Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • एकनाथ शिंदे ने सिद्धिविनायक मंदिर दान के ऑडिट के दिए आदेश, राज ठाकरे ने लगाया था चंदा चोरी का आरोप
    • रांची JPSC-JSSC प्रोटेस्ट: छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने तोड़ा अनशन
    • महाना ने  भावुक होकर अपील की- मेरी राजनीतिक का अंतिम चरण, भाषा की मर्यादा बनाए रखें
    • ‘भद्दे और डबल मीनिंग जोक्स सभ्य समाज में स्वीकार नहीं’-उदयनिधि स्टालिन कंट्रोवर्सी पर Kangana Ranaut ने दिया रिएक्शन
    • भोजपुरी हॉरर फिल्म ‘पिया का घर’ का फर्स्ट लुक रिलीज, रोमांच और रहस्य से भरपूर नजर आई काजल राघवानी की फिल्म की पहली झलक…
    • सर्विस रिवाल्वर से घायल हुए सदर थाना प्रभारी की डॉक्टरों की तमाम कोशिश के बावजूद मौत…
    • क्या 2027 World Cup से पहले BCCI छीन सकता है अजीत अगरकर से चीफ सेलेक्टर की कुर्सी?
    • मदरसों में वंदे मातरम् गाया जाएगा तो आसमान नहीं टूट पड़ेगा’, कलकत्ता HC की कड़ी टिप्पणी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, August 5
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»IMD Alert: छत्तीसगढ़ में 72 घंटे तक तेज हवा व बादलों की गर्जना के बीच जोरदार बारिश की संभावना
    छत्तीसगढ़

    IMD Alert: छत्तीसगढ़ में 72 घंटे तक तेज हवा व बादलों की गर्जना के बीच जोरदार बारिश की संभावना

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 19, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर |  पिछले दो दिन से बदले हुए मौसम ने मानसून के जल्द छत्तीसगढ़ आने की उम्मीद फिर से जगा दी है। पिछले दो-तीन दिन से दिनभर गर्मी और उमस सहने के बाद रात में लोगों को बारिश राहत दे रही है। इसके मद्देनजर मौसम विभाग ने तीन दिन बाद फिर से प्रदेश में 4-5 दिन बाद मानसून आने की संभावना जताई है।

    विभाग ने 15 जून से अपनी बुलेटिन से मानसून की भविष्यवाणी गायब कर दी थी। इसके पहले सप्ताहभर तक 2-3 दिनों में मानसून आने के संकेत बताए जा रहे थे। मौसम विभाग के अनुसार तेलंगाना में अटका मानसून 23 जून तक प्रदेश में दस्तक दे सकता है। पिछले साल दंतेवाड़ा में 28 मई व रायपुर में 18 जून को मानसून पहुंच चुका था। इस बार देरी हो रही है, जो नई बात नहीं है।

    Rain Alert: तेज हवा व बादलों की गर्जना के बीच जोरदार बारिश

    गुरुवार की रात सवा 8 बजे तेज हवा व बादलों की गर्जना के बीच जोरदार बारिश हुई। बारिश का सिलसिला आधे घंटे तक चला। बीती रात तेज हवा के साथ राजधानी के विभिन्न इलाकों में जोरदार बारिश हुई। इस दौरान कई इलाकों में एक घंटे से ज्यादा बिजली बंद रही। बीती रात मौसम विज्ञान केंद्र लालपुर में केवल बूंदाबांदी दर्ज हुई है। यानी वहां पानी नहीं गिरा। खंड वर्षा के कारण ऐसा हुआ।

    पिछले 24 घंटे में प्रदेश के विभिन्न इलाकों में हल्की से तेज बारिश हुई है। रायपुर में गुरुवार को अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री रहा, जो सामान्य से 4.4 डिग्री ज्यादा है। वहीं न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2.2 डिग्री अधिक रहा। बिलासपुर संभाग के कई स्थानों पर पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 4-5 डिग्री तक बढ़ गया।

    केशकाल व छिंदगढ़ में झमाझम बारिश

    केशकाल व छिंदगढ़ 3-3 सेमी, कांकेर, गंडई, जगदलपुर, बोराई, बड़े राजपुर, कुआंकोंडा, माकड़ी व दुर्ग में 2-2 सेमी पानी गिरा। पिपरिया, बड़े बचेली, धमधा, राजनांदगांव, चारामा, तोंगपाल, खड़गांव व भिंभौरी में एक-एक सेमी पानी बरस गया। प्रदेश में अगले 3 दिनों तक व्यापक वर्षा (Chhattisgarh Rain Alert) होने के आसार हैं। कई स्थानों पर वज्रपात होने की भी आशंका है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    पेसा और एफआरए टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न,जल, जंगल, जमीन का होगा बेहतर प्रबंधन…

    August 5, 2026

    प्रशासन की तत्परता से टले दो बाल विवाह,भारी बारिश के बीच गाँव पहुँचकर बच्चों का सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित किया

    August 5, 2026

    एक पेड़ माँ के नाम अभियान से बदली उजड़ी वन भूमि की तस्वीर

    August 5, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.