Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, देश-विदेश के पर्यटकों को मुग्ध कर रही प्रदेश की प्राकृतिक सुंदरता और समृद्ध संस्कृति
    • मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने आरंग विधानसभा क्षेत्र के चार धान खरीदी केंद्रों का किया निरीक्षण
    • धान खरीदी के पहले दिन बालोद जिले ने रचा कीर्तिमान, प्रदेश में हासिल किया दूसरा स्थान
    • नारायणपुर में धान खरीदी का उत्साहपूर्ण आगाज, अन्नदाताओं का फूलों से स्वागत कर किया गया सम्मान
    • अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ की दुर्लभ पांडुलिपियां और ताम्रपत्र बने आकर्षण का केंद्र
    • छत्तीसगढ़ की समृद्ध हस्तशिल्प परंपरा को राष्ट्रपति भवन में मिला सम्मान
    • घुटनों के बल चलने वाली सुकमा की बेटी दीपिका ने भरी सपनों की उड़ान
    • छत्तीसगढ़ की बेटियों ने कबड्डी के मैदान में दिखाया दमखम, राजनांदगांव ने जीता राज्य स्तरीय चैंपियनशिप का खिताब
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, November 17
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»अंतरिक्ष क्षमता में आत्मनिर्भर बने भारत, यूक्रेन युद्ध से लेना होगा सबक- CDS जनरल सुब्रमणि
    राष्ट्रीय

    अंतरिक्ष क्षमता में आत्मनिर्भर बने भारत, यूक्रेन युद्ध से लेना होगा सबक- CDS जनरल सुब्रमणि

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inNovember 16, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने भविष्य के युद्धों की तैयारियों के लिए अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत की आत्मनिर्भरता पर जोर दिया है। उन्होंने रूस-यूक्रेन युद्ध का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां ‘स्टारलिंक’ सैटेलाइट सेवाओं में व्यवधान आने से यूक्रेनी लंबी दूरी के ड्रोन की मारक क्षमता प्रभावित हुई थी। यह घटना दर्शाती है कि बाहरी सैटेलाइट संचार प्रणालियों पर निर्भरता सैन्य अभियानों के लिए बड़ा खतरा बन सकती है।

    सोमवार को दिल्ली में ‘एएनआई राष्ट्रीय सुरक्षा शिखर सम्मेलन 3.0’ को संबोधित करते हुए जनरल सुब्रमणि ने कहा कि आधुनिक युद्ध में अंतरिक्ष एक निर्णायक भूमिका निभा रहा है। दुश्मन देश हमेशा यह कोशिश करेंगे कि हम अंतरिक्ष क्षमताओं का उपयोग न कर सकें। इसलिए भारत को न केवल इसरो (ISRO), बल्कि घरेलू निजी कंपनियों के साथ मिलकर भी विश्वसनीय और स्वदेशी अंतरिक्ष क्षमता विकसित करनी होगी। उन्होंने बताया कि ‘स्पेस-बेस्ड सर्विलांस-3’ (SBS-3) के पूरी तरह लॉन्च होने के बाद देश की निगरानी क्षमता में बड़ा इजाफा होगा।

    गौरतलब है कि सीडीएस का यह बयान ऐसे समय में आया है जब भारत के सैटेलाइट संचार बाजार में एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक की एंट्री को लेकर चर्चाएं तेज हैं। फिलहाल जियो, वनवेब और स्टारलिंक को भारत में लाइसेंस मिल चुका है, लेकिन व्यावसायिक सेवाएं शुरू करने से पहले उन्हें कड़े सुरक्षा मानकों को पूरा करना होगा।

