Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कॉलेज फेयरवेल में मैडम ने लड़कियों के साथ लगाए कातिलाना ठुमके
    • आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार
    •  लिफ्ट टूटने से 29 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत…
    • राहुल गांधी पर FIR का आदेश: दोहरी नागरिकता विवाद में फंसे कांग्रेस नेता
    • 13,937 नागरिकों ने पूरी की स्व-गणना प्रक्रिया, छत्तीसगढ़ में डिजिटल जनगणना 2027 को मिल रही तेज रफ्तार…
    • तमाशे में बदला पत्नी का अंतिम संस्कार, सालों ने बेरहमी से पीट डाला जीजा को
    • हीटस्ट्रोक और डिहाइड्रेशन देते है ये संकेत, स्थिति को पहचाने और बचाये अपनी जान
    • नासिक टीसीएस मामला,’हिंदू बेटियों पर जुल्म बर्दाश्त नहीं’, बीजेपी नेता नवनीत राणा के तेवर तल्ख
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, April 18
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»नोएडा एयरपोर्ट का उद्घाटन, पहले की सरकारें मानती थीं, हवाई यात्रा सिर्फ अमीरों के लिए-PM
    राष्ट्रीय

    नोएडा एयरपोर्ट का उद्घाटन, पहले की सरकारें मानती थीं, हवाई यात्रा सिर्फ अमीरों के लिए-PM

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMarch 28, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि पहले की सरकारें हवाई यात्रा की सुविधा को सिर्फ अमीरों के लिए मानती थीं जबकि मौजूदा सरकार ने इसे गरीबों के लिए भी सुलभ कर दिया है। पीएम मोदी ने उत्तर प्रदेश के जेवर में नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन के बाद एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले 12 साल में देश में एविएशन सेक्टर का तेजी से विकास हुआ है जिससे युवाओं को बड़ी संख्या में रोजगार भी मिल रहा है।

    प्रधानमंत्री ने कहा कि पहले की सरकारें मानती थीं कि हवाई यात्रा सिर्फ अमीरों के लिए होनी चाहिए, लेकिन भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने उसे गरीबों के लिए भी सुलभ कर दिया है। उन्होंने केंद्र की पूर्ववर्ती संप्रग सरकार और उत्तर प्रदेश की सपा और बसपा की सरकारों पर नोएडा एयरपोर्ट के काम को जानबूझकर अटकाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि साल 2014 से पहले देश में सिर्फ 74 एयरपोर्ट थे। आज 160 से ज्यादा हो गये हैं। अकेले उत्तर प्रदेश में अब 17 हवाई अड्डे हैं। अब छोटे-छोटे शहरों में भी कनेक्टिविटी पहुंच रही है।

    पीएम मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार का प्रयास है कि एयरपोर्ट भी बने और किराया भी बहुत अधिक न हो। इसलिए, ‘उड़ान’ (उड़े देश का आम नागरिक) योजना शुरू की गयी है। इस योजना के तहत अबतक 1.60 करोड़ लोग रियायती दरों पर टिकट लेकर हवाई सफर कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि सरकार ने हाल ही में उड़ान योजना के अगले चरण के लिए लगभग 29 हजार करोड़ रुपए की स्वीकृति दी है। इसके तहत अगले आठ साल में छोटे-छोटे शहरों में 100 नए हवाई अड्डे और 200 से अधिक हेलीपैड बनाने की योजना है।

    प्रधानमंत्री ने कहा कि देश का विमानन क्षेत्र तेजी से विकास कर रहा है। इसके साथ विमानों की जरूरत भी बढ़ रही है। भारतीय विमान सेवा कंपनियों ने सैकड़ों विमानों के ऑर्डर दिये हैं। इनको उड़ाने, रखरखाव आदि के लिए बहुत बड़ी संख्या में कार्यबल की जरूरत होगी। इसके लिए प्रशिक्षण केंद्र खोले जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहले देश में विमानों की रखरखाव, मरम्मत और ओवर हॉलिंग (एमआरओ) की पुख्ता व्यवस्था नहीं थी। आज भी 85 प्रतिशत विमानों को एमआरओ के लिए विदेश भेजना पड़ता है। मौजूदा सरकार ने एमआरओ में भी देश को आत्मनिर्भर बनाने की ठानी है। इसमें भी बड़ी संख्या में रोजगार मिलेंगे।

    पीएम मोदी ने कहा कि आज उन्होंने नोएडा हवाई अड्डे के उद्घाटन के साथ यहां जिस एमआरओ सुविधा की आधारशिला रखी है उसके शुरू होने पर देश-विदेश के विमानों की यहां मरम्मत होगी। इससे देश की कमाई भी होगी और युवाओं को रोजगार भी मिलेंगे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    संसदीय कार्यमंत्री किरण रिजिजू ने कहा – शनिवार को समाप्त बजट सत्र ऐतिहासिक रहा…

    April 18, 2026

    भारत से 2026 की हज यात्रा शनिवार से हो रही शुरू…

    April 18, 2026

    सरकारी कर्मचारियों के लिए मोदी सरकार ने बढ़ाया 2% DA

    April 18, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.