Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कैंसर से जंग जीतने के बाद राजश्री देशपांडे ने शेयर की सर्जरी के निशान की खूबसूरत तस्वीर
    • अमेरिकी सेना ने ट्रंप को बताया ईरान पर ‘अंतिम प्रहार’ का प्लान, राष्ट्रपति के पाले में गेंद
    • Motorola ने उतारे लंबी बैटरी वाले नये स्मार्टफोन्स…
    • एक फेफड़ा खराब हो जाए तो क्या इंसान जिंदा रह सकता है?
    • रिकॉर्ड उछाल, GST Collection अप्रैल में 2.43 लाख करोड़ रुपए पर पहुंचा
    • दिल्ली का जयपुर में RR से होगा मुकाबला
    • कान्हा में ‘साइलेंट किलर’ का हमला?9 दिनों में पूरा बाघ परिवार खत्म..! बाघिन और 4 शावकों की मौत, जांच में जुटा वन विभाग
    • महाराष्ट्र में बड़ा हादसा :सैकड़ों टन वजनी क्रेन सीधे बाइक पर गिरी, कांस्टेबल की कुचलकर मौत…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, May 1
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मनोरंजन»“राजेश खन्ना के साथ 14 साल लिव-इन में थी”, कोर्ट में न्याय के नाम पर मजाक हुआ, एक्ट्रेस अनीता का कोर्ट पर फूटा गुस्सा
    मनोरंजन

    “राजेश खन्ना के साथ 14 साल लिव-इन में थी”, कोर्ट में न्याय के नाम पर मजाक हुआ, एक्ट्रेस अनीता का कोर्ट पर फूटा गुस्सा

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMay 1, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    हिंदी सिनेमा के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना के निधन को एक दशक से ज्यादा समय बीत चुका है, लेकिन उनके पर्सनल लाइफ से जुड़े विवाद आज भी खत्म होने का नाम नहीं ले रहे हैं। हाल ही में एक्ट्रेस अनीता ने दावा किया था कि वह राजेश खन्ना के साथ लगभग 14 साल लिव-इन में रही और एक्टर ने उनकी मांग में सिंदूर भरा था, लेकिन किसी को बताने से मना किया था। अब वह खुद को उनकी पत्नी बताती हैं जिसके लिए उन्होंने बॉम्बे हाईकोर्ट में अर्जी दी थी। जिसे 1 अप्रैल, 2026 को कोर्ट ने खारिज कर दिया। कोर्ट के इस फैसले ने अनीता को बेहद निराश कर दिया। अब उनका इस पूरे मामले में पर गुस्सा फूटा है।

    अनीता आडवाणी कोर्ट के फैसले से नहीं हैं खुश

    अदालत के फैसले के बाद एक बातचीत में अनीता आडवाणी ने अपनी कानूनी स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने कहा, “लोग गलत समझ रहे हैं। मैंने हिंदू मैरिज एक्ट के तहत शादी का अधिकार नहीं, बल्कि घरेलू हिंसा अधिनियम के तहत ‘पत्नी के बराबर’ हक मांगा था। कानून कहता है कि अगर दो बालिग पति-पत्नी की तरह लंबे समय तक साथ रहते हैं, तो उन्हें वही सम्मान और सुरक्षा मिलनी चाहिए जो एक विवाहित महिला को मिलती है।” अनीता ने भावुक होते हुए कहा कि 14 साल बीत जाने के बाद भी उन्हें यह साबित करने का मौका नहीं दिया गया कि उनका रिश्ता कैसा था। उन्होंने इसे ‘न्याय का मजाक’ करार दिया।

    अनीता का दावा राजेश खन्ना ने की थी सीक्रेट मैरिज

    अनीता आडवाणी ने एक बार फिर अपने पुराने दावे को दोहराते हुए कहा कि राजेश खन्ना के साथ उनका रिश्ता कोई लुका-छिपी का खेल नहीं था। उन्होंने बताया, “उन्होंने मुझे सिंदूर लगाया था और मंगलसूत्र भी पहनाया था। हमारे घर के मंदिर में एक छोटी सी निजी रस्म हुई थी। हम पति-पत्नी की तरह ही रहते थे और वह मेरे साथ बहुत सहज थे।” अनीता का कहना है कि वह राजेश खन्ना के पास उनके पैसे या शोहरत के लिए नहीं थीं, बल्कि उनसे सच्चा प्यार करती थीं। उन्होंने यह भी दावा किया कि राजेश खन्ना ने एक वसीयत बनाई थी, जो उनके जाने के बाद रहस्यमयी तरीके से गायब हो गई।

    ‘अस्पताल में मिलने तक नहीं दिया गया’ 

    राजेश खन्ना के आखिरी दिनों को याद करते हुए अनीता की आंखें नम हो गईं। उन्होंने आरोप लगाया कि सुपरस्टार के परिवार (डिंपल कपाड़िया और अन्य) ने उन्हें अस्पताल में मिलने तक नहीं दिया। उन्होंने कहा, “मुझसे झूठ बोला गया कि वह मुझसे मिलना नहीं चाहते। मेरे साथ जो दुर्व्यवहार हुआ, वह बहुत दर्दनाक था। मेरी लड़ाई अब सिर्फ हक की नहीं, बल्कि उस सम्मान की है जो मुझसे छीना गया।”

    हार मानने को तैयार नहीं अनीता

    जब अनीता से पूछा गया कि क्या वह इस लंबी कानूनी लड़ाई से थक गई हैं? तो उन्होंने कड़े शब्दों में कहा, “नहीं, मैं कभी नहीं थकूंगी। मैं उन लोगों में से नहीं हूं जिनकी रीढ़ की हड्डी नहीं होती। अन्याय के खिलाफ चुप रहना भी एक अपराध है। अगर मैं आज अपने हक के लिए नहीं बोलूंगी, तो कौन बोलेगा?”

    अनीता के इन बयानों ने एक बार फिर राजेश खन्ना के परिवार और उनके बीच की कड़वाहट को उजागर कर दिया है। कोर्ट ने भले ही उनके दावे को खारिज कर दिया हो, लेकिन अनीता आडवाणी ने साफ कर दिया है कि वह इस मामले को ऊपरी अदालत में ले जाने और अपनी गरिमा के लिए लड़ने से पीछे नहीं हटेंगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    कैंसर से जंग जीतने के बाद राजश्री देशपांडे ने शेयर की सर्जरी के निशान की खूबसूरत तस्वीर

    May 1, 2026

    सोहम शाह की ‘तुम्बाड 2’ तीन दिसंबर 2027 को होगी रिलीज

    April 30, 2026

    “आपत्तिजनक स्थिति में छुपे कैमरे से करता है रिकॉर्ड”, सिंगर ने खोली इंडस्ट्री की पोल, म्यूजिक डायरेक्टर पर लगाए आरोप

    April 30, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.