    भविष्य के युद्ध के लिए पांच क्षेत्रों में आत्मनिर्भरता पर जोर

    जनरल राजा सुब्रमणि ने भविष्य के युद्धों के लिए भारत की तैयारी से जुड़े पांच प्रमुख क्षेत्रों का उल्लेख किया। इनमें अंतरिक्ष क्षमता, एल्गोरिदम और डेटा आधारित युद्ध, रक्षा विनिर्माण, पुराने सैन्य उपकरणों का आधुनिकीकरण और कुशल मानव संसाधन का विकास शामिल हैं। उन्होंने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) भविष्य के युद्धों में अहम भूमिका निभाएगा। इसके लिए डेटा, कंप्यूटिंग क्षमता, ऊर्जा और प्रशिक्षित लोगों की उपलब्धता जरूरी होगी। उन्होंने बताया कि सेना में डेटा को व्यवस्थित करने, उसके लिए स्पष्ट मानक बनाने और जरूरत के समय सही जानकारी संबंधित लोगों तक पहुंचाने के लिए बेहतर नेटवर्क तैयार करने पर काम किया जा रहा है।

    सिर्फ हथियार बनाना नहीं, जरूरी कलपुर्जों की तकनीक भी अपने पास हो

    CDS ने कहा कि भारत के उद्योगों को केवल तैयार हथियार और सिस्टम बनाने तक सीमित नहीं रहना चाहिए। उन्हें उन महत्वपूर्ण कलपुर्जों का निर्माण भी देश में करना होगा, जिन पर इन प्रणालियों की कार्यक्षमता निर्भर करती है। उन्होंने सर्वो, मैग्नेटोमीटर और सेंसर जैसे महत्वपूर्ण उपकरणों का उदाहरण देते हुए कहा कि भारत को इनका निर्माण खुद करना चाहिए या कम से कम इनके निर्माण से जुड़ी तकनीक और बौद्धिक संपदा (IP) अपने नियंत्रण में रखनी चाहिए।

    सेना, उद्योग और स्टार्टअप के बीच बेहतर तालमेल पर जोर

    CDS ने रक्षा क्षेत्र में काम कर रहे उद्योगों, शिक्षण संस्थानों, स्टार्टअप और टेक्नोलॉजी कंपनियों से सेना के साथ मिलकर काम करने की अपील की। सेना उद्योगों को अपनी जरूरतें बताएगी, लेकिन उन्हें किसी खास उपकरण के निर्माण तक सीमित नहीं किया जाएगा। कंपनियां सैन्यकर्मियों के साथ मिलकर अपनी तकनीक और उत्पादों को लगातार बेहतर बना सकती हैं।

    उन्होंने कहा कि यदि स्वदेशी संसाधनों से सेना की 60 से 70 फीसदी जरूरतें भी पूरी हो जाती हैं और संबंधित तकनीक व बौद्धिक संपदा भारतीय कंपनियों के नियंत्रण में रहती है, तो इससे भविष्य में तेजी से सुधार करना संभव होगा। उन्होंने उद्योगों से इंजीनियरों को अग्रिम मोर्चे के क्षेत्रों में भेजने की अपील भी की, ताकि वे सैनिकों की वास्तविक जरूरतों को समझकर उपकरणों में सुधार कर सकें।

    AI और सॉफ्टवेयर तय करेंगे भविष्य के युद्ध की दिशा

    जनरल राजा सुब्रमणि ने कहा कि भविष्य के युद्ध में हार्डवेयर के साथ उसे संचालित करने वाला सॉफ्टवेयर भी निर्णायक भूमिका निभाएगा। AI और मशीन लर्निंग की मदद से सेना तेजी से फैसले ले सकेगी। इससे सैन्य योजना, रसद प्रबंधन, निगरानी और खुफिया जानकारी जुटाने की क्षमता बेहतर होगी। उन्होंने कहा कि केवल तकनीक और औद्योगिक क्षमता विकसित कर लेना पर्याप्त नहीं है। रक्षा क्षेत्र में कुशल मानव संसाधन तैयार करना भी उतना ही जरूरी है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, देश-विदेश के पर्यटकों को मुग्ध कर रही प्रदेश की प्राकृतिक सुंदरता और समृद्ध संस्कृति

    November 16, 2026

    अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ की दुर्लभ पांडुलिपियां और ताम्रपत्र बने आकर्षण का केंद्र

    November 16, 2026

    छत्तीसगढ़ की समृद्ध हस्तशिल्प परंपरा को राष्ट्रपति भवन में मिला सम्मान

    November 16, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.