Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • खरीफ सीजन में खेती-किसानी ने पकड़ी गति
    • बच्चों को गोद में उठाकर थलपति विजय ने किया अस्पताल का दौरा
    • बेंगलुरु के रेसिडेंशियल स्कूल में 12 साल के छात्र की मौत, PT टीचर पर हत्या का मुकदमा दर्ज
    • चिट फंड धोखाधड़ी केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, बंगाल के स्थानों पर छापेमारी
    • छत्तीसगढ़ बने देश का प्रमुख पर्यटन गंतव्य, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर दें विशेष ध्यान : श्री राजेश अग्रवाल
    • दर्दनाक हादसा:धान रोपाई कर लौट रहे बिहार के 3 मजदूरों को स्कॉर्पियो ने कुचला, मौके पर मौत…
    • धमतरी:प्रेम संबंध बना मौत की वजह, युवक की बेरहमी से हत्या
    • मॉनसून अब लगभग सभी राज्यों तक पहुंच गया है बरसात शुरू होते ही जमीन के अंदर से निकलने लगते हैं ये 4 खतरनाक सांप, संभलकर रहिएगा…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, July 9
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»हरियाणा में काली शीशों वाली कार पर पुलिस ने ठोका 69500 रुपये जुर्माना
    मुख्य समाचार

    हरियाणा में काली शीशों वाली कार पर पुलिस ने ठोका 69500 रुपये जुर्माना

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJanuary 13, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    करनाल: हरियाणा के करनाल जिले में नए साल की शुरुआत के साथ ही पुलिस ने यातायात नियमों को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए बड़ा संदेश दिया है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में जेड ब्लैक शीशों से लैस एक कार का पुलिस ने 69,500 रुपये का भारी चालान काटा है। जो अब तक नए साल का सबसे बड़ा चालान माना जा रहा है। यह कार्रवाई करनाल शहर की दयाल सिंह कॉलोनी के पास की गई। सिविल लाइन थाना प्रभारी राम लाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने एक वरना कार को जांच के लिए रोका। जांच के दौरान पाया गया कि वाहन के आगे और पीछे सहित सभी शीशों पर जेड ब्लैक टेप लगी हुई थी, जो मोटर वाहन अधिनियम का स्पष्ट उल्लंघन है। नियमों के तहत मौके पर ही वाहन का चालान काट दिया गया।


    क्या बोले चालान करने वाले अधिकारी

    पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के गैरकानूनी मोडिफिकेशन से सड़क दुर्घटनाओं का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। काले शीशों के कारण चालक की दृश्यता कम हो जाती है, जिससे वाहन पर नियंत्रण रखना मुश्किल हो सकता है। वर्तमान मौसम में जब ठंड, कोहरा और धुंध पहले से ही चुनौती बने हुए हैं, ऐसे में इस तरह के वाहन न केवल चालक बल्कि अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं के लिए भी गंभीर खतरा बन जाते हैं। पुलिस ने स्पष्ट किया कि यातायात नियमों की अनदेखी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारी ने कहा कि लापरवाही से वाहन चलाना खुद चालक के साथ-साथ राहगीरों की जान के लिए भी जोखिम पैदा करता है।

    अभिभावकों से की अपील
    करनाल पुलिस ने अभिभावकों से भी अपील की है कि वे अपने बच्चों और युवाओं पर विशेष नजर रखें। शौक या दिखावे के लिए वाहनों में अवैध बदलाव न सिर्फ कानूनन अपराध हैं, बल्कि परिवार और समाज दोनों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकते हैं। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जिम्मेदार नागरिक वही है जो यातायात नियमों का पालन करे और सुरक्षित ड्राइविंग को प्राथमिकता दे। आने वाले दिनों में भी करनाल पुलिस नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रखेगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    बच्चों को गोद में उठाकर थलपति विजय ने किया अस्पताल का दौरा

    July 9, 2026

    चिट फंड धोखाधड़ी केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, बंगाल के स्थानों पर छापेमारी

    July 9, 2026

    दर्दनाक हादसा:धान रोपाई कर लौट रहे बिहार के 3 मजदूरों को स्कॉर्पियो ने कुचला, मौके पर मौत…

    July 9, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.