Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    •  दिल्ली के शास्त्री नगर के पास फैक्ट्री में भीषण आग, पूरे इलाके में हड़कंप का माहौल
    • मानसून स्पेशल: इस रिमझिम बारिश में घर पर बनाएं क्रिस्पी ‘कॉर्न चीज़ी बॉल्स’, बेहद आसान है रेसिपी
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की घोषणा पर त्वरित अमल, ग्रामीणों की मांगों को मिली स्वीकृति
    • राज्यपाल श्री डेका को जगदलपुर के ट्री मैन ने भेंट की मियाजाकी आम
    • शिक्षक विपिन यादव का वीडियो वायरल, कहा की खान सर कम फीस की बात करते हैं, लेकिन वसूलते हैं 75,000
    • “इकलौते बचे बेटे को बदनाम मत करो”, आंचल के आरोपों पर भावुक हुआ सक्षम का परिवार
    • रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की समधन का निधन, बेटे जसपाल राणा की मौत के 4 दिन बाद तोड़ा दम
    • आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सहायक है, मानव बुद्धि का विकल्प नहीं- राज्यपाल श्री रमेन डेका
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, June 16
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार» पत‍ि ने नहीं की  दूसरी शादी,शादी के 6 महीने बाद ही छोड़कर गई पत्नी 48 साल बाद वापस लौटी, खुशी से रो पड़ा पति
    मुख्य समाचार

     पत‍ि ने नहीं की  दूसरी शादी,शादी के 6 महीने बाद ही छोड़कर गई पत्नी 48 साल बाद वापस लौटी, खुशी से रो पड़ा पति

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 16, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पटना के बरियारपुर गांव के ललन मिश्रा की पत्‍नी निर्मला देवी 48 साल बाद वापस आईं तो वह फूट-फूटकर रोने लगे. पर‍िवार में लोगों के खुशी के आंसू थे. सभी घर के लोगों ने उनका स्‍वागत क‍िया. पत्‍नी छोड़कर गई तो ललन ने दूसरी शादी नहीं क‍ि और इंतजार करते रहे. पत्नी के इंंतजार में पूरा जीवन अकेले ही गुजार दिया. अब बुढ़ापे में पत्नी का साथ मिला तो खुशी से रो दिए. 

    1977 में हुई थी शादी   

    ललन म‍िश्रा शादी के द‍िनों को करते हुए रो पड़े. उन्होंने बताया क‍ि मार्च 1977 में उनकी शादी निर्मला देवी से हुई थी, निर्मला शादी के 6 महीने बाद ही घर छोड़कर अपने मायके दरभंगा चली गई थीं. इसके बाद ससुराल की तरफ कभी मुड़कर भी नहीं देखा. ललन मिश्रा अपनी पत्नी को आस-पास के गांव में ढूंढते रहे, लेकिन वह नहीं मिलीं. बाद में पता चला कि वह अपने मायके चली गईं.

    पत्नी की याद में नौकरी छोड़ दी 

    पत्नी की याद में अच्छी खासी नौकरी भी छोड़ दी, और 3 महीनों तक पागलों की तरह जीवन बिताया. पत्नी निर्मला देवी बताती हैं कि उन्हें ससुराल के ही कुछ लोगों ने भड़काकर घर छोड़ने पर मजबूर किया था. घर छोड़ने के बाद निर्मला देवी अपने मायके में रहीं. 

    टीचर बन गईं निर्मला 

    न‍िर्मला के पिता ने नागपुर में सरकारी स्कूल में नौकरी लगवा दी. तभी से वे वहीं रह रही हैं. अब वो ससुराल लौट आईं. निर्मला देवी ने हाथ में छपा गोदना अपने पति को दिखाया, जो शादी के समय पति के लिए बनवाया था. यह देखकर पति और पूरा परिवार हैरान रह गया. 

    थाने से पति की जानकारी ली 

    निर्मला देवी अपने ससुराल बरियारपुर आने से पहले बख्तियारपुर थाना गई थीं, और वहीं से अपने पति के बारे में जानकारी ली थी.  आज घर के आंगन में कई वर्षों बाद फिर खुशियां लौट आई हैं. जीवन के अंतिम बेला में अब उनके अकेलापन का साथी लौट आया है. 

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    शिक्षक विपिन यादव का वीडियो वायरल, कहा की खान सर कम फीस की बात करते हैं, लेकिन वसूलते हैं 75,000

    June 16, 2026

    “इकलौते बचे बेटे को बदनाम मत करो”, आंचल के आरोपों पर भावुक हुआ सक्षम का परिवार

    June 16, 2026

    रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की समधन का निधन, बेटे जसपाल राणा की मौत के 4 दिन बाद तोड़ा दम

    June 16, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.