Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘मैं अब पूरी तरह थक चुका हूं’, पत्नी की प्रताड़ना से परेशान इंजीनियर ने फांसी लगाकर दी जान
    • थोक में महंगाई की मार
    • ट्रंप का बड़ा दावा, अमेरिका और नाइजीरिया की संयुक्त सैन्य कार्रवाई में ISIS आतंकी अबू-बिलाल अल-मिनुकी की मौत
    • LSG ने CSK को 7 विकेट से हराया, 188 रन का लक्ष्य आसानी से किया हासिल
    • पाकिस्तान में रिलीज़ होते ही धुरंधर-2 नंबर 1 पर कर रहा ट्रेंड, OTT प्लेटफॉर्म हुआ क्रैश
    • “कुछ युवा कॉकरोच की तरह होते हैं”, सुप्रीम कोर्ट ने एक सुनवाई के दौरान की सख्त टिप्पणी
    • काम पर जा रहे मजदूरों को डंपर ने मारी टक्कर, 4 महिलाओं की हुई मौत
    • आम लोगों को मिली राहत, भारत-नेपाल सीमा से कस्टम ड्यूटी नियम पर  नेपाल सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, May 16
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»भारत का डिफेंस प्रोडक्शन 10 साल में 184% बढ़ा, UAE से डील के बाद क्या होगा असर?
    राष्ट्रीय

    भारत का डिफेंस प्रोडक्शन 10 साल में 184% बढ़ा, UAE से डील के बाद क्या होगा असर?

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJanuary 23, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। भारत और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने ADNOC गैस और HPCL के बीच $3 बिलियन के LNG सप्लाई एग्रीमेंट पर साइन करके अपनी स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप को और मजबूत किया है। इस डील का उद्देश्य दोनों देशों के बीच स्ट्रेटेजिक डिफेंस पार्टनरशिप और कॉरपोरेशन इंस्ट्रूमेंट्स को बढ़ाना है।

    भारत ने बीते 10 सालों में अपने डिफेंस सिस्टम को काफी मजबूत बनाया है। भारत में ही बड़े पैमाने पर रक्षा हथियारों का प्रोडक्शन हो रहा है। इसके साथ ही भारत दूसरे देशों को हथियार बेच भी रहा है। भारत और यूएई के बीच इस डील से आने वाले समय में इस सेक्टर में और इजाफा हो सकता है।

    10 साल में 184 फीसदी बढ़ा प्रोडक्शन

    रक्षा मंत्रालय के अनुसार, भारत का डिफेंस प्रोडक्शन 2015-16 में 53,000 करोड़ रुपये था, जो कि 2024-25 में 1,50,600 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। ये आंकड़े घरेलू मैन्युफैक्चरिंग के विकास और इसमें प्राइवेट सेक्टर की भागीदारी के बारे में बताते हैं। भारत में प्रोडक्शन बढ़ने के साथ ही इंडस्ट्री में इन प्रोडक्ट्स की डिमांड भी बढ़ी है।

    भारत में डिफेंस प्रोडक्शन में की तरफ नजर डालें तो FY16 से FY25 तक 184 फीसदी की बढ़त हुई है। इस प्रोडक्शन के बढ़ने के साथ ही एक्सपोर्ट में भी भारी इजाफा देखने को मिला है। 2015-16 में 2,100 करोड़ रुपये से एक्सपोर्ट 2025-26 में 26,000 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जो कि 1024% की बढ़त दिखाता है।

    किन-किन देशों को हथियार बेचता है भारत?

    SIPRI के 2000-2024 के आंकड़ों से पता चलता है कि भारत का एक्सपोर्ट अपने पड़ोसी देशों और हिंद महासागर क्षेत्र में केंद्रित है।

    • भारत के डिफेंस एक्सपोर्ट का 31% हिस्सा म्यांमार के पास जाता है।
    • श्रीलंका में भारत 18% डिफेंस प्रोडक्ट एक्सपोर्ट करता है।
    • भारत से सबसे ज्यादा डिफेंस प्रोडक्ट लेने में मॉरीशस तीसरे नंबर पर है। यहां भारत के डिफेंस एक्सपोर्ट का 11% हिस्सा आता है।

    देखा जाए तो कुल मिलाकर ये तीनों देश म्यांमार, श्रीलंका और मॉरीशस भारत के कुल डिफेंस एक्सपोर्ट का लगभग 60% हिस्सा हैं। अन्य देशों में सेशेल्स और आर्मेनिया शामिल हैं, जो यूरेशिया क्षेत्र में भी भारत की बढ़ती पहुंच को दिखाते हैं।

    डिफेंस डील से भारत बढ़ा रहा ताकत

    भारत और यूएई के बीच ये डील ऐसे समय में हुई है जब भारत दुनिया भर में अपने डिफेंस संबंधों को तेजी से बढ़ा रहा है। यूनाइटेड स्टेट्स भारत के सबसे महत्वपूर्ण डिफेंस पार्टनर्स में से एक है। भारत और अमेरिका के बीच लॉजिस्टिक्स एक्सेस, सुरक्षित कम्युनिकेशन, जॉइंट मिलिट्री एक्सरसाइज और डिफेंस टेक्नोलॉजी और मैन्युफैक्चरिंग में बढ़ते सहयोग के लिए समझौते हुए हैं।

    राफेल फाइटर जेट्स के लिए मशहूर फ्रांस, भारत का एक और प्रमुख सप्लायर और को-डेवलपमेंट पार्टनर है। वहीं रूस, भारत का लंबे समय से रणनीतिक सहयोगी है। रूस के साथ भारत मिसाइल, एयरक्राफ्ट, सबमरीन और ब्रह्मोस जैसे जॉइंट प्रोजेक्ट्स पर सहयोग करना जारी रखे हुए है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    “कुछ युवा कॉकरोच की तरह होते हैं”, सुप्रीम कोर्ट ने एक सुनवाई के दौरान की सख्त टिप्पणी

    May 16, 2026

    आम लोगों को मिली राहत, भारत-नेपाल सीमा से कस्टम ड्यूटी नियम पर  नेपाल सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

    May 16, 2026

    बीजेपी ने अपने ही पूर्व प्रवक्ता को 1 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस भेजा, जानें क्या है पूरा मामला

    May 15, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.