Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • दिल्ली-एनसीआर से IVF से जुड़ा चौंकाने वाला मामला,बच्चों का DNA माता-पिता से नहीं हुआ मैच, पुलिस जांच शुरू…
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों ने की मुलाकात
    • शाला प्रवेश उत्सव को जनआंदोलन बनाने आगे आएं जनप्रतिनिधि : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • मुख्यमंत्री श्री साय ने बच्चों से मन लगाकर पढ़ाई करने का किया आह्वान : शिक्षा को बताया उज्ज्वल भविष्य और सफलता का आधार
    • पाकिस्तान में वायुसेना का विमान बीच सड़क पर क्रैश,प्लेन उड़ा रहे दोनों पायलटों की दर्दनाक मौत…
    • जेवर के नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से किसानों ने फ्लाइट में लखनऊ के लिए भरी उड़ान, महिलाओं ने फ्लाइट में गाएँ गीत
    • टीवी और फिल्मों में काम कर चुकीं एक्ट्रेस ‘कुमकुम भाग्य’ फेम संचिता उगले ने की आत्महत्या
    • भारतीय राजनीति में राष्ट्रीय व क्षेत्रीय दलों, दोनों की महत्वपूर्ण भूमिका
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, June 15
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»अजब गजब»भारत का सबसे भुतिया गांव, जहां एक पल में गायब हो गए थे 5000 लोग
    अजब गजब

    भारत का सबसे भुतिया गांव, जहां एक पल में गायब हो गए थे 5000 लोग

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 13, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    राजस्थान को राजाओं और महाराजाओं की धरती कहा जाता है. यहां के भव्य किले, महल और ऐतिहासिक धरोहरें दुनियाभर के पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं. लेकिन इस राज्य की पहचान सिर्फ इसकी खूबसूरती तक ही सीमित नहीं है. राजस्थान में कुछ ऐसी जगहें भी हैं, जिनके साथ रहस्य और डर की कहानियां जुड़ी हुई हैं. इन्हीं में से एक है जैसलमेर के पास स्थित कुलधरा गांव (Kuldhara Village), जिसे भारत के सबसे रहस्यमयी और भूतिया गांवों में गिना जाता है. कहा जाता है कि यह गांव पिछले करीब 200 सालों से वीरान पड़ा हुआ है. यहां दिन के समय तो पर्यटक घूमने आते हैं, लेकिन शाम ढलते ही सन्नाटा ऐसा छा जाता है कि लोग यहां रुकने की हिम्मत नहीं जुटा पाते.

    जैसलमेर से लगभग 17 किलोमीटर दूर स्थित कुलधरा गांव आज खंडहर में तब्दील हो चुका है. दूर-दूर तक फैले टूटे हुए मकान, जर्जर दीवारें और वीरान गलियां इस जगह को और भी रहस्यमयी बना देती हैं. यहां पहुंचने वाले पर्यटकों को हर तरफ सिर्फ सन्नाटा और उजड़ा हुआ गांव दिखाई देता है. स्थानीय लोगों का कहना है कि शाम 6 बजे के बाद यहां कोई नहीं रुकता. हालांकि दिन के समय पर्यटक इस ऐतिहासिक स्थल को देखने आते हैं, लेकिन रात होते ही पूरा इलाका एकदम सुनसान हो जाता है.बात 200 साल से भी पुरानी है. राजस्थान का कुलधरा गांव हमेशा से आज के जैसै विरान नहीं था. कभी यहां बहुत चहल-पहल हुआ करती थी. मान्यताओं और लोक कहानियों के हिसाब से इस गांव को पालीवाल ब्राह्मणों ने बसाया था. 5000 से ज्यादा लोग इस गांव में रहते थे और खेती-बाड़ी करके अपना जीवन चलाया करते थे. गांव में खुशहाली थी और लोग शांति से अपना जीवन जी रहे थे. लेकिन फिर एक ऐसी घटना हुई जिसने पूरे गांव की किस्मत बदल दी.

