Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • 32MP सेल्फी कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ Moto G77 Power लांच
    • दूसरा टेस्ट ड्रॉ पर खत्म, वेस्टइंडीज ने 23 साल बाद श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीती
    • जम्मू-कश्मीर:सुरक्षा बलों ने लश्कर आतंकी जाकिर गनई को मार गिराया…
    • छत्तीसगढ़ में NSS गतिविधियों को मिलेगी रफ्तार
    • रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन
    • स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग को प्रोत्साहन – विकासशील अर्थव्यवस्थाओं की प्रगति का व्यावहारिक रास्ता
    • पानी से सराबोर मंडप में,फिल्मी ‘हीरो’ की तरह दुल्हन को गोद में उठाकर दूल्हे ने पूरे किए अपनी शादी की रस्में…
    • ‘निष्कलंक’, इस्तीफा क्यों?
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, July 8
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»अजब गजब»पानी से सराबोर मंडप में,फिल्मी ‘हीरो’ की तरह दुल्हन को गोद में उठाकर दूल्हे ने पूरे किए अपनी शादी की रस्में…
    अजब गजब

    पानी से सराबोर मंडप में,फिल्मी ‘हीरो’ की तरह दुल्हन को गोद में उठाकर दूल्हे ने पूरे किए अपनी शादी की रस्में…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 8, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मध्य प्रदेश शहर में हो रही बेतहाशा बारिश के कारण शादी का गार्डन किसी तालाब में तब्दील हो चुका था. दूल्हा और दुल्हन दिल्ली से आए थे, लेकिन कुदरत के इस कहर ने उनके अरमानों पर पानी फेरने की पूरी कोशिश की.

    पानी में डूबा मंडप

    हालात ये थे कि मंडप के आसपास डेढ़ से दो फीट पानी जमा हो गया था. मेहमान अपनी जान बचाते और कपड़े संभालते हुए मुश्किल से शादी स्थल तक पहुंच रहे थे. जूते-चप्पल पानी में तैर रहे थे, लेकिन दूल्हे ने अपना हौसला नहीं खोया. उसने अपनी दुल्हन को गोद में उठाया और पानी के बीच से रास्ता बनाते हुए मंडप तक ले गया.

    वीडियो जीत रहा है इंटरनेट का दिल

    जोड़ा चाहता तो शादी को आगे बढ़ा सकता था, मगर उन्होंने सात जन्मों के बंधन को उसी घुटने भर पानी में निभाने का फैसला किया. चारों तरफ पानी बरस रहा था और ये जोड़ा शादी के सात फेरे ले रहा था. सोशल मीडिया पर इनका ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है और लोग इसे प्यार की जीत बता रहे हैं.

    इंदौर की स्थिति

    पिछले कुछ दिनों में इंदौर में इतनी बारिश हुई है कि जुलाई के महीने का औसत कोटा पहली हफ्ते में ही पूरा हो गया. पूरे शहर में जलभराव की स्थिति है. बावजूद इसके, इस जोड़े ने अपने दिन को यादगार बना लिया. ये वाकई एक ऐसी मानसून वेडिंग है, जिसे वे कभी नहीं भूल पाएंगे. यह शादी दिखाती है कि अगर इरादे मजबूत हों, तो कोई भी मुश्किल आपके खुशियों के रास्ते में बाधा नहीं बन सकती. वाकई, यह वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों के चेहरों पर मुस्कान बिखेर रहा है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    रात भर चली जद्दोजहद, सुबह होते ही चोरों का बना ‘कार्टून’ शो…

    July 7, 2026

    क्या आपने कभी देखी ऐसी शादी-मेयर ने रचाई मगरमच्छ से शादी kiss करके पूरी की रस्म…

    July 7, 2026

    भारत की सबसे अनोखी ट्रेन, 145 साल से लगातार ढो रही है नमक

    July 5, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.