Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सेजबहार फेस-1 कॉलोनी की भूमि से गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने हटाया अतिक्रमण
    • किसी भी देश की सबसे बड़ी ताकत उसका मानव संसाधन होती है – उद्योग मंत्री श्री देवांगन
    • राज्य नीति आयोग और यूनिसेफ के बीच उच्चस्तरीय बैठक
    • छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल: 61 निरीक्षकों का प्रशासनिक दृष्टिकोण से तबादला
    • CM विजय को बड़ी राहत, मद्रास हाईकोर्ट ने खारिज की इनकम टैक्स से संपत्ति की जांच की मांग वाली याचिका
    • हनीमून ट्रिप पर गई नवविवाहिता की मौत, मसूरी के होम स्टे में संदिग्ध हालात में मिला शव
    • बांग्लादेश सीमा पर लोकल लोगों ने किया भारतीय शख्स को अगवा, इलाके में तनाव, देर रात BGB ने भारत को सौंप दिया
    • सागवाड़ा से सूरत जा रही बस ट्रक से टकराई, 6 यात्रियों की मौत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, June 17
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»बांग्लादेश सीमा पर लोकल लोगों ने किया भारतीय शख्स को अगवा, इलाके में तनाव, देर रात BGB ने भारत को सौंप दिया
    राष्ट्रीय

    बांग्लादेश सीमा पर लोकल लोगों ने किया भारतीय शख्स को अगवा, इलाके में तनाव, देर रात BGB ने भारत को सौंप दिया

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 17, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    गुवाहाटी: असम के कछार जिले में भारत-बांग्लादेश सीमा से सटे गांव में बड़ा मामला सामने आया है। यहां मंगलवार को बांग्लादेशी नागरिकों का एक गुट भारतीय व्यक्ति को अगवा करके ले गया। इसके बाद इलाके में तनाव पैदा हो गया। हालांकि उस व्यक्ति को मंगलवार रात बांग्लादेश के अधिकारियों ने भारत को सौंप दिया। आरोप है कि दिन में उसे बांग्लादेशी नागरिकों के एक गुट ने अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास से अगवा कर लिया था।

    इलाके में तनाव
    जानकारी के मुताबिक, इस व्यक्ति की पहचान कछार के कटीगोराह गांव के रहने वाले रंजीत दास के तौर पर हुई है। वह मंगलवार सुबह बॉर्डर इलाके में अपनी जमीन से घास लेने गया था और उसके बाद से लापता हो गया। स्थानीय लोगों का आरोप था कि उन्हें सीमा पार के एक समूह ने अगवा कर लिया है। इससे इलाके में तनाव पैदा हो गया था।

    बांग्लादेश बॉर्डर गार्ड ने सौंपा
    मंगलवार रात इस बात की पुष्टि करते हुए कछार के एसएसपी संजीव कुमार सैकिया ने बताया कि दास को मंगलवार रात करीब 10 बजे बांग्लादेश बॉर्डर गार्ड ने भारतीय अधिकारियों को सौंप दिया। उन्होंने कहा कि वह शख्स जिस इलाके में गया था, वह बॉर्डर फेंसिंग के पार भारतीय इलाका था, जिसे ‘जीरो पॉइंट’ के नाम से जाना जाता है। यह ऐसा इलाका है जहां स्थानीय लोग आते-जाते हैं। चूंकि उन्हें अगवा करने वाले लोग बांग्लादेशी नागरिक हैं, इसलिए उनके अधिकारियों को ही जरूरी कार्रवाई करनी होगी।

    श्रीभूमि में 2.5 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार
    उधर, असम के श्रीभूमि जिले से लगभग 2.5 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त किए गए हैं और एक संदिग्ध तस्कर को गिरफ्तार किया गया। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने यह जानकारी दी। सरमा ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा किअसम पुलिस से कोई भी कोना छिपा नहीं है। एक सफल अभियान में श्रीभूमि पुलिस ने 2.47 करोड़ रुपये मूल्य की हेरोइन जब्त की और एक आरोपी को गिरफ्तार किया। उन्होंने कहा कि मादक पदर्थों के खतरे के खिलाफ राज्य की लड़ाई पूरी ताकत से जारी रहेगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    तिरंगों की सुरक्षा के लिए फैसला:तिरंगे की मजबूती बढ़ाने के लिए फैब्रिक की होगी वैज्ञानिक स्टडी…

    June 17, 2026

     6 महीने में बदल जाएगी दिल्ली की रफ्तार! खुलने वाले हैं ये नए मेट्रो स्टेशन…

    June 17, 2026

    अन्नदाताओं के लिए बड़ी खुशखबरी,इस दिन आएगी पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त, सरकार ने किया तारीख का ऐलान…

    June 17, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.