    दीवान की बुरी नजर और गांव छोड़ने का फैसला
    कहा जाता है कि उस समय रियासत का दीवान सालम सिंह बेहद अय्याश और लोगों पर अत्याचार करने वाला व्यक्ति था. उसकी नजर गांव के मुखिया की खूबसूरत बेटी पर पड़ गई. वह किसी भी कीमत पर उस लड़की को हासिल करना चाहता था. लोक कथाओं के अनुसार, उसने गांव वालों को धमकी दी कि यदि पूर्णिमा तक लड़की उसे नहीं सौंपी गई तो वह जबरन उसे उठा ले जाएगा. इतना ही नहीं, उसने गांव वालों पर भारी कर(Tax) लगाने की भी धमकी दी.

    रातों-रात गायब हो गए 5000 हजार लोग
    दीवान की धमकियों से परेशान होकर गांव के लोग अपनी बेटी और सम्मान की रक्षा के लिए एकजुट हो गए. गांव में पंचायत बुलाई गई, जिसमें यह फैसला लिया गया कि वो किसी भी कीमत पर लड़की को दीवान के हवाले नहीं करेंगे. आखिरकार, अपनी इज्जत और स्वाभिमान को बचाने के लिए पूरे गांव ने रातों-रात कुलधरा छोड़ने का फैसला किया. लोक कथाओं के अनुसार, पालीवाल ब्राह्मण एक ही रात में अपना घर-बार छोड़कर वहां से चले गए. कहा जाता है कि गांव छोड़ते समय उन्होंने कुलधरा को श्राप दिया था कि इस जगह पर फिर कभी कोई बस नहीं पाएगा. तभी से यह गांव वीरान पड़ा हुआ है. स्थानीय लोगों का मानना है कि बाद में कुछ लोगों ने यहां बसने की कोशिश भी की, लेकिन उनके साथ अजीब और अनहोनी घटनाएं होने लगीं, जिसके बाद उन्होंने भी यह जगह छोड़ दी. इसी वजह से कुलधरा को लेकर रहस्य और डर की कहानियां आज भी सुनने को मिलती हैं. कहा जाता है कि रात के समय इस सुनसान गांव में महिलाओं की चूड़ियों और पायल की आवाजें सुनाई देती हैं. कुछ लोग दावा करते हैं कि यहां आज भी पालीवाल ब्राह्मणों की मौजूदगी का एहसास होता है. हालांकि इन बातों की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इन्हीं लोक कथाओं और रहस्यमयी कहानियों ने कुलधरा को भारत के सबसे चर्चित भूतिया गांवों में शामिल कर दिया है.

    शाम 6 बजे के बाद कोई नहीं जाता यहां
    समय-समय पर इस इलाके को फिर से आबाद करने की कोशिशें की गईं, लेकिन कोई भी प्रयास सफल नहीं हो सका. कुलधरा और उसके पास स्थित खाभा गांव आज भी वीरान पड़े हैं. कई सालों के बाद भी यहां कोई भी बस्ती नहीं बस पाई है. फिलहाल कुलधरा को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) के संरक्षण में रखा गया है. ऐतिहासिक महत्व को देखते हुए यहां सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं. गांव के प्रवेश द्वार पर एक बड़ा फाटक लगाया गया है, जिससे आने-जाने वालों पर नजर रखी जा सके. हालांकि पर्यटकों के लिए दिन के समय यहां आने की अनुमति है. हर साल हजारों सैलानी इस रहस्यमयी गांव को देखने पहुंचते हैं और इसके इतिहास व लोककथाओं को करीब से जानने की कोशिश करते हैं. पर्यटक सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक कुलधरा घूम सकते हैं, लेकिन इसके बाद प्रवेश की अनुमति नहीं होती

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    यहां Sunday को कपड़े धोए या गाने सुने तो घर से उठा ले जाती है पुलिस…

    June 12, 2026

    ‘मम्मा, आपके लिए ज्यादा जरूरी कौन है?’’मैं या आपका ऑफिस?’ 7 साल के मासूम के सवाल सुनकर लाखों पैरेंट्स हुए इमोशनल

    June 11, 2026

    फूड न्यूज़: प्री-मानसून की बौछारों के साथ बदला स्वाद, ‘कॉर्न-चाट’ और ‘भुट्टा प्लैटर’ की बढ़ी डिमांड

    June 11, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.