Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से बदल रही तस्वीर : शुभम राठौर का परिवार बना ऊर्जा आत्मनिर्भरता का उदाहरण
    • चेयरमेन सुबोध कुमार सिंह ने आंधी-बारिश में बिजली बहाल करने वाले कर्मियों को किया पुरस्कृत
    • कावेरी जल विवाद पर कर्नाटक को SC की दो टूक, निर्देश का पालन करें, तमिलनाडु का पानी छोड़ें
    • भारत की 60% कॉरपोरेट कमाई पर सिर्फ इन 5 घरानों का कब्जा! ‘अडानी-अंबानी’ के साथ इस लिस्ट में…
    • दिलचस्प:एयरोप्लेन में क्लास! राजस्थान के इस सरकारी स्कूल ने चलाई ‘एजुकेशन एयरलाइन’…
    • दृष्टिबाधा नहीं बनी बाधा, जयमंती के सपनों को मिली डिजिटल उड़ान
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने ‘गजरथ यात्रा’ पुस्तक का किया विमोचन
    • गोपालगंज :मस्‍ज‍िद में घुसकर इमाम की चाकू से गोदकर हत्‍या, ग्रामीणों ने नहीं उठने द‍िया शव…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, August 18
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»संसद जाने से पहले इंस्‍टाग्राम पर शेयर क‍िए गए वीड‍ियो में कंगना रनौत ने कथित वामपंथी विचारकों और समाज के ठेकेदारों पर जमकर साधा निशाना
    मुख्य समाचार

    संसद जाने से पहले इंस्‍टाग्राम पर शेयर क‍िए गए वीड‍ियो में कंगना रनौत ने कथित वामपंथी विचारकों और समाज के ठेकेदारों पर जमकर साधा निशाना

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 3, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई द‍िल्‍ली: अपने बेबाक बयानों के लिए मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत एक बार फिर चर्चा में हैं. Gen Z और आजादी के मायने पर अपनी बात रखने के बाद सोमवार को कंगना ने बॉलीवुड इंडस्‍ट्री की कुछ एक्‍ट्रेस के ‘दोगलेपन’ को लेकर न‍िशाना साधा है. साथ ही, अपनी फील‍िंग्‍स के बारे में बताया है. 

    संसद जाने से पहले इंस्‍टाग्राम पर शेयर क‍िए गए वीड‍ियो में कंगना रनौत ने कथित वामपंथी विचारकों और समाज के ठेकेदारों पर जमकर निशाना साधा. कंगना ने ह‍िंदू बेटियों की बदलती मानसिकता व वैचारिक स्वतंत्रता पर भी गंभीर सवाल उठाए. कंगना ने इंडस्ट्री की एक हीरोइन को लेकर बात की. हालांक‍ि, उन्‍होंने क‍िसी का नाम नहीं ल‍िया.

    कंगना ने कहा- इंडस्‍ट्री की कुछ बहनें हैं, जि‍नकी कोई व‍िचारधारा नहीं

    उन्‍होंने कहा क‍ि इंडस्ट्री की कुछ बहनें हैं, बल्कि ऐसी कई और भी हिंदू बहन-बेटियां हैं. जिनकी कोई विचारधारा नहीं है. न धर्म को लेकर न राजनीति को, लेक‍िन, जैसे ही बात संबंध, शादी, दोस्ती की आती है. वह इस्लाम के संबंध में आते हैं. वह कट्टर वामपंथी बन जाते हैं. ठीक है, हमें अधिकार है हम कुछ भी कह सकते हैं. लेक‍िन वह सिलेक्टिव क्यों बन जाते हैं? 

    इससे पहले रविवार को भी कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक लंबा पोस्ट साझा किया था. उन्होंने लिखा था, “आज जिम में मेरी मुलाकात दो जेन जी लड़कियों से हुई. उन्होंने मुझसे कहा कि उनका जन्म डिजिटल युग में हुआ है और सोशल मीडिया, इंस्टाग्राम, डेटिंग ऐप्स, एआई जैसी चीजें उनकी जिंदगी का हिस्सा हैं. मैंने उनसे कहा कि आपको अपनी जिंदगी अपने तरीके से जीने की पूरी आजादी है, लेकिन यह आजादी तब तक ही सही है, जब तक उससे किसी दूसरे व्यक्ति को नुकसान न पहुंचे.”

    कंगना ने हाल के कुछ चर्चित अपराधों का जिक्र क‍िया. उन्होंने केतन अग्रवाल मामले और ‘ब्लू ड्रम’ केस का उदाहरण देते हुए कहा, “यह आजादी तब तक ही सही है, जब तक आप किसी दूसरे के बच्चे को चट्टान से नीचे नहीं फेंकते या उसके टुकड़े-टुकड़े नहीं करते. आज कई ऐसे मामले सामने आ रहे हैं, जहां उदार और पारंपरिक जीवनशैली के बीच टकराव देखने को मिल रहा है और कई मासूम बच्चों की जान जा रही है. यह हम सभी के लिए चिंता की बात है. वे भी इस बात से सहमत थीं कि आजादी के साथ जिम्मेदारी भी जरूरी है. मेरे जेन जी दोस्तों को फ्रेंडशिप डे की शुभकामनाएं. शांति बनाए रखें.”

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! CBI चार्जशीट में भी आत्महत्या का खुलासा

    August 17, 2026

    बंगाल: बीरभूम में तारापीठ मंदिर के पास होटल में भीषण आग, 6 लोगों की दर्दनाक मौत

    August 17, 2026

    परिजनों के आरोप के बाद कब्र से निकाला गया निलोफर का शव…

    August 17, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.