Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नाले से मिले थे पति-पत्नी के शव : गांव के ही 4 युवकों ने रची थी हत्या की साजिश, पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री
    • अनियंत्रित होकर दीवार से जा टकराया मजदूरों से भरा ऑटो, 2 लोगों की मौत, 5 घायल
    • डीके शिवकुमार ने नाराज कांग्रेस विधायकों से की अपील
    • जन्म और मृत्य प्रमाणपत्र से जुड़ा बिल राज्यसभा में पास
    • सफलता की कहानी-सेवा सेतु पोर्टल से आसान हुआ विवाह पंजीयन, बड़े बचेली के दंपतियों को मिला योजनाओं का लाभ
    • वायरस से हाहाकार, 22 मौतें, 35 से ज्यादा बच्चे भर्ती, राजकोट, गांधीनगर और सूरत समेत चांदीपुरा प्रभावित
    • इसरो के वैज्ञानिकों ने किया जिला विज्ञान केंद्र दंतेवाड़ा का भ्रमण
    • पैरोल मिलने के बाद जेल से बाहर नहीं आ सका आसाराम बापू, क्या अड़चने आ रही
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, August 4
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»मसौढ़ी मुठभेड़ में घायल पुलिस पदाधिकारियों से एम्स में मिले आईजी जितेन्द्र राणा
    मुख्य समाचार

    मसौढ़ी मुठभेड़ में घायल पुलिस पदाधिकारियों से एम्स में मिले आईजी जितेन्द्र राणा

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 13, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Patna – मसौढ़ी थाना क्षेत्र में अपराधियों के साथ हुई पुलिस मुठभेड़ में घायल हुए पुलिस पदाधिकारियों का हालचाल जानने के लिए पटना जोन के आईजी जितेन्द्र कुमार राणा शनिवार को पटना एम्स पहुंचे. उन्होंने अस्पताल में भर्ती दोनों घायल पुलिस पदाधिकारियों से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली. इस दौरान एम्स में पुलिस अधिकारियों और परिजनों की आवाजाही दिनभर बनी रही तथा अस्पताल परिसर में गहमागहमी का माहौल देखा गया.

    जानकारी के अनुसार शुक्रवार की देर शाम मसौढ़ी थाना क्षेत्र में अपराधियों और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ के दौरान मसौढ़ी थाना के अपर थानाध्यक्ष राहुल कुमार के पैर में गोली लग गई थी, जबकि सब इंस्पेक्टर संजय कुमार के हाथ को छूते हुए गोली निकल गई थी. घटना के बाद दोनों घायलों को तत्काल बेहतर इलाज के लिए पटना एम्स में भर्ती कराया गया, जहां विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार जारी है.

    आईजी ने बढ़ाया हौसला

    शनिवार की दोपहर एम्स पहुंचे आईजी जितेन्द्र कुमार राणा ने दोनों पुलिस पदाधिकारियों से बातचीत कर उनका हौसला बढ़ाया. उन्होंने घटना की पूरी जानकारी ली तथा चिकित्सकों से इलाज की प्रगति के संबंध में विस्तार से चर्चा की. आईजी ने डॉक्टरों को दोनों घायलों को बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया.

    आईजी राणा ने कहा कि घायल पुलिस पदाधिकारियों ने कर्तव्य निर्वहन के दौरान साहस, बहादुरी और समर्पण का परिचय दिया है. ऐसे जांबाज पुलिसकर्मी बिहार पुलिस की असली ताकत हैं. उन्होंने कहा कि पूरे पुलिस विभाग को उनके साहस पर गर्व है और विभाग हर परिस्थिति में उनके साथ मजबूती से खड़ा है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    अनियंत्रित होकर दीवार से जा टकराया मजदूरों से भरा ऑटो, 2 लोगों की मौत, 5 घायल

    August 4, 2026

    वायरस से हाहाकार, 22 मौतें, 35 से ज्यादा बच्चे भर्ती, राजकोट, गांधीनगर और सूरत समेत चांदीपुरा प्रभावित

    August 4, 2026

    पैरोल मिलने के बाद जेल से बाहर नहीं आ सका आसाराम बापू, क्या अड़चने आ रही

    August 4, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.