें करता था। बताया गया कि बच्चा मोबाइल पर बहुत पोर्न देखता था। स्कूल प्रशासन को जब इस बारे में पता चला, तो बच्चे को स्कूल से निकाल दिया गया। माता-पिता को बुलाकर सलाह दी गई कि वे बच्चे का किसी मनोचिकित्सक से इलाज कराएं। बच्चे का इलाज चल रहा है। 

    यह खबर न केवल डरावनी है, बल्कि चिंता पैदा करती है। इस पूरी घटना का उसके घर वालों पर क्या प्रभाव पड़ा होगा, स्कूल से निकाले जाने पर बच्चा क्या सोचता होगा, आसपास के लोग उसे देखकर कैसे रिएक्ट करते होंगे। आखिर चौथी कक्षा में पढऩे वाले बच्चे की उम्र भी कितनी होगी। वह मोबाइल में क्या देखता है कि माता-पिता को पता भी नहीं चला। जिस तकनीक को बच्चों, किशोरों, युवाओं के लिए भगवान की तरह से पेश किया गया, आखिर वह क्या कर रही है। कुछ साल पहले मुम्बई में एक छोटी बच्ची के साथ दुष्कर्म के अपराध में कई बच्चे पकड़े गए थे, जिनमें से एक की उम्र 9 साल थी। 

    एक तरफ तकनीक बच्चों को वह सब दिखा रही है, जिसे जानने की उनकी उम्र नहीं है। हर ज्ञान की एक उम्र होती है। उम्र से पहले दिया गया ज्ञान घातक भी होता है। दूसरी तरफ इन बड़ी तकनीकी कम्पनियों से जब बच्चों को दिखाए जाने वाले इस तरह के कंटैंट पर सवाल पूछा जाता है, तो वे यह कहकर बचने की कोशिश  करती हैं कि वे तो बस सॢवस प्रोवाइडर हैं। यह बहानेबाजी भी खूब है। अरे भाई आप अपनी कम्पनियों से अरबों-खरबों कमा रहे हैं और जब जिम्मेदारी लेने की बात आती है, तो तरह-तरह के बहाने बनाते हैं।  क्या कोई कैमिस्ट सॢवस प्रोवाइडर होने के नाते गलत या एक्सपायरी डेट की दवा बेच दे और यदि दवा किसी को रिएक्ट कर जाए, तो क्या वह अपनी इस जिम्मेदारी से यह कहकर बच सकता है कि दवा उसने थोड़े ही बनाई है, वह तो बस उसे बेच रहा था, सर्विस प्रोवाइडर था। पैसे कमाने की होड़ इतनी ज्यादा है कि यह भी नहीं सोचा जाता कि इससे बच्चों के मस्तिष्क पर क्या प्रभाव पड़ेगा। 

    रिवार में भी इन दिनों हालत यह है कि परिवार में रहने वाले माता-पिता, दो बच्चे या एक बच्चा है। कुछ घरों में हो सकता है बुजुर्ग भी हों। शहरों में अब अधिकांश माता-पिता काम से बाहर चले जाते हैं। बच्चे घरेलू सहायक, सहायिकाओं या डे केयर सैंटर के भरोसे रहते हैं। आम तौर पर माता-पिता कम उम्र के बच्चों को उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मोबाइल दे देते हैं, ताकि किसी आपातकालीन स्थिति में वे सम्पर्क कर सकें। जब घर में बच्चों के साथ परिवार के सदस्य नहीं हैं, तो कैसे पता चलेगा कि वे मोबाइल पर क्या देख रहे हैं। यदि घर के सदस्य हों भी, तो चौबीसों घंटे कैसे पता चल सकता है कि बच्चा क्या कर रहा है।

    फिर अपने देश में बच्चों के विकास के लिए जरूरी बताया जाता है कि उन्हें हर बात पर टोका नहीं जाना चाहिए। उनकी निजता का सम्मान भी करना चाहिए। इसलिए आज के पेरैंट्स बच्चे से कोई खास सवाल-जवाब नहीं करते। कई लोग कहते हैं कि हम तो अपने बच्चे को मोबाइल नहीं देना चाहते लेकिन जब सारे दोस्तों के पास है और वह भी मांग रहा है, तो क्या करें। क्योंकि जिस बच्चे के पास यह नहीं, उसका खूब मजाक भी उड़ाया जाता है। उसे दोस्त एक तरह से अपने कुनबे से बाहर कर देते हैं। बच्चे को स्कूल भेजकर सोच लिया जाता है कि वहां बच्चा क्या कर रहा है, इसकी जिम्मेदारी स्कूल की है। लेकिन जिस तरह से घर वाले हर वक्त बच्चे को ट्रैक नहीं कर सकते, उसी तरह स्कूल में अध्यापक-अध्यापिकाओं को भी बहुत काम रहता है। 

    इन दिनों बच्चों का स्क्रीन टाइम कम करने की बातें दुनिया भर में चल रही हैं। हाल ही में यूरोपीय यूनियन की प्रमुख उर्सुला वोन डरलेन ने कहा कि इस संघ में शामिल देशों को 13 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर रोक लगा देनी चाहिए। आस्ट्रेलिया तो 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया पर होने पर पहले ही पाबंदी लगा चुका है। अपने देश में अनगिनत बच्चों और किशोरों के पास स्मार्ट फोन्स हैं। वे उन पर क्या देख रहे हैं, क्या सीख रहे हैं, इसे जानना-परखना वाकई मुश्किल है। ऐसे में इस लेखिका को भी समझ में नहीं आता कि कैसे हम अपने बच्चों को दिमागी प्रदूषण से बचाएं। उन्हें पोर्न और एडल्ट कंटैंट से दूर रख सकें। पोर्न इंडस्ट्री अरबों-खरबों की है। अपने देश में इसका बड़ा दर्शक वर्ग मौजूद है। इसमें बच्चे भी शामिल हैं।  तकनीक को रोक नहीं सकते लेकिन इस पर लगाम लगा सकते हैं। नियमन किया जा सकता है। इतनी बड़ी आबादी के लिए यह हो कैसे, इस पर सोचना है।-क्षमा शर्मा

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    जंगल की महक से बाजार की पहचान तक पहुंचा महुआ

    September 22, 2026

    डिजिटल और पारदर्शी राजस्व प्रशासन: जनहित में सुशासन का नया अध्याय

    September 22, 2026

    सरकारी स्कूलों में सुधार एक बड़ा राजनीतिक मुद्दा बना

    September 22, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.