Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़:दिल दहला देने वाला मामला अमीर बनने के लालच में  5 साल के मासूम की बेरहमी से हत्या, शरीर के अंग निकालकर खेत में छिपाया शव…
    • महाराष्ट्र में NCP के दोनों गुटों के विलय की चर्चा फिर तेज,समझिए NCP मर्जर की पूरी कहानी और सियासी गणित…
    • छत्तीसगढ़: दिवाली मनाने गांव जा रहा था परिवार, बेकाबू होकर नदी में गिरी कार, माता-पिता और दो बच्चों की मौत…
    • ट्रेन के जरिए हैदराबाद से पहुंचे 20 थर्माकोल के कार्टन में करीब 1,286 किलोग्राम संदिग्ध मांस…
    • रायपुर की हवा में PM2.5 का स्तर WHO की तय सीमा से 7 गुना अधिक…
    • जातीय हिंसा और बड़े पैमाने पर हुए विस्थापन के बीच मणिपुर हाई कोर्ट ने ‘जनगणना 2027’ की प्रक्रिया पर 30 अप्रैल 2027 तक लगा दी रोक…
    • रिलीज होंगी 7 फिल्में11 से 15 नवंबर के बीच थिएटर में होगा बड़ा धमाका, देखें लिस्ट पूरी लिस्ट…
    • भागवत बोले-1930 में RSS पर बैन लगाने की कोशिश हुई:तब इब्राहिम ने इसका विरोध किया था, किसी स्वयंसेवक ने नहीं…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, November 9
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मौसम»IMD का अलर्ट जारी: छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में बारिश, उत्तर-पश्चिम भारत में आंधी-तूफान की संभावना
    मौसम

    IMD का अलर्ट जारी: छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में बारिश, उत्तर-पश्चिम भारत में आंधी-तूफान की संभावना

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 17, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से देश के विभिन्न हिस्सों में मानसूनी गतिविधियां जारी रहेंगी। आगामी दिनों में पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। वहीं, उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। पूर्वोत्तर भारत, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कई जगहों पर भारी बारिश की संभावना है। दूसरी ओर, विदर्भ और तेलंगाना में लू (हीट वेव) चलने के आसार हैं। ऐसे में भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 18, 19 और 20 जून के लिए कई राज्यों में मानसूनी गतिविधियों को लेकर अलर्ट जारी किया है।

    उत्तर-पश्चिम भारत: बारिश और आंधी-तूफान की संभावना

    भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, 18 से 20 जून के दौरान उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है। वहीं, 18-19 जून को हिमाचल प्रदेश तथा 19-20 जून को उत्तराखंड में आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और तेज हवाएं चलने की आशंका है। इसके अलावा, 18-19 जून को पश्चिमी राजस्थान में धूल भरी आंधी चल सकती है।

    मध्य भारत: कई इलाकों में बारिश के आसार

    IMD के मुताबिक, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश और पश्चिमी मध्य प्रदेश में 18 से 20 जून के दौरान कहीं-कहीं से लेकर कई स्थानों पर बारिश हो सकती है। इसके अलावा, 20 जून को पश्चिमी मध्य प्रदेश तथा छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में गरज-चमक, बिजली गिरने और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। वहीं, 18-19 जून को पश्चिमी मध्य प्रदेश में आंधी और तेज हवाएं चल सकती हैं।

    पूर्वी भारत: कहीं-कहीं भारी बारिश

    भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 18 से 20 जून के दौरान बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा, झारखंड में 18 जून, बिहार में 20 जून तथा ओडिशा में 18 से 20 जून के दौरान कहीं-कहीं गरज-चमक, बिजली कड़कने और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। बिहार में 18 से 20 जून के दौरान कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं, बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में इस अवधि के दौरान कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश भी हो सकती है।

    पूर्वोत्तर भारत: कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना

    IMD के मुताबिक, 18 से 20 जून के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश होने की संभावना है। इन राज्यों के कुछ इलाकों में भारी बारिश भी हो सकती है। इस दौरान कहीं-कहीं आंधी-तूफान और बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है।

    पश्चिमी भारत: हल्की से मध्यम वर्षा के आसार

    IMD के अनुसार, गुजरात, कोंकण-गोवा, मध्य महाराष्ट्र और आसपास के क्षेत्रों में 18 से 20 जून के दौरान हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है। इस अवधि में गुजरात और महाराष्ट्र के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना भी है।

    दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत: व्यापक वर्षा का पूर्वानुमान

    भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, 18 से 20 जून के दौरान दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में मानसूनी गतिविधियां तेज बनी रहेंगी। इस अवधि में तटीय कर्नाटक, केरल, माहे और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में व्यापक वर्षा होने की संभावना है। कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। वहीं, तमिलनाडु, पुडुचेरी और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी गरज-चमक के साथ बारिश का अनुमान है। तेज हवाओं की संभावना को देखते हुए मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    चक्रवात मुरासु का लैंडफॉल जारी, आधी रात आंध्र प्रदेश के तट से टकराया, स्कूल-कॉलेज बंद, फ्लाइट्स कैंसल, जानिए अपडेट्स

    November 3, 2026

    छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘मुरासु’ का असर: कई जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, किसानों की बढ़ी चिंता…

    November 3, 2026

    चक्रवात अर्नब का कहर: ओडिशा के गंजाम में 300 गांव बाढ़ में घिरे; आंध्र में राहत कार्य तेज करने के निर्देश

    October 29, